1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. BAN vs PAK 1st Test: चौथे दिन का खेल समाप्त, बांग्लादेश ने पाकिस्तान पर बनाई 150 से ज्यादा रनों की लीड

BAN vs PAK 1st Test: चौथे दिन का खेल समाप्त, बांग्लादेश ने पाकिस्तान पर बनाई 150 से ज्यादा रनों की लीड

बांग्लादेश और पाकिस्तान के बीच टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला खेला जा रहा है। चौथे दिन का खेल खत्म होने तक बांग्लादेश ने पाकिस्तान पर 150 से ज्यादा रनों की लीड बना ली है।

Shahid Afridi- India TV Hindi
Image Source : AP शाहीन अफरीदी

बांग्लादेश और पाकिस्तान के बीच दो टेस्ट मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है। पहली पारी में बांग्लादेश ने 413 रन बनाए थे, जिसके बाद में पाकिस्तानी टीम केवल 386 रन ही बना सकी। चौथे दिन का खेल खत्म होने तक बांग्लादेश ने पाकिस्तान पर 179 रनों की बढ़त बना ली है। बांग्लादेश ने दूसरी पारी में 3 विकेट खोकर 152 रन बना लिए हैं। नजमुल अर्धशतक बनाकर नाबाद हैं।

विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के तहत खेली जा रही बांग्लादेश और पाकिस्तान के बीच जारी है। सीरीज का ये मैच काफी अहम है। क्योंकि इससे डब्ल्यूटीसी की अंक तालिका पर भी पड़ेगा। आज देखना ये है कि बांग्लादेश की टीम पहली पारी में कितने रन बनाती है और फिर पाकिस्तान को कितना स्कोर चेज करने के लिए मिलता है। अभी ये कह पाना मुश्किल है कि कौन सी टीम जीत के करीब है। मुकाबला करीब करीब बराबरी का चल रहा है। 

Latest Cricket News