AUS vs ENG: भारत में कितने बजे से शुरू होगा पहला एशेज टेस्ट, सुबह सुबह का टाइम कर लीजिए नोट
AUS vs ENG: ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड एशेज सीरीज का पहला मुकाबला 21 नवंबर से शुरू हो रहा है। इसको लेकर भारत में भी रोमांच है। मैच भारतीय समय अनुसार कितने बजे से शुरू होगा, इसका टाइम जरूर जान लीजिए।

Australia vs England Test: दुनिया की सबसे बड़ी टेस्ट सीरीज यानी एशेज का आगाज अब बस कुछ ही घंटे की दूरी पर है। इस बार की ये ऐतिहासिक सीरीज ऑस्ट्रेलिया में हो रही है। सीरीज में कुल मिलाकर पांच टेस्ट खेले जाएंगे, जो वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का हिस्सा हैं। इस बीच भारत में भी इस सीरीज को लेकर जबरदस्त रोमांच है तो आप नोट कर लीजिए कि एशेज सीरीज का पहला मुकाबला भारत में कितने बजे से लाइव देखा जा सकेगा।
21 नवंबर से पर्थ में खेला जाएगा पहला एशेज टेस्ट
ऑस्ट्रेलिया में होने वाली एशेज सीरीज का पहला मुकाबला 21 नवंबर से पर्थ स्टेडियम पर खेला जाएगा। इसके लिए तैयारी पूरी हो चुकी है। ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड ने अपनी अपनी प्लेइंग इलेवन का ऐलान पहले ही कर दिया है। हालांकि आखिरी वक्त में इसमें बदलाव किया जा सकता है। एशेज सीरीज भले ही ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच खेली जाती हो, लेकिन इसको लेकर पूरी क्रिकेट की दुनिया में रोमांच होता है। ये सीरीज इन दोनों देशों के लिए प्रतिष्ठा का विषय होती है। ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड की क्रिकेट टीमें कोई भी मैच हार सकती हैं, लेकिन एशेज हारना उनके लिए काफी शर्मनाक हो जाता है।
भारत में सुबह सात बजकर 50 मिनट से देख सकते हैं लाइव प्रसारण
पर्थ में होने वाला पहला ऑस्ट्रेलिया बनाम पाकिस्तान मैच भारत में सुबह 7 बजकर 50 मिनट पर शुरू होगा। इससे ठीक आधे घंटे पहले टॉस होगा। यानी अगर आप एशेज के मैच लाइव देखना चाहते हैं तो जाहिर है कि आपको सुबह जल्दी उठना होगा। अगर जरा सी भी देरी की तो मैच छूटने की पूरी आशंका है। आप टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स और मोबाइल पर जियो हॉट स्टार पर मैचों का लाइव प्रसारण देख सकते हैं। इसलिए स्टार नेटवर्क ने बड़ी तैयारी की है और दिग्गज कमेंटेटर्स को मैच का हाल बताने की व्यवस्था की है, ताकि आप मैच देखने के साथ ही इस खेल की बारीकियों को भी बाखूबी समझ सकें।
इंग्लैंड टीम: बेन डकेट, जैक क्रॉली, ओली पोप, जो रूट, हैरी ब्रूक, बेन स्टोक्स (कप्तान), जेमी स्मिथ (विकेट कीपर), गस एटकिंसन, जोफ्रा आर्चर, मार्क वुड, ब्रायडन कार्स, शोएब बशीर, जैकब बेथेल, मैथ्यू पॉट्स, जोश टंग, विल जैक्स
ऑस्ट्रेलिया टीम: उस्मान ख्वाजा, जेक वेदरल्ड, मार्नस लाबुशेन, स्टीवन स्मिथ (कप्तान), ट्रैविस हेड, कैमरन ग्रीन, एलेक्स कैरी (विकेट कीपर), मिशेल स्टार्क, नाथन लियोन, ब्रेंडन डॉगेट, स्कॉट बोलैंड, ब्यू वेबस्टर, जोश इंग्लिस, माइकल नेसर
यह भी पढ़ें
मुश्फिकुर रहीम बने स्पेशल क्लब का हिस्सा, कोहली सहित अब तक सिर्फ 5 खिलाड़ी ही कर पाए ये कमाल