1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. भारत से हारने के बाद मुंह दिखाने के लायक नहीं रहे पाक कप्तान सलमान अली आगा, दुनिया के सामने हुए शर्मसार

भारत से हारने के बाद मुंह दिखाने के लायक नहीं रहे पाक कप्तान सलमान अली आगा, दुनिया के सामने हुए शर्मसार

पाकिस्तान को एशिया कप 2025 के ग्रुप स्टेज मैच में टीम इंडिया के खिलाफ 7 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। इस मैच में पाक टीम का प्रदर्शन बेहद खराब रहा।

पाकिस्तान क्रिकेट टीम- India TV Hindi
Image Source : AP पाकिस्तान क्रिकेट टीम

एशिया कप 2025 के छठे मैच में टीम इंडिया ने पाकिस्तान को 7 विकेट से रौंद दिया। इस मैच में भारतीय टीम ने बॉलिंग, बैटिंग और फील्डिंग तीनों डिपार्टमेंट में जबरदस्त खेल दिखाया। इस मैच से पहले पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा जो बड़ी बड़ी बातें कर रहे थे, उन्हें इस मैच में मिली हार के बाद दुनिया के सामने शर्मसार होना पड़ा और वह मैच के बाद प्रेजेंटेशन सेरेमनी में नजर नहीं आए। सलमान अली इस हार से इतनी बुरी तरह टूट गए थे कि वह मैच के बाद पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन सेरेमनी में बात करने तक नहीं आए।

प्रेजेंटेशन सेरेमनी में नहीं पहुंचे पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा

दरअसल मैच खत्म होने के बाद जब पोस्ट मैच मैच प्रेजेंटेशन होता है उसमें दोनों टीमों के कप्तान स्पोर्ट्स प्रेजेंटर से बात करने के लिए आते हैं। लेकिन इस मैच के बाद पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन में सिर्फ टीम इंडिया के खिलाड़ी नजर आए। स्पोर्ट्स कमेंटेटर संजय मांजरेकर ने सबसे पहले प्लेयर ऑफ द मैच रहे कुलदीप यादव से बात की। उसके बाद उन्होंने टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव बातचीत करने पहुंचे। इस दौरान सलमान अली आगा इस मैच को लेकर बात करने नहीं पहुंचे।

बैटिंग में भी फ्लॉप रहे थे सलमान अली आगा

सलमान अली आगा इस मैच में कप्तानी के साथ बैटिंग में भी फ्लॉप रहे। उन्होंने 12 गेंदों में सिर्फ 3 रन बनाए। वहीं जब कप्तानी की बारी आई तो वहां भी उनके फैसले गलत साबित हुए। इसी वजह से इस मैच में उनकी टीम को एकतरफा अंदाज में हार का सामना करना पड़ा। पाकिस्तान का अगला मैच अब यूएई से 17 सितंबर को होगा। अब उस मैच में सलमान बल्ले से बड़ी पारी खेल पाते हैं या नहीं यह देखना दिलचस्प होगा।

IND vs PAK मैच का हाल 

मैच की बात करें तो मुकाबले में पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत के सामने 128 रन का टारगेट रखा था। इस मैच में साहिबजादा फरहान पाकिस्तान के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे, उन्होंने 44 गेंदों पर 40 रनों की धीमी पारी खेली। वहीं शाहीन ने अंत में 16 गेंदों पर 33 रन बनाए। टीम इंडिया ने इस टारगेट को बेहद आसानी से 15.5 ओवर में 7 विकेट रहते हासिल कर लिया। भारत की तरफ से कप्तान सूर्यकुमार यादव ने सबसे ज्यादा 37 गेंदों पर नाबाद 47 रन बनाए। वहीं अभिषेक शर्मा ने 13 गेंदों में 31 रनों की तूफानी पारी खेली।

यह भी पढ़ें:

जसप्रीत बुमराह ने भुवनेश्वर कुमार को छोड़ा पीछे, 2 विकेट लेकर ही T20I में कर डाला कमाल

भारत ने पाकिस्तान को बुरी तरह पीटा, एकतरफा अंदाज में सलमान अली की टीम को 7 विकेट से धोया

Latest Cricket News