1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. BAN vs PAK Test: बांग्लादेश ने पाकिस्तान को दी मात, सीरीज में 1-0 की बनाई बढ़त

BAN vs PAK Test: बांग्लादेश ने पाकिस्तान को दी मात, सीरीज में 1-0 की बनाई बढ़त

बांग्लादेश और पाकिस्तान के बीच पहला टेस्ट खेला गया। बांग्लादेश ने अपनी दूसरी पारी में 240 रन बनाए और पारी घोषित कर दी। इसके जवाब में पाकिस्तान की टीम लक्ष्य का पीछा करते हुए दूसरी पारी में 163 रनों पर ढेर हो गई।

शान मसूद- India TV Hindi
Image Source : PTI शान मसूद

बांग्लादेश और पाकिस्तान के बीच खेली जा रही टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला 5वें दिन समाप्त हो गया। बांग्लादेश ने 104 रनों से पाकिस्तान को मात दी। बांग्लादेश ने जब अपनी दूसरी पारी में 9 विकेट पर 240 रन बनाए ​थे, तभी उसे घोषित कर दिया। इस तरह पाकिस्तान को जीत के लिए 268 रनों का लक्ष्य मिला। लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिस्तान की टीम दूसरी पारी में सिर्फ 163 रनों पर ढेर हो गई। बांग्लादेश की ओर से नाहिद राणा ने 5 विकेट अपने नाम किए। अब सीरीज का दूसरा मुकाबला सिलहट में 16 मई से खेला जाएगा।

Latest Cricket News