A
Hindi News खेल क्रिकेट IND U19 vs AUS U19: वैभव के बाद वेदांत का धमाकेदार शतक, भारत ने खड़ा किया 428 रन का स्कोर

IND U19 vs AUS U19: वैभव के बाद वेदांत का धमाकेदार शतक, भारत ने खड़ा किया 428 रन का स्कोर

AUS U19 vs IND U19 1st Youth Test: भारत और ऑस्ट्रेलिया की U19 टीमों के बीच पहला टेस्ट मैच खेला जा रहा है। भारतीय टीम इस मैच में दूसरे दिन शानदार प्रदर्शन करने में सफल रही।

IND U19 vs AUS U19- India TV Hindi Image Source : PTI वैभव सूर्यवंशी

India Under-19 vs Australia Under-19: भारतीय U19 टीम का ऑस्ट्रेलिया में जलवा जारी है। यूथ ODI में ऑस्ट्रेलिया का 3-0 से क्लीन स्वीप करने के बाद भारतीय टीम अब पहले यूथ टेस्ट में शानदार प्रदर्शन कर रही है। ऑस्ट्रेलिया की टीम टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 243 रन पर सिमट गई। इसके जवाब में भारतीय अंडर-19 टीम ने शानदार खेल दिखाया और 30 ओवर में ही 200 से ज्यादा रन स्कोर ठोक दिए। वैभव सूर्यवंशी 113 रन बनाकर पवेलियन लौटे। वैभव के बाद वेंदात त्रिवेदी ने भी सैकड़ा जड़ दिया। भारतीय अंडर-19 टीम दूसरे दिन का खेल खत्म होने से पहले 428 रन पहली पारी में बनाने में सफल रही। दिन का खेल खत्म होने तक ऑस्ट्रेलिया ने दूसरी पारी में 1 विकेट खोकर 8 रन बना लिए हैं। भारत से ऑस्ट्रेलिया अभी भी 177 रन पीछे है।

 

Latest Cricket News