A
Hindi News खेल क्रिकेट AUS vs ENG 5th Test: ऑस्ट्रेलिया ने सिडनी टेस्ट 5 विकेट से जीता, सीरीज को 4-1 से किया अपने नाम

AUS vs ENG 5th Test: ऑस्ट्रेलिया ने सिडनी टेस्ट 5 विकेट से जीता, सीरीज को 4-1 से किया अपने नाम

AUS vs ENG 5th Test: ऑस्ट्रेलियाई टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ सिडनी टेस्ट को 5 विकेट से अपने नाम करने के साथ सीरीज को 4-1 से जीतने में सफलता हासिल की।

Jake Weatherald- India TV Hindi Image Source : AP जैक वेदराल्ड

AUS vs ENG 5th Test: ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही 5 मैचों की एशेज 2025-26 सीरीज का आखिरी मुकाबला सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर खेला गया, जिसके पांचवें दिन के खेल की शुरुआत होने के साथ इंग्लैंड की टीम अपने दूसरी पारी में 342 रनों का स्कोर बनाने के साथ सिमट गई। इस तरह से ऑस्ट्रेलिया टीम को इस मैच में जीत हासिल करने के लिए चौथी पारी में 160 रनों का टारगेट मिला था। कंगारू टीम ने इस टारगेट को 31.2 ओवर्स में 5 विकेट के नुकसान पर हासिल करने के साथ सीरीज को भी 4-1 से जीत लिया।

Latest Cricket News