1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. AUS vs ENG, 3rd Ashes Test Day 1: एलेक्स कैरी ने जड़ा शतक, ऑस्ट्रेलिया 300 रन के पार

AUS vs ENG, 3rd Ashes Test Day 1: एलेक्स कैरी ने जड़ा शतक, ऑस्ट्रेलिया 300 रन के पार

AUS vs ENG: ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच एडिलेड में तीसरे एशेज टेस्ट का आगाज हो गया है। ऑस्ट्रेलिया की टीम ने पहले दिन 8 विकेट खोकर 326 रन बनाए।

AUS vs ENG- India TV Hindi
Image Source : AP ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड, तीसरा टेस्ट

Australia vs England, 3rd Ashes Test Day 1: ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच एशेज 2025-26 का तीसरा टेस्ट मैच एडिलेड में खेला जा रहा है। ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। स्टीव स्मिथ तीसरे टेस्ट का हिस्सा नहीं हैं। मैच से ठीक पहले बीमारी के कारण स्मिथ बाहर हो गए। उनकी जगह उस्मान ख्वाजा को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया है। पहले दिन ऑस्ट्रेलिया की टीम 8 विकेट खोकर 326 रन बनाने में सफल रही। एलेक्स कैरी ने शानदार 106 रनों की पारी खेली। वहीं, उस्मान ख्वाजा 82 रन बनाकर आउट हुए। दिन का खेल खत्म होने तक मिचेल स्टार्क 33 और नाथन लायन 0 रन बनाकर नाबाद लौटे। 

Latest Cricket News