1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. AUS vs BAN 1st Test में बांग्लादेश ने बनाई मजबूत पकड़, लीड डेढ़ सौ के पार

AUS vs BAN 1st Test में बांग्लादेश ने बनाई मजबूत पकड़, लीड डेढ़ सौ के पार

ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश के बीच पहला टेस्ट मैच खेला जा रहा है। दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक बांग्लादेश ने अपनी पहली पारी में 6 विकेट पर 351 रन बना लिए हैं। अब बांग्लादेश की लीड 153 रन की हो गई है।

Mitchell Starc- India TV Hindi
Image Source : AP मिचेल स्टार्क

ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश के बीच इस वक्त टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला खेला जा रहा है। अब तक दो दिन का खेल हो गया है। इस बीच बांग्लादेश ने अब तक 6 विकेट पर 351 रन बना लिए हैं। जब स्टंप हुआ तब तक मेहंद हसन मिराज और हसन महमूद क्रीज पर बने हुए थे। ऑस्ट्रेलिया के लिए अब इस मैच को जीत पाना काफी मुश्किल नजर आ रहा है। हालांकि अभी तीन दिन का खेल बाकी है। 

बांग्लादेश ने अब तक बना लिए 6 विकेट पर 351 रन

ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी केवल 198 रन पर ही पहले ही दिन सिमट गई थी। इसके बाद बांग्लादेश ने अपनी पहली पारी में अब तक 351 रन बना लिए हैं। सलामी बल्लेबाज तंजीद हसन तमीम ने अपना शानदार शतक पूरा किया। उन्होंने 197 बॉल पर 101 रनों की पारी खेली है। कप्तान नजमुल हसन शांतो ने 84 रनों की अच्छी पारी खेलने में कामयाबी हासिल की है। मोमिनुल हक ने भी 49 रन बनाए। हालांकि वे अपना अर्धशतक पूरा करने से केवल एक रन से चूक गए।  

विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के तहत खेला जा रहा है मुकाबला 

सीरीज विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के तहत खेली जा रही है, जिसकी अंक तालिका में इस वक्त ऑस्ट्रेलियाई टीम पहले नंबर पर है, वहीं बांग्लादेशी टीम चौथे नंबर पर है। इस मैच के खत्म होने के बाद इसमें फिर से बदलाव होगा। हालांकि अभी तो दूसरा दिन चल रहा है, ऐसे में ये कहना कि कौन सी टीम आगे है, जल्दबाजी होगी। 

मैच में जबरदस्त टक्कर होने की उम्मीद

हां, इतना जरूर है कि बांग्लादेश ने पहले जिस तरह की गेंदबाजी की और अब बल्लेबाजी कर रही है, उससे लगता है कि मैच एकतरफा नहीं होगा। बांग्लादेश की टीम अच्छी चुनौती पेश कर रही है।  इस वक्त बांग्लादेश के पास 153 रनों की लीड हो चुकी है। उसके पास चार और विकेट बचे हुए हैं। ऑस्ट्रेलिया की कोशिश होगी कि जल्द से जल्द बाकी विकेट लिए जाएं, वहीं बांग्लादेश की टीम और भी रन बनाना चाहेगी, ताकि लीड को और बड़ा किया जा सके। अब मैच का तीसरा दिन काफी दिलचस्प रहने वाला है। देखना होगा कि इसमें क्या कुछ होता है।

Latest Cricket News