Asian Legends League में इंडियन रॉयल्स को मिली जीत, बांग्लादेश टाइगर्स को 19 रनों से हराया
Asian Legends League का तीसरा मैच इंडियन रॉयल्स और बांग्लादेश टाइगर्स के बीच खेला गया। इस मैच में इंडियन रॉयल्स की टीम ने एक आसान जीत दर्ज की।

एशियन लीजेंड्स लीग 2026 में तीसरा मैच इंडियन रॉयल्स और बांग्लादेश टाइगर्स के बीच खेला गया, जिसे इंडिया की टीम ने 19 रनों से अपने नाम किया। इस मैच में इंडियन रॉयल्स की टीम ने पहले टॉस जीता और उन्होंने पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए इंडियन रॉयल्स की टीम ने 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 135 रन बनाए। जवाब में बांग्लादेश टाइगर्स की टीम 6 विकेट के नुकसान पर 116 रन ही बना सकी। इंडियन टीम के लिए सरूल कंवर ने सबसे ज्यादा 40 रन बनाए। इस मैच में इंडियन रॉयल्स की कप्तानी नमन ओझा ने की। वहीं बांग्लादेश टाइगर्स की टीम की कप्तानी धीमान घोष ने की। यह इस टूर्नामेंट में इंडियन रॉयल्स की टीम का पहला मैच है।
टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंडियन रॉयल्स की टीम को अभिषेक जलोटा ने अच्छी शुरुआत दिलाई। लेकिन कप्तान नमन ओझा इस मुकाबले में बड़ी पारी नहीं खेल सके। उन्होंने 8 बॉल पर 1 रन बनाए। वहीं अभिषेक ने 20 बॉल पर 26 रन का योगदान दिया। असद पठान ने 22 रन की पारी खेली। टीम के लिए सबसे ज्यादा रन सरूल कंवर ने बनाए। उन्होंने 34 बॉल पर 40 रन की तेज पारी खेली। अपनी इस पारी में उन्होंने एक चौका और 3 छक्के लगाए। बांग्लादेश टाइगर्स की तरफ से सकलैन साजिब ने 4 ओवर में 10 रन देकर दो विकेट लिए।
दोनों टीमों का स्क्वॉड
बांग्लादेश टाइगर्स: आसिफ अहमद, तुषार इमरान, मेहेदी मारुफ, आलोक कपाली, शाकिब अल हसन (कप्तान), अरिफुल हक, धीमान घोष (विकेटकीपर), जियाउर रहमान, मुक्तार अली, शफीउल इस्लाम, रुबेल हुसैन, नदीफ चौधरी, नजमुस सादात, नईम इस्लाम, शुवागता होम, इलायस सनी, फरहाद हुसैन, सकलैन साजिब, नजमुल हुसैन मिलन, अबुल हसन। तपोश घोष, जुबैर हुसैन, उत्तम सरकार
इंडियन रॉयल्स: शिखर धवन (कप्तान), नमन ओझा (विकेटकीपर), अभिषेक जलोटा, अंबाती रायडू, सुरेश रैना, यूसुफ पठान, दिनेश कार्तिक, स्टुअर्ट बिन्नी, शाहबाज नदीम, हरभजन सिंह, पवन नेगी, मनप्रीत गोनी, ऋषि धवन, सुदीप त्यागी, फैज फजल, शादाब जकाती, अनुरीत सिंह, असद पठान, सारुल कंवर, ईश्वर पांडे, राघव धवन, सुबोथ भाटी
Live updates : Asian Legends League 2026
-
July 31, 2026 9:22 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
इंडियन रॉयल्स ने बांग्लादेश टाइगर्स को 19 रनों से हराया
इंडियन रॉयल्स ने इस मैच में गेंदबाजों की शानदार प्रदर्शन के बदौलत बांग्लादेश टाइगर्स को 19 रनों से हरा दिया है।
-
July 31, 2026 9:08 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
16 ओवर के बाद बांग्लादेश का स्कोर
बांग्लादेश टाइगर्स की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 16 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 93 रन बना लिए हैं। टीम अभी भी जीत से 43 रन दूर है।
-
July 31, 2026 8:44 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
बांग्लादेश ने गंवाया पांचवां विकेट
