1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. Babar Azam on Virat Kohli: 'मैंने ट्वीट किया क्योंकि'... बाबर आजम ने विराट कोहली को सपोर्ट करने की बताई वजह

Babar Azam on Virat Kohli: 'मैंने ट्वीट किया क्योंकि'... बाबर आजम ने विराट कोहली को सपोर्ट करने की बताई वजह

Babar Azam on Virat Kohli: बाबर आजम ने खराब फॉर्म से गुजर रहे विराट कोहली पर अपने ट्वीट करने का कारण बताया है।

Babar Azam and virat kohli- India TV Hindi
Image Source : TWITTER Babar Azam and virat kohli

Highlights

  • विराट कोहली के सपोर्ट में सामने आए बाबर आजम
  • बाबर ने कोहली के लिए ट्वीट करने की बताई वजह
  • कोहली लंबे वक्त से खराब फॉर्म से रुबरु

Babar Azam on Virat Kohli: बाबर आजम ने विराट कोहली के बचाव में एक ट्वीट क्या किया सोशल मीडिया पर तूफान आ गया। पाकिस्तानी कप्तान ने इस ट्वीट के पीछे की वजह बताई है। बाबर ने कहा कि उनके ट्वीट का मकसद ये बताना था कि वे दुनिया के बेस्ट प्लेयर्स में से एक विराट कोहली के समर्थन में हैं। बाबर ने गुरुवार की रात टी20 वर्ल्ड कप के दौरान की कोहली के साथ अपनी तस्वीर शेयर की थी और इसका कैप्शन दिया था: “यह भी गुजर जाएगा, मजबूत बने रहिए।” यह पोस्ट मिनटों में ही वायरल हो गया और इंटरनेट यूजर्स ने पाकिस्तान के कप्तान की खेलभावना की खूब तारीफ की।

बाबर ने कहा कि उन्हें पता है कि जब कोई खिलाड़ी खराब दौर से रुबरु होता है तो उसे सपोर्ट की जरूरत होती है। उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ सीरीज के पहले टेस्ट के शुरू होने से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, “एक खिलाड़ी के तौर पर मैं जानता हूं कि आप इस तरह की खराब फॉर्म से गुजर सकते हैं और मैं यह भी जानता हूं कि ऐसे वक्त में खिलाड़ी को किन दिक्कतों से गुजरना पड़ता है। इस तरह के समय में आपको समर्थन की जरूरत होती है। मैंने यही सोचकर ट्वीट किया कि इससे उन्हें सपोर्ट मिलेगा। वह दुनिया के कुछ सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में शामिल हैं।”

विराट कोहली ने इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज के पहले वनडे को ग्रोइन इंजरी के कारण मिस करने के बाद दूसरे मैच में वापसी की। वे सिर्फ 16 रन बनाकर डेविड विली की उस गेंद पर आउट हो गए जिसे छोड़ा जा सकता था या बैकफुट पर जाकर पंच किया जा सकता था।

कोहली की इस स्थिति पर बाबर आजम ने कहा, “वे खूब क्रिकेट खेल रहे हैं और उन्हें पता है कि इस हालात से कैसे बाहर निकलना है। इसमें वक्त लगता है, अगर आप प्लेयर को सपोर्ट देंगे, तो अच्छा होगा।”

लंबे वक्त से खराब टच में चल रहे कोहली की लगातार आलोचना हो रही है। वे लिमिटेड ओवर क्रिकेट में रन तो जरूर बना रहे हैं, पर मैच विनिंग इनिंग्स नहीं खेल पा रहे जिसकी उनसे उम्मीद की जाती है। वहीं टेस्ट क्रिकेट में वे अपने करियर के सबसे खराब दौर से गुजर रहे हैं।

 

Latest Cricket News