A
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. BAN vs PAK LIVE: कितने बजे शुरू होगा पाकिस्तान का दूसरा टेस्ट, भारत में कैसे देख पाएंगे लाइव मुकाबला

BAN vs PAK LIVE: कितने बजे शुरू होगा पाकिस्तान का दूसरा टेस्ट, भारत में कैसे देख पाएंगे लाइव मुकाबला

बांग्लादेश दौरे पर पहुंची पाकिस्तान क्रिकेट टीम इस वक्त दूसरे टेस्ट की तैयारी कर रही है। दूसरा मैच कब से होगा, कितने बजे से मुकाबला खेला जाएगा, ये हम आपको बताएंगे। साथ ही ये भी जानकारी देंगे कि मैच को लाइव कैसे देख जा सकेगा।

Nazmul Hussain Shanto and Shan Masood- India TV Hindi
Image Source : AFP नजमुल हुसैन शांतो और शान मसूद

बांग्लादेश और पाकिस्तान के बीच टेस्ट सीरीज खेली जा रही है। विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के तहत जारी सीरीज का पहला मुकाबला हो चुका है, जिसमें पाकिस्तान को हार का सामना करना पड़ा है। अब दूसरे मैच की बारी है, जो जल्द ही शुरू हो जाएगा। इस बीच आपको पता होना चाहिए कि मैच कितने बजे शुरू होगा, साथ ही भारत में अगर आप मैच देखना चाहते हैं तो वो कैसे देख सकते हैं। हम आपको ये भी बताएंगे कि ​डब्ल्यूटीसी अंक तालिका में अभी इन दोनों टीमों की स्थिति क्या है।

शनिवार 16 मई से शुरू होगा बांग्लादेश बनाम पाकिस्तान दूसरा मुकाबला

विश्व टेस्ट चैंपियनशिप 2027 के तहत जारी बांग्लादेश बनाम पाकिस्तान टेस्ट सीरीज का पहला मैच पाकिस्तानी हार चुकी है, इससे उसे अंक तालिका में भी जबरदस्त नुकसान हुआ है। अब पाकिस्तानी टीम सीरीज जीत तो नहीं सकती, लेकिन इतना जरूर है कि वो सीरीज को बराबरी पर लेकर आ सकती है। इसके लिए उसे अगला मैच जीतना