A
Hindi News खेल क्रिकेट AUS vs ENG 5th Test Day 1: पहले दिन बारिश के चलते 45 ओवर्स का हुआ खेल, रूट-ब्रुक ने संभाली इंग्लैंड की पारी

AUS vs ENG 5th Test Day 1: पहले दिन बारिश के चलते 45 ओवर्स का हुआ खेल, रूट-ब्रुक ने संभाली इंग्लैंड की पारी

AUS vs ENG 5th Test Day 1: ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही 5 मैचों की एशेज टेस्ट सीरीज का आखिरी मुकाबला सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर हो रहा है, जिसके पहले दिन बारिश के खलल की वजह से सिर्फ 45 ओवर्स का ही खेल हो सका।

AUS vs ENG Sydney Test Match Day 1- India TV Hindi Image Source : AP ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड, सिडनी टेस्ट मैच पहला दिन।

AUS vs ENG 5th Test Day 1: ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर एशेज 2025-26 का पांचवा और आखिरी मुकाबला खेला जा रहा है, जिसमें इंग्लैंड की टीम के कप्तान बेन स्टोक्स ने टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया था। ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड दोनों ने इस मुकाबले के लिए अपनी-अपनी प्लेइंग 11 में एक-एक बदलाव किया है। सिडनी टेस्ट के पहले दिन के खेल में बारिश का खलल देखने को मिला जिसके चलते सिर्फ 45 ओवर्स का ही खेल हो सका। इंग्लैंड की टीम ने अपनी पहली पारी में तीन विकेट के नुकसान पर 211 रन बना लिए थे। दिन का खेल खत्म होने पर जो रूट 72 और हैरी ब्रूक 78 रन बनाकर नाबाद थे।

यहां पर देखिए दोनों टीमों की प्लेइंग 11

ऑस्ट्रेलिया - ट्रैविस हेड, जेक वेदरल्ड, मार्नस लाबुशेन, स्टीवन स्मिथ (कप्तान), उस्मान ख्वाजा, एलेक्स कैरी (विकेट कीपर), कैमरून ग्रीन, ब्यू वेबस्टर, माइकल नेसर, मिशेल स्टार्क, स्कॉट बोलैंड।

इंग्लैंड - जैक क्रॉली, बेन डकेट, जैकब बेथेल, जो रूट, हैरी ब्रूक, बेन स्टोक्स (कप्तान), जेमी स्मिथ (विकेटकीपर), विल जैक्स, ब्रायडन कार्स, मैथ्यू पॉट्स, जोश टंग।

Latest Cricket News