1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. बाबर ने एशिया कप में रचा नया इतिहास, इतने छक्के मारकर बन गए नंबर एक बल्लेबाज

बाबर ने एशिया कप में रचा नया इतिहास, इतने छक्के मारकर बन गए नंबर एक बल्लेबाज

Babar Hayat: बाबर हयात ने अफगानिस्तान के खिलाफ एशिया कप में तीन छक्के ठोक दिए और अब वे टी20 एशिया कप में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज भी बन गए हैं।

babar hayat- India TV Hindi
Image Source : GETTY बाबर हयात

Babar Hayat Record: पाकिस्तान के पूर्व कप्तान बाबर आजम तो एशिया कप 2025 में नहीं खेल रहे हैं, क्योंकि पीसीबी ने उन्हें टीम में जगह नहीं दी है, लेकिन उन्हीं के नाम के एक और बल्लेबाज इस टूर्नामेंट में नजर आ रहे हैं। वे हैं हांगकांग के लिए खेलने वाले बाबर हयात। इस बीच एशिया कप 2025 के पहले ही मैच में बाबर हयात ने एक नया कीर्तिमान रच दिया है। अब वे टी20 ​एशिया कप में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। 

बाबर हयात ने टी20 एशिया कप में पूरे किए 13 छक्के

हांगकांग के बल्लेबाज बाबर हयात अब टी20 एशिया कप में सबसे ज्यादा छक्के अपने नाम कर चुके हैं। हालांकि जितने छक्के बाबर ने मारे हैं, उतने ही अफगानिस्तान के दो ​बल्लेबाज लगा चुके हैं, लेकिन बाबर का औसत उन दोनों से बेहतर है, इसलिए वे पहले नंबर पर पहुंच गए हैं। बाबर हयात ने मंगलवार को अफगानिस्तान के​ खिलाफ खेले गए मुकाबले में 43 बॉल पर 39 रन की पारी खेली। इस दौरान उनके बल्ले से चौका तो एक भी नहीं आया, लेकिन उन्होंने तीन छक्के जरूर जड़ दिए, जिसकी ​बदौलत वे पहले नंबर पर पहुंच गए हैं। 

तीन बल्लेबाजों ने लगाए हैं बराबर सिक्स

बाबर हयात ने अब तक टी20 एशिया कप में 6 मैच खेलकर 13 छक्के लगा दिए हैं। अफगानिस्तान के रहमानुल्लाह गुरबाज ने भी टी20 एशिया कप में 6 मैच खेलकर 13 छक्के लगाए हैं। वहीं अफगानिस्तान ही नजीबुल्लाह जादरान ने 8 मैच इस टूर्नामेंट में खेलकर 13 छक्के लगाए हैं। तीनों के बराबर सि​क्स हैं, लेकिन बाबर का औसत इन दोनों से बेहतर 45.66 का है, इसलिए वे पहले नंबर पर हैं। 

हांगकांग की टीम को एशिया कप में अपनी पहली जीत की तलाश

बाबर हयात अपनी टीम के उपकप्तान हैं। हांगकांग ने साल 2004 में ही एशिया कप का पहला मैच खेला था, इसके बाद टीम बीच बीच में अंदर बाहर होती रही। लेकिन इन करीब 21 साल के दौरान टीम एक भी मैच अपने नाम नहीं कर पाई। टीम को अपनी पहली जीत की तलाश है। अब देखना है कि इस साल क्या हांगकांग की टीम कोई मैच जीत पाती है या फिर खाली हाथ ही उसे वापस लौटना पड़ता है। हां, इतना जरूर होगा कि कुछ खिलाड़ियों को बड़ी टीमों से खेलने का मौका मिलेगा, जिससे वे काफी अनुभव हासिल कर सकते हैं। 

यह भी पढ़ें 

अजमतउल्लाह ओमरजई ने ठोक दिया सबसे तेज अर्धशतक, टी20 इंटरनेशनल में अपने देश के इस खिलाड़ी को पछाड़ा

अफगानिस्तान के बल्लेबाज ने टी20 इंटरनेशनल में पहली बार किया ये काम, एशिया कप के पहले ही मैच में छा गया

Latest Cricket News