1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. PAK vs BAN: पाकिस्तान के लिए आसान नहीं होगी बांग्लादेश की चुनौती, पिछले तीन मैचों में ऐसा रहा है रिजल्ट

PAK vs BAN: पाकिस्तान के लिए आसान नहीं होगी बांग्लादेश की चुनौती, पिछले तीन मैचों में ऐसा रहा है रिजल्ट

PAK vs BAN: एशिया कप 2025 में पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच होने वाले सुपर-4 मुकाबले पर अब सभी फैंस की नजरें टिकी हुई हैं, जिसमें इस मैच को जीतने वाली टीम फाइनल के लिए अपनी जगह को पक्का कर लेगी।

PAK vs BAN- India TV Hindi
Image Source : AP पाकिस्तान बनाम बांग्लादेश

एशिया कप 2025 में भारतीय टीम ने जहां सुपर-4 में शानदार प्रदर्शन करते हुए एक मुकाबले शेष रहने के साथ फाइनल के लिए अपनी जगह को पक्का कर लिया है, वहीं दूसरी टीम का फैसला 25 सितंबर को पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच होने वाले मुकाबले के परिणाम से होगा। पाकिस्तान को अभी तक इस टूर्नामेंट में सिर्फ भारत के खिलाफ हुए मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है, वहीं बांग्लादेश टीम को लेकर बात की जाए तो उन्होंने सुपर-4 स्टेज में जहां श्रीलंका की टीम को मात दी तो वहीं भारत के खिलाफ हुए मैच में उन्हें 41 रनों से हार का सामना करना पड़ा। अब पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच होने वाला मुकाबला एक तरह से वर्चुअल सेमीफाइनल की तरह हो गया है।

पाकिस्तान के खिलाफ पिछले तीन में से 2 टी20 मैच जीती है बांग्लादेश

टी20 फॉर्मेट में पाकिस्तान टीम को अक्सर दबाव भरे मैचों में बिखरते हुए देखा गया है, वहीं दूसरी तरफ बांग्लादेश टीम को लेकर बात की जाए तो उनका पिछले कुछ सालों में इस फॉर्मेट में काफी बेहतर प्रदर्शन देखने को मिला है। बांग्लादेश की टीम ने पाकिस्तान के खिलाफ खेले अपने पिछले तीन टी20 इंटरनेशनल मुकाबलों में से दो को अपने नाम किया है। ऐसे में पाकिस्तान की टीम के लिए ये मुकाबला आसान नहीं रहने वाला है। अभी तक एशिया कप 2025 में पाकिस्तान की तरफ से एशिया कप में कोई खास प्रदर्शन देखने को नहीं मिला है।

बांग्लादेश अब तक सिर्फ 5 टी20 इंटरनेशनल मैच जीतने में हुई कामयाब

पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच टी20 इंटरनेशनल में हेड टू हेड रिकॉर्ड देखा जाए तो उसमें दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 25 मैच खेले गए हैं, जिसमें से 20 मैचों को पाकिस्तानी टीम अपने नाम करने में कामयाब रही है, जबकि बांग्लादेश सिर्फ 5 मुकाबलों को जीतने में कामयाब हो पाई है। दोनों टीमों के बीच ये दुबई के मैदान पर पहली बार भिड़ंत होगी, ऐसे में बांग्लादेश का यहां पर रिकॉर्ड देखा जाए तो उन्होंने 6 मैच खेले हैं, जिसमें तीन में जीत हासिल की है तो तीन में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है। वहीं दूसरी तरफ पाकिस्तान की टीम ने दुबई के मैदान पर अब तक 36 टी20 मुकाबले खेले हैं और उसमें से 19 जहां जीते हैं तो 16 में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है।

ये भी पढ़ें

एशिया कप 2025 के फाइनल में पहुंची भारतीय टीम, जीत में सबसे बड़े हीरो बने 2 प्लेयर्स

कुलदीप यादव ने एक झटके में रवींद्र जडेजा और मुरलीधरन को छोड़ा पीछे, मलिंगा का रिकॉर्ड तोड़ने से सिर्फ तीन कदम दूर

Latest Cricket News