A
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. बांग्लादेश ने किया धमाका, ODI क्रिकेट के इतिहास में पहली बार इस टीम को दी मात

बांग्लादेश ने किया धमाका, ODI क्रिकेट के इतिहास में पहली बार इस टीम को दी मात

बांग्लादेश क्रिकेट टीम को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। बांग्लादेश क्रिकेट टीम ने ODI सीरीज का जीत से आगाज करने के साथ ही इतिहास रच दिया है।

BAN vs SL- India TV Hindi
Image Source : AFP बांग्लादेश बनाम श्रीलंका

Bangladesh vs Sri Lanka, 1st ODI: क्रिकेट में बांग्लादेश ने इतिहास रचते हुए बड़ा धमाका कर दिया है। बांग्लादेश की महिला क्रिकेट टीम ने ODI क्रिकेट में श्रीलंका महिला क्रिकेट टीम को इतिहास रच दिया। बांग्लादेश की महिला क्रिकेट टीम ने ODI क्रिकेट में पहली बार श्रीलंका को हराने का बड़ा कारनामा किया है। राजशाही में खेले गए इस रोमांचक मुकाबले में बांग्लादेश ने 3 विकेट से बाजी मारी। बता दें, बांग्लादेश अब फुल मेंबर नेशन में 7 टीमों को हराने का कारनामा कर चुकी है। बांग्लादेश की टीम फुल मेंबर नेशन में जिन 3 टीमों को अब तक हराने में नाकाम रही है, उनमें ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड और न्यूजीलैंड शामिल हैं।

शर्मिन अख्तर की ऐतिहासिक पारी

इस ऐतिहासिक जीत की हीरो रहीं धाकड़ बल्लेबाज शर्मिन अख्तर, जिन्होंने 86 रनों की शानदार पारी खेली। उनकी इस पारी में 13 चौके शामिल रहे और उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। शर्मिन अख्तर की यह पारी कई मायनों में खास रही। यह किसी भी सफल रन चेज में बांग्लादेश की ओर से सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर है। इससे पहले उन्होंने ही 2024 में आयरलैंड के खिलाफ 72 रन बनाए थे।

श्रीलंका ने दिया था 200+ का लक्ष्य

इससे पहले श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 200 से ज्यादा रन बनाए। टीम की ओर से इमेशा दुलानी(52) और हंसिमा करुणरत्ने (54) ने अर्धशतक जमाए।वहीं, गेंदबाजी में रितु मोनी (3/36) और नाहिदा अख्तर (2/38) ने श्रीलंका की पारी पर लगाम लगाई। लक्ष्य का पीछा करते हुए बांग्लादेश की शुरुआत खराब रही, लेकिन शर्मिन अख्तर और शोभना मोस्तारी (41) ने टीम को संभाला। मैच एक समय बांग्लादेश के हाथ में दिख रहा था, लेकिन देउमी विहंगा ने मिडिल ऑर्डर को झकझोरते हुए मुकाबला रोमांचक बना दिया। अंत में नाहिदा अख्तर और सुल्ताना खातून ने संयम दिखाते हुए टीम को 3 विकेट शेष रहते जीत दिलाई।

22 अप्रैल को दूसरा मुकाबला 

यह तीन मैचों की ODI सीरीज का पहला मुकाबला था। इसके बाद दोनों टीमों के बीच T20I सीरीज भी खेली जाएगी, जो ICC वूमेन्स T20 वर्ल्ड कप 2026 की तैयारियों के लिहाज से बेहद अहम मानी जा रही है। सीरीज का दूसरा ODI 22 अप्रैल को खेला जाएगा, जो ICC वूमेन्स चैंपियनशिप 2025-29 का हिस्सा है। बांग्लादेश की यह जीत सिर्फ एक मुकाबले की सफलता नहीं, बल्कि महिला क्रिकेट में उनके बढ़ते कद का संकेत है। शर्मिन अख्तर की दमदार पारी ने इस ऐतिहासिक जीत को यादगार बना दिया।

यह भी पढ़ें                                         

700 से ज्यादा विकेट लेने वाले दिग्गज गेंदबाज ने ठुकराई भारत और ऑस्ट्रेलिया की नागरिकता, खुद किया खुलासा

बांग्लादेश वर्सेस न्यूजीलैंड मैच में नाहिद राणा ने गेंद से बरपाया कहर, ऐसा करने वाले बने सिर्फ तीसरे खिलाड़ी

Latest Cricket News