AUS vs ZIM Live Cricket Score Updates: T20 वर्ल्ड कप 2026 का 19वां लीग मैच 13 फरवरी को ऑस्ट्रेलिया और जिम्बाब्वे के बीच कोलंबो में खेला जा रहा है। इस मैच में ऑस्ट्रेलिया के स्टैंड इन कप्तान ट्रैविस हेड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। इस मैच में जिम्बाब्वे की टीम को पहले बल्लेबाजी का मौका मिला। पहले बैटिंग करते हुए जिम्बाब्वे ने 20 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 169 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया को अब इस मैच को जीतने के लिए 170 रन बनाने होंगे। ऑस्ट्रेलिया की टीम इस मैच में एक बार फिर अपने रेगुलर कप्तान मिचेल मार्श के बिना खेल रही है।
टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी इस मैच में जिम्बाब्वे को अच्छी शुरुआत मिली। पहले विकेट के लिए तदिवानाशे मारुमानी और ब्रायन बेनेट के बीच 61 रन की पार्टनरशिप हुई। मारुमानी 21 बॉल पर 35 रन बनाकर आउट हुए। उनके आउट होने के बाद रेयान बर्ल बल्लेबाजी के लिए आए। उन्होंने दूसरे विकेट के लिए ब्रायन बेनेट के साथ मिलकर 70 रन की साझेदारी की। बर्ल 30 बॉल पर 35 रन बनाकर आउट हुए। उनके आउट होने के बाद ब्रायन बैनेट और कप्तान सिकंदर रजा ने अंत तक बैटिंग की। बेनेट ने 56 बॉल पर 7 चौके की मदद से नाबाद 64 रन बनाए। वहीं सिकंदर रजा ने 13 बॉल पर 2 चौके और एक छक्के की मदद से 25 रन बनाकर पवेलियन लौट गए।
AUS vs ZIM: दोनों टीमों की प्लेइंग XI
ऑस्ट्रेलिया: ट्रैविस हेड (कप्तान), जोश इंग्लिस (विकेटकीपर), कैमरून ग्रीन, मैट रेनशॉ, ग्लेन मैक्सवेल, टिम डेविड, मार्कस स्टोइनिस, बेन ड्वारशुइस, नाथन एलिस, एडम ज़म्पा, मैथ्यू कुहनेमन
जिम्बाब्वे: ब्रायन बेनेट, तदीवानाशे मारुमानी (विकेटकीपर), डियोन मायर्स, सिकंदर रज़ा (कप्तान), रयान बर्ल, टोनी मुनयोंगा, ताशिंगा मुसेकिवा, ब्रैड इवांस, वेलिंगटन मसाकाद्ज़ा, ग्रीम क्रेमर, ब्लेसिंग मुजराबानी
ऑस्ट्रेलिया और जिम्बाब्वे दोनों ही टीमों ने इस वर्ल्ड कप में जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया है। ऑस्ट्रेलिया ने अपने पहले मैच में आयरलैंड को हराया था। वहीं जिम्बाब्वे ने अपने पहले मैच में ओमान को हराया था। ऐसे में इस मैच में दोनों टीमों के बीच एक कड़ा मुकाबला देखने को मिल सकता है। जीतने वाली टीम ग्रुप बी के पॉइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंच सकती है।
जिम्बाब्वे और ऑस्ट्रेलिया के बीच अब तक 3 टी-20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले गए हैं। 2 मुकाबले कंगारू टीम ने जीते हैं और 1 मैच में जिम्बाब्वे को जीत मिली है। दोनों टीमों के बीच आखिरी मुकाबला साल 2018 में खेला गया था। जहां ऑस्ट्रोलिया को 5 विकेट से जीत मिली थी। अब इस मैच में दोनों टीमों का प्रदर्शन कैसा रहता है ये देखना दिलचस्प होगा।
Latest Cricket News