1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. 11 साल का सूखा खत्म कर पाएगी ऑस्ट्रेलियाई टीम? साउथ अफ्रीका से मिलेगी तगड़ी चुनौती!

11 साल का सूखा खत्म कर पाएगी ऑस्ट्रेलियाई टीम? साउथ अफ्रीका से मिलेगी तगड़ी चुनौती!

ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के बीच वनडे सीरीज की शुरुआत 19 अगस्त से होगी। पिछले 11 सालों से ऑस्ट्रेलियाई टीम अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज नहीं जीत पाई है।

mitchell marsh- India TV Hindi
Image Source : GETTY टेम्बा बावुमा और मिचेल मार्श

Australia vs South Africa ODI Series: ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के बीच टी20 सीरीज के बाद तीन वनडे मैचों की सीरीज होगी। ऑस्ट्रेलियाई टीम ने टी20 सीरीज 2-1 से अपने नाम की थी। अब उसकी निगाहें वनडे सीरीज जीतने पर होंगी। वनडे सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया के कप्तान मिचेल मार्श हैं। दोनों टीमों के बीच वनडे सीरीज का पहला मुकाबला 19 अगस्त को खेला जाएगा।

11 साल से वनडे सीरीज नहीं जीती ऑस्ट्रेलियाई टीम

ऑस्ट्रेलियाई टीम पिछले 11 सालों से साउथ अफ्रीका के खिलाफ बाइलेटरल वनडे सीरीज नहीं जीत पाई है। ऑस्ट्रेलिया ने अफ्रीकी टीम के खिलाफ पिछली वनडे सीरीज साल 2014 में 4-1 से अपने नाम की थी। उस सीरीज के बाद दोनों टीमों के बीच अभी तक कुल चार बाइलेटरल वनडे सीरीज खेली गई हैं और हर बार विजेता अफ्रीकी टीम बनकर उभरी है।

ऑस्ट्रेलिया के पास हैं दमदार बल्लेबाज

अब ऑस्ट्रेलियाई टीम को अगर वनडे सीरीज जीतने का सूखा खत्म करना है, तो गेंदबाजों और बल्लेबाजों को कमाल का प्रदर्शन करना होगा। ग्लैन मैक्सवेल और स्टीव स्मिथ के संन्यास के बाद ऑस्ट्रेलिया को वनडे में नया टीम संयोजन तलाशना होगा। ऑस्ट्रेलियाई टीम में ट्रेविस हेड, जोस इंग्लिंस, मार्नस लाबुशेन और मिचेल मार्श जैसे बल्लेबाज मौजूद हैं। गेंदबाजी आक्रमण की जिम्मेदारी जोश हेजलवुड संभालते हुए नजर आएंगे।

साउथ अफ्रीका का पलड़ा है भारी

ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के बीच वनडे क्रिकेट में कुल 110 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें से 51 में ऑस्ट्रेलिया ने जीत हासिल की है और 55 में साउथ अफ्रीकी टीम ने जीत दर्ज की है।एक मैच का कोई नतीजा नहीं निकला है। जबकि तीन मैच टाई हो गए हैं। ऐसे में वनडे में ऑस्ट्रेलिया के ऊपर साउथ अफ्रीकी टीम का पलड़ा भारी है। 

वनडे सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलियाई स्क्वाड:

ट्रेविस हेड, मिशेल मार्श (कप्तान), कैमरून ग्रीन, मार्नस लाबुशेन, जोश इंग्लिस (विकेट कीपर), आरोन हार्डी, कूपर कोनोली, बेन ड्वार्शुइस, जोश हेजलवुड, एडम जम्पा, नाथन एलिस, मैथ्यू कुहनेमैन, एलेक्स कैरी, जेवियर बार्टलेट

यह भी पढ़ें:

दलीप ट्रॉफी 2025 में कुल 6 टीमें लेंगी हिस्सा, जानें सभी टीमों का स्क्वाड और फुल शेड्यूल

IND vs PAK: एशिया कप के लिए भारत नहीं आएगी पाकिस्तानी टीम, अब इस टीम को मौका मिलने के पूरे चांस

Latest Cricket News