अबुल हसन इस मैच में 3 रन बनाकर आउट हुए। उनका विकेट भी शादाब जकाती ने लिया है। 11 ओवर के बाद टीम का स्कोर 5 विकेट के नुकसान पर 72 रन है।
-
July 31, 2026 8:34 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
धीमान घोष हुए आउट
धीमान घोष इस मैच में 4 रन बनाकर आउट हो गए हैं। बांग्लादेश को चौथा झटका लगा है। टीम को यहां से जीत के लिए 66 बॉल पर 74 रन की जरूरत है।
-
July 31, 2026 8:25 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
शादाब जकाती ने मेहेदी मारूफ को भेजा पवेलियन
बांग्लादेश की टीम ने इस मैच में अपना तीसरा विकेट गंवा दिया है। इंडियन रॉयल्स के स्पिनर शादाब जकाती ने मेहेदी मारूफ को पवेलियन भेजा है। वह 13 रन बनाकर आउट हुए। टीम का स्कोर इस वक्त 43/3 है।
-
July 31, 2026 8:04 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
अब्दुल्ला अल मामून हुए आउट, बांग्लादेश टाइगर्स को लगा दूसरा झटका
बांग्लादेश टाइगर्स की टीम को इस मैच में दूसरा झटका लग चुका है। वह 5 बॉल पर 1 रन बनाकर आउट हुए।
-
July 31, 2026 7:57 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
बांग्लादेश टाइगर्स को लगा पहला झटका
बांग्लादेश टाइगर्स की टीम को इस मैच में पहला झटका लग चुका है। मिजानुर रहमान बिना खाता खोले ही पवेलियन लौट चुके हैं और उनका विकेट अनुरीत सिंह ने लिया है। दो ओवर के बाद टीम का स्कोर एक विकेट के नुकसान पर 5 रन है।
-
July 31, 2026 7:24 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
इंडियन रॉयल्स की पारी समाप्त हो चुकी है
इंडियन रॉयल्स की टीम ने बांग्लादेश टाइगर्स के खिलाफ मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 135 रन बनाए हैं। बांग्लादेश की टीम को इस मैच को जीतने के लिए 120 बॉल पर 136 रन की जरूरत है।
-
July 31, 2026 7:10 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
शादाब जकाती ने खेली धीमी पारी
शादाब जकाती के रूप में इंडियन रॉयल्स की टीम को इस मैच में छठा झटका लगा है। वह 17 बॉल पर 14 रन की धीमी पारी खेलकर आउट हुए। भारत को यहां अब फिनिशर्स से एक अच्छी पारी की उम्मीद है।
-
July 31, 2026 6:58 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
15 ओवर के बाद इंडियन रॉयल्स का स्कोर
इंडियन रॉयल्स की टीम ने 15 ओवर का खेल खत्म होने तक 5 विकेट के नुकसान पर 114 रन बना लिए हैं। सरुल कंवर 24 और शादाब जकाती 11 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं।
-
July 31, 2026 6:30 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
इंडियन रॉयल्स की टीम को लगा चौथा झटका
ऋषि धवन इस मैच में 14 बॉल पर 12 रन बनाकर आउट हुए हैं और इंडियन रॉयल्स की टीम को चौथा झटका लग चुका है। नए बल्लेबाज सरुल कंवर क्रीज पर बल्लेबाजी के लिए आए हैं। टीम का स्कोर 71/4 है।
-
July 31, 2026 6:21 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
असद पठान 22 रन बनाकर लौटे पवेलियन
इंडियन रॉयल्स की टीम को इस मैच में तीसरा झटका असद पठान के रूप में लगा है। वह 13 गेंदों में 22 रन की पारी खेलकर आउट हुए। पठान के आउट होने के बाद करन वालिया बल्लेबाजी के लिए आए हैं। टीम का स्कोर 9 ओवर के बाद 3 विकेट के नुकसान पर 71 रन है।
-
July 31, 2026 6:18 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
अभिषेक 26 रन बनाकर लौटे पवेलियन
इंडियन रॉयल्स की टीम को इस मैच में दूसरा झटका लग चुका है। अभिषेक जलोटा 20 बॉल पर 26 रन बनाकर आउट हुए हैं। उनके आउट होने के बाद ऋषि धवन बल्लेबाजी के लिए आए हैं। टीम का स्कोर 2 विकेट के नुकसान पर 64 रन है।
-
July 31, 2026 6:09 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
भारत के 50 रन पूरे
इंडियन रॉयल्स की टीम ने इस मैच में 5.3 ओवर में 50 रन पूरे कर लिए हैं। अभिषेक जलोटा 26 और असद पठान 15 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। 6 ओवर के बाद टीम का स्कोर एक विकेट के नुकसान पर 58 रन है।
-
July 31, 2026 6:02 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
नमन ओझा लौटे पवेलियन
नमन ओझा के रूप में इस मैच में इंडियन टीम को पहला झटका लगा है। वह 8 गेंदों का सामना करने के बाद एक रन बनाकर आउट हुए। ओझा के आउट होने के बाद असद पठान बल्लेबाजी के लिए आए हैं। 4 ओवर के बाद टीम का स्कोर एक विकेट के नुकसान पर 36 रन है।
-
July 31, 2026 5:57 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
नमन ओझा को नहीं मिल रही स्ट्राइक
तीन ओवर का खेल खत्म हो चुका है और कप्तान नमन ओझा को अभी तक सिर्फ एक गेंद खेलने का मौका मिला है। इंडियन रॉयल्स की टीम ने बिना किसी नुकसान के 26 रन बना लिए हैं। अभिषेक जलोटा 15 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।
-
July 31, 2026 5:50 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
एक ओवर के बाद इंडियन रॉयल्स का स्कोर
एक ओवर का खेल खत्म होने तक इंडियन रॉयल्स की टीम ने बिना किसी नुकसान के 6 रन बना लिए हैं। नमन ओझा अभी तक एक भी बॉल नहीं खेले हैं, वहीं अभिषेक ने पहले ओवर में एक चौके की मदद से 5 रन बटोरे।
-
July 31, 2026 5:46 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
नमन ओझा और अभिषेक कर रहे हैं ओपनिंग
इंडियन रॉयल्स के लिए इस मैच में नमन ओझा और अभिषेक जलोटा ओपनिंग कर रहे हैं। दोनों मिलकर इस मैच में टीम इंडिया को अच्छी शुरुआत देना चाहेंगे।
-
July 31, 2026 5:44 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
नमन ओझा कर रहे हैं कप्तानी
बांग्लादेश टाइगर्स के खिलाफ मैच में नमन ओझा टीम इंडिया की कप्तानी कर रहे हैं। टॉस जीतने के बाद उन्होंने कहा कि हम पहले बल्लेबाजी करना चाहते हैं। विकेट अच्छा और सूखा दिख रहा है। हम पहले बल्लेबाजी करते हुए स्कोरबोर्ड पर बड़ा टोटल लगाना चाहेंगे।
-
July 31, 2026 5:40 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
इंडियन रॉयल्स का स्क्वॉड
शिखर धवन (कप्तान), नमन ओझा (विकेटकीपर), अंबाती रायडू, सुरेश रैना, यूसुफ पठान, दिनेश कार्तिक, स्टुअर्ट बिन्नी, शाहबाज नदीम, हरभजन सिंह, पवन नेगी, मनप्रीत गोनी, ऋषि धवन, सुदीप त्यागी, फैज फजल, शादाब जकाती, अनुरीत सिंह, असद पठान, सारुल कंवर, ईश्वर पांडे, राघव धवन, सुबोध भाटी
-
July 31, 2026 5:35 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
इंडियन रॉयल्स ने जीता टॉस
इंडियन रॉयल्स की टीम ने एशियन लीजेंड्स लीग 2026 के अपने पहले मैच में टॉस जीता है और उन्होंने पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है।