1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. नाथन लियोन 13 साल में पहली बार प्लेइंग इलेवन से बाहर, ऑस्ट्रेलिया ने खेला ऑल-पेस अटैक का दांव

नाथन लियोन 13 साल में पहली बार प्लेइंग इलेवन से बाहर, ऑस्ट्रेलिया ने खेला ऑल-पेस अटैक का दांव

गकेबरहा में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। ऑस्ट्रेलिया की टीम में एक बदलाव करते हुए ऑफ स्पिनर नाथन लियोन की जगह तेज गेंदबाज स्कॉट बोलैंड को शामिल किया गया है।

Nathan Lyon- India TV Hindi
Image Source : AP नाथन लियोन

ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के बीच टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच गकेबरहा में खेला जा रहा है। इस मैच के लिए ऑस्ट्रेलिया ने प्लेइंग XI में एक बदलाव किया है। उन्होंने नाथन लियोन को प्लेइंग XI से बाहर कर दिया है। ऑस्ट्रेलिया ने 2013 के बाद पहली बार रेड बॉल टेस्ट मैच से अपने मुख्य स्पिनर नाथन लियोन को बाहर कर दिया है। उनकी जगह स्कॉट बोलैंड को टीम में शामिल किया गया है। इस मैच के लिए ऑस्ट्रेलिया ने पूरी तरह से तेज गेंदबाजों के भरोसा जताया है। दूसरी ओर साउथ अफ्रीका की टीम सीरीज में बराबरी करने के इरादे से उतर रही है। इस मैच के लिए तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा की टीम में वापसी हुई है।

साउथ अफ्रीका ने केशव महाराज को किया प्लेइंग XI से बाहर

साउथ अफ्रीका ने भी अपनी टीम से स्पिनर केशव महाराज को बाहर कर दिया है, लेकिन उनकी जगह साइमन हार्मर को मौका दिया है। इसके अलावा, मार्कस एकरमैन इस मैच से अपना टेस्ट डेब्यू कर रहे हैं और हैरान करने वाली बात यह है कि वह ओपनिंग करेंगे। आपको बता दें कि उन्होंने अपने फर्स्ट-क्लास करियर में पहले कभी ओपनिंग नहीं की है। वहीं, टीम में वापसी करने वाले मैथ्यू ब्रीट्जके मिडिल ऑर्डर में बल्लेबाजी करने उतरेंगे।

डे-नाइट टेस्ट से बाहर हुए थे लियोन

नाथन लियोन को पिछले साल जमैका और ब्रिस्बेन के डे-नाइट टेस्ट से भी बाहर कर दिया गया था। लेकिन वो मुकाबला पिंक बॉल से खेला गया था। इसके बाद एशेज सीरीज के आखिर में वह चोटिल हो गए थे, तब भी ऑस्ट्रेलिया ने किसी मुख्य स्पिनर को शामिल नहीं किया था। लियोन टीम स्ट्रैटेजी और चोट की वजह से पिछले 10 टेस्ट मैचों में से 5 मैच लियोन नहीं खेल पाए हैं। अब इस टेस्ट मैच में उनके बिना ऑस्ट्रेलिया का प्रदर्शन कैसा रहता है ये देखने वाली बात होगी।

WTC पॉइंट्स टेबल में टॉप-2 से बाहर हुई साउथ अफ्रीका की टीम

ऑस्ट्रेलिया ने पहला टेस्ट मैच 214 रनों से जीता था, लेकिन इस मैदान पर साउथ अफ्रीका का रिकॉर्ड बेहतर रहा है। यहां साउथ अफ्रीका ने 4 और ऑस्ट्रेलिया ने 3 मैच जीते हैं, और ऑस्ट्रेलिया की टीम 1997 से यहां एक भी मैच नहीं जीत पाई है। ऐसे में ऑस्ट्रेलिया इस बार 30 साल पुराना सूखा खत्म करने की पूरी कोशिश करेगी। पहले टेस्ट मैच में हारने के बाद मौजूदा चैंपियन साउथ अफ्रीका की टीम को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) 2025-27 की अंकतालिका में टॉप-2 से बाहर होना पड़ा है। साउथ अफ्रीका इस वक्त WTC पॉइंट्स टेबल में तीसरे नंबर पर है।

दूसरे टेस्ट मैच के लिए प्लेइंग XI

साउथ अफ्रीका: एडन मार्करम, मार्केस एकरमैन, डेविड बेडिंघम, टेम्बा बावुमा (कप्तान), मैथ्यू ब्रीट्जके, रयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), वियान मुल्डर, मार्को यानसेन, साइमन हार्मर, कैगिसो रबाडा, एनरिक नॉर्खिया

ऑस्ट्रेलिया: निक मैडिन्सन, ट्रैविस हेड, मार्नस लाबुशेन, स्टीवन स्मिथ, मैट रेनशॉ, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), ब्यू वेबस्टर, पैट कमिंस (कप्तान), मिचेल स्टार्क, जोश हेजलवुड, स्कॉट बोलैंड

यह भी पढ़ें

कप्तान श्रेयस अय्यर सीरीज में गेंदबाजों के प्रदर्शन से नहीं रहे खुश, वैभव सूर्यवंशी को मौका ना देने की भी बताई वजह

शुभमन गिल रणजी मुकाबले में सिर्फ एक रन बनाकर हुए आउट, बाएं हाथ के स्पिन गेंदबाज ने उड़ाया मिडिल स्टंप

Latest Cricket News