AUS vs WI 1st Test Highlights: ऑस्ट्रेलिया ने वेस्टइंडीज को 164 रनों से हराया, सीरीज में 1-0 से आगे कंगारू टीम
AUS vs WI 1st Test Highlights: ऑस्ट्रेलिया ने वेस्टइंडीज को 164 रनों से हराया, सीरीज में 1-0 से आगे कंगारू टीम
Written By : Rishikesh Singh
Published : Dec 04, 2022 07:41 am IST,
Updated : Dec 04, 2022 12:17 pm IST
AUS vs WI 1st Test Highlights: ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज के बीच खेले गए पहले टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया ने 164 रनों की बड़ी जीत दर्ज की।
Image Source : GETTY IMAGESAUS vs WI 1st Test Highlights
AUS vs WI 1st Test Day 5 Highlights: ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज के पहले टेस्ट मैच के पांचवे दिन ऑस्ट्रेलियाई टीम ने वेस्टइंडीज को 164 रनों से हरा दिया। इस जीत के बाद कंगारू टीम ने सीरीज में 1-0 की अजेय बढ़त बना ली है। दूसरी इनिंग में नाथन लायन ने कुल 6 विकेट लिए। मार्नस लाबुशेन ने पहले पारी में दोहरा शतक और दूसरी पारी में शतक लगाया। उनकी इस पारी के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।