1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. एशियन गेम्स में कब खेलेगी भारतीय क्रिकेट टीम, उसी दिन पाकिस्तान का भी मुकाबला

एशियन गेम्स में कब खेलेगी भारतीय क्रिकेट टीम, उसी दिन पाकिस्तान का भी मुकाबला

एशियन गेम्स में भारतीय महिला क्रिकेट टीम गोल्ड मेडल जीत चुकी है और अब पुरुष टीम की बारी है। श्रेयस अय्यर की कप्तानी में टीम इंडिया अपना पहला मैच कब खेलेगी, ये बात अभी से जान लीजिए।

shreyas iyer- India TV Hindi
Image Source : AFP श्रेयस अय्यर

एशियन गेम्स में अब भारत की पुरुष क्रिकेट टीम उतरने की तैयारी में है। भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में फाइनल में श्रीलंका को बुरी तरह से हराकर गोल्ड मेडल जीतने में कामयाबी हासिल कर ली है, अब पुरुष टीम की बारी है। टीम इंडिया श्रेयस अय्यर की कप्तानी में पहले ही जापान पहुंच चुकी है और अब मुकाबले को कुछ ही दिन बचे हैं। जब भारत का मैच होगा, उसी दिन पाकिस्तानी टीम भी अपना मैच खेलेगी, लेकिन विरोधी टीमें अलग अलग होंगी। 

टीम इंडिया जापान से खेल चुकी है एक टी20 इंटरनेशनल मुकाबला

टीम इंडिया श्रेयस अय्यर की कप्तानी में जापान पहुंच चुकी है। एशियन गेम्स से पहले भारत और जापान के बीच एक टी20 इंटरनेशनल मैच खेला गया, जो होना तो 20 ओवर का था, लेकिन मौसम खराब होने और मैदान गीला होने के कारण ये केवल पांच ही ओवर का हुआ। इस मैच में गजब का रोमांच देखने के लिए मिला। आखिरी बॉल पर भारत ने केवल दो रन से मैच अपने नाम कर लिया। भारत की यहां की पिचें पर देख समझकर खेलना होगा, नहीं तो दिक्कत आ सकती है। 

एशियन गेम्स में 24 सितंबर से होगा मेंस ​क्रिकेट का आगाज, भारत का मैच 28 सितंबर को

एशियन गेम्स मेंस क्रिकेट की बात की जाए तो इसके मैच 24 सितंबर से शुरू हो रहे हैं। पहला मैच जापाना और अफगानिस्तान के बीच खेला जाएगा। उसी दिन हांगकांग चाइना और मलेशिया की टीमें आपस में भिड़ती हुई नजर आएंगी। ग्रुप स्टेज के बाद 28 सितंबर से क्वार्टर फाइनल मैच शुरू होंगे। भारत को सीधे क्वार्टर फाइनल में ही जगह मिली है। भारतीय टीम 28 सितंबर को सुबह दस बजे मैदान में होगी। हालांकि अभी ये तय नहीं है कि उसका मुकाबला किससे होगा, ग्रुप स्टेज में जो टीम अच्छा खेलकर आएंगे, उससे भारत खेलेगा।

पाकिस्तानी टीम भी 28 सितंबर को खेलेगी एशियन गेम्स में अपना मैच

भारतीय टीम जैसा कि हमने आपको बताया कि 28 सितंबर को उतरेगी, उसी दिन पाकिस्तानी टीम भी मैदान में नजर आएगी। हालांकि उसका मैच सुबह साढ़े पांच बजे से शुरू होगा। पाकिस्तान भी सीधे क्वार्टर फाइनल खेलेगी। देखना होगा कि एशियन गेम्स में भारतीय टीम कैसा प्रदर्शन करती है। क्या महिलाओं की तरह पुरुष टीम भी गोल्ड मेडल अपने नाम करने में कामयाब होगी। 

यह भी पढ़ें 

टीम इंडिया ने रचा नया इतिहास, T20I में 200वीं जीत दर्ज करने वाली बनी दुनिया की पहली टीम

IND vs NZ टी20 सीरीज के लिए न्यूजीलैंड ने किया स्क्वॉड का ऐलान, इन 16 प्लेयर्स को मिली जगह

Latest Cricket News