1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. बाबर आजम टी20 विश्व कप खेलने के लिए नहीं थे फिट, फिर कैसे मिला मौका? सामने आई रिपोर्ट से पाकिस्तानी क्रिकेट में मचा बवाल

बाबर आजम टी20 विश्व कप खेलने के लिए नहीं थे फिट, फिर कैसे मिला मौका? सामने आई रिपोर्ट से पाकिस्तानी क्रिकेट में मचा बवाल

पाकिस्तानी क्रिकेट टीम की चयन समिति के सदस्य आकिब जावेद ने टी20 विश्व कप में शर्मनाक प्रदर्शन के बाद बाबर आजम और फखर जमां की फिटनेस को लेकर जांच की मांग की थी, जिसके बाद सामने आई रिपोर्ट से नया बवाल मच सकता है।

Babar Azam- India TV Hindi
Image Source : AFP बाबर आजम

पाकिस्तान क्रिकेट किसी कॉमेडी सर्कस से कम नहीं है जिसमें चयनकर्ताओं को ही नहीं पता होता है कि जिस खिलाड़ी को वह स्क्वाड में चुन रहे हैं, वह पूरी तरह से फिट है कि नहीं। ऐसा ही कुछ मामला अब टी20 विश्व कप 2026 में पाकिस्तानी टीम में चुने गए बाबर आजम और फखर जमां की फिटनेस को लेकर सामने आई है। पाकिस्तानी टीम की चयन समिति के सदस्य आकिब जावेद ने पिछले हफ्ते टी20 विश्व कप में टीम के शर्मनाक प्रदर्शन को लेकर मीडिया से बात की थी, जिसमें उन्होंने बाबर आजम और फखर जमां की फिटनेस को लेकर पीसीबी से जांच की मांग की थी, जिसको लेकर अब रिपोर्ट सामने आने के बाद पाकिस्तानी क्रिकेट में नया बवाल मचना तय माना जा रहा है।

बाबर की चोट अनुमान से थी अधिक गंभीर

आकिब जावेद के बयान को लेकर पीसीबी ने बाबर आजम और फखर जमां की फिटनेस को जांच का आदेश दिया था। समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार सूत्रों के मुताबिक यूके के स्पोर्ट्स फिजियोथेरेपी विशेषज्ञ डॉ. जावेद मुगल जो जनवरी में पीसीबी मेडिकल पैनल से जुड़े हैं, उन्होंने टी20 विश्व कप के खत्म होने के बाद दोनों खिलाड़ियों की मेडिकल जांच की थी। उनकी जांच के बाद सामने आई रिपोर्ट में उन्होंने चिंता जताई कि दोनों खिलाड़ी पूरी तरह फिट नहीं थे। दरअसल इस मामले पर उस समय सभी का ध्यान गया जब टी20 विश्व कप से लौटने के बाद बाबर आजम ने हैमस्ट्रिंग में दिक्कत के चलते खेलने से मना कर दिया था। इसमें साफ हो गया कि बाबर की चोट को लेकर जितना हल्के में लिया गया वह इससे कहीं अधिक गंभीर थी, इसके अलावा फखर जमां भी पिछले कई महीनों से इसी दिक्कत से जूझते हुए दिख रहे हैं।

आखिर कैसे मिल गया बाबर-फखर को खेलने का मौका

बाबर आजम और फखर जमां को टी20 विश्व कप के लिए आखिर कैसे पूरी तरह से फिट नहीं होने के बावजूद स्क्वाड में शामिल कर लिया गया, अब इसको लेकर पीसीबी के सामने सबसे बड़ा सवाल खड़ा हो गया है। सूत्र के अनुसार राष्ट्रीय चयन समिति ने मेडिकल पैनल को बताया कि बाबर और फखर को पाकिस्तानी टीम के फिजियोथेरेपिस्ट क्लिफ डीकन से फिटनेस क्लियरेंस ली गई जिनको लेकर पहले भी ऐसे आरोप लग चुके हैं कि उनके खिलाड़ियों से काफी करीबी संबंध हैं और इसकी वजह से वह प्लेयर्स को हल्की चोट होने के बावजूद उन्हें खेलने के लिए फिटनेस सर्टिफिकेट दे देते हैं।

ये भी पढ़ें

हर्षित राणा ने KKR को दी टेंशन, रिप्लेसमेंट की तलाश में जुटी टीम, ट्रायल में आजमाए 3 पेसर्स

T20 WC जीतने के बाद शिवम दुबे ने क्यों उठाया ट्रेन से मुंबई जाने का बड़ा कदम? अब खुद किया खुलासा

Latest Cricket News