बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने पाकिस्तान को एक और झटका दे दिया है। इससे पाकिस्तान सुपर लीग में कई टीमों की मुश्किलें बढ़ती हुई नजर आएंगी। बांग्लादेश ने अपने तीन प्लेयर्स को वापस भेजने से मना कर दिया है और उनकी एनओसी भी कैंसिल कर दी है। क्रिकेट जगत में इस पूरे घटनाक्रम की खूब चर्चा हो रही है।
मुस्तफिजुर रहमान और नाहिद राणा की पीएसएल खेलने की एनओसी रद
बांग्लादेश और न्यूजीलैंड के बीच वनडे सीरीज समाप्त हो गई है। बांग्लादेश ने तीन में से दो मैच जीतकर सीरीज पर कब्जा कर लिया है। इसके बाद उम्मीद जताई जा रही थी कि बांग्लादेशी खिलाड़ी पाकिस्तान में जाकर पीएसएल खेलेंगे, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। मुस्तफिजुर रहमान और नाहिद राणा जैसे प्लेयर्स की एनओसी रद हो गई है। पीएसएल में मुस्तफिजुर रहमान लाहौर कलंदर्स और नाहिद राणा पेशावर जाल्मी से खेलते रहे हैं। इसी बीच न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए दोनों खिलाड़ी वापस अपने घर लौट आए थे।
मुस्तफिजुर रहमान का किय जाएगा स्कैन, इसके बाद करेंगे आराम
इस बीच अब बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने साफ कर दिया है कि ये सभी खिलाड़ी अब वापस पाकिस्तान जाकर पीएसएल नहीं खेलेंगे। दरअसल मुस्तफिजुर रहमान को घुटने में चोट लगी है। न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले दो वनडे उन्होंने मिस किए थे, लेकिन मैच में उन्होंने वापसी की और शानदार गेंदबाजी भी की। अब पता चला है कि बीसीबी रहमान की चोट का पता लगाने के लिए स्कैन करवाएगा, यानी वे पाकिस्तान नहीं जाएंगे।
इंटरनेशनल मैचों में होगी प्लेयर्स की वापसी
अब जल्द ही न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के बीच टी20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज खेली जाएगी, इसके लिए मुस्तफिजुर रहमान, नाहिद राणा और तस्कीन अहमद को आराम दिया गया है। अब पीएसएस अपने आखिरी पड़ाव पर है, जहां एक एक मैच अब अहम होता जा रहा है। ये सभी खिलाड़ी पीएसएल में अपनी टीम के लिए खेलते हुए शानदार प्रदर्शन कर रहे थे। अब जब भी बांग्लादेश की टीम इंटरनेशनल मैच के लिए मैदान में उतरेगी तभी ये खिलाड़ी खेलते हुए नजर आएंगे।
27 अप्रैल से खेली जाएगी बांग्लादेश बनाम न्यूजीलैंड टी20 सीरीज
अब बांग्लादेश और न्यूजीलैंड के बीच तीन टी20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज का आगाज 27 अप्रैल से होने जा रहा है। सीरीज का दूसरा मैच 29 अप्रैल और फिर तीसरा टी20 मुकाबला 2 मई को खेला जाएगा। बीसीबी ने पहले दो टी20 इंटरनेशनल मैचों के लिए टीम का ऐलान भी कर दिया है।
यह भी पढ़ें
ODI World Cup 2027: बाहर हो जाएगी 2 बार की चैंपियन टीम! बांग्लादेश ने बढ़ा दी वेस्टइंडीज की टेंशन
Orange Cap: संजू सैमसन की दूसरी धमाकेदार सेंचुरी, ऑरेंज कैप पर भी ठोकी दावेदारी
Latest Cricket News