AUS vs SA HIGHLIGHTS: तीसरे दिन भी बारिश बनी विलेन, मैदान पर उतर तक नहीं पाए खिलाड़ी
AUS vs SA HIGHLIGHTS: तीसरे दिन भी बारिश बनी विलेन, मैदान पर उतर तक नहीं पाए खिलाड़ी
Written By : Deepesh Sharma
Published : Jan 06, 2023 06:52 am IST,
Updated : Jan 06, 2023 11:14 am IST
AUS vs SA 3rd Test, Day 3 HIGHLIGHTS: ऑस्ट्रेलिया इस सीरीज के पहले दो मुकाबले जीतने के बाद पहले से 2-0 की अजेय बढ़त ले चुका है।
Image Source : GETTYAUS vs SA
AUS vs SA 3rd Test, Day 3 HIGHLIGHTS: ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का आखिरी मुकाबला सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जा रहा है। इस मैच का आज तीसरा दिन था। बारिश के चलते आज एक भी गेंद नहीं फेंकी जा सकी। तीसरे दिन के खत्म होने पर ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 4 विकेट पर 475 रन था। उस्मान ख्वाजा 195 रन पर नाबाद हैं और उनका साथ मैट रेंशॉ 5 रन बनाकर दे रहे हैं।