Highlights Ashes 5th Test Day 2: दूसरे दिन ऑस्ट्रेलिया (37/3) की दूसरी पारी लड़खड़ाई, बनाई 152 रन की बढ़त
Highlights Ashes 5th Test Day 2: दूसरे दिन ऑस्ट्रेलिया (37/3) की दूसरी पारी लड़खड़ाई, बनाई 152 रन की बढ़त
India TV Sports Desk
Published : Jan 15, 2022 08:00 am IST, Updated : Jan 15, 2022 05:43 pm IST
पांचवें एशेज टेस्ट में दूसरा दिन खत्म होने तक ऑस्ट्रेलिया ने दूसरी पारी में 3 विकेट खोकर 137 रन बना लिए थे जिससे उसकी बढ़त 152 रन हो गई है।
Image Source : GETTYAshes 5th Test Day 2 Live Cricket Score
पांचवें एशेज टेस्ट में दूसरा दिन खत्म होने तक ऑस्ट्रेलिया ने दूसरी पारी में 3 विकेट खोकर 137 रन बना लिए थे जिससे उसकी बढ़त 152 रन हो गई है। इससे पहले इंग्लैंड की टीम दूसरे दिन पहली पारी में 188 रन पर ढेर हो गई। इंग्लैंड की ओर से क्रिस वोक्स ने सबसे ज्यादा 36 रन बनाए। वहीं, ऑस्ट्रेलिया की ओर से पैट कमिंस ने 4 और मिचेल स्टार्क ने 3 विकेट अपने नाम किए। दूसरे दिन ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी 303 रन पर समाप्त हुई।