1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. AUS vs ENG 5th Test: चौथे दिन का खेल हुआ खत्म, इंग्लैंड का स्कोर 300 के पार, ऑस्ट्रेलिया से 119 रन आगे

AUS vs ENG 5th Test: चौथे दिन का खेल हुआ खत्म, इंग्लैंड का स्कोर 300 के पार, ऑस्ट्रेलिया से 119 रन आगे

AUS vs ENG 5th Test: एशेज टेस्ट सीरीज का पांचवां मैच सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में खेला जा रहा है। ऑस्ट्रेलिया की टीम इस मैच में अपनी पहली पारी में 567 रन बनाकर ऑलआउट हुई।

AUS vs ENG- India TV Hindi
Image Source : PTI ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड

AUS vs ENG 5th Test: ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच एशेज सीरीज का पांचवां टेस्ट मैच सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में खेला जा रहा है। इस मैच में फिलहाल चौथे दिन का खेल खत्म हो चुका है। दिन का खेल खत्म होने तक इंग्लैंड की टीम 8 विकेट के नुकसान पर 302 रन बना चुकी है। इंग्लैंड की टीम फिलहाल 119 रन से आगे है। इंग्लैंड की तरफ से दूसरी पारी में जैकब बेथेल ने शतक लगाया। वह 142 रन बनाकर नाबाद लौटे और उनका साथ मैथ्यू पॉट्स दे रहे हैं। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया की टीम पहली पारी में 567 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से इस पारी में ट्रैविस हेड और स्टीव स्मिथ ने शानदार शतक लगाया। 

 

Latest Cricket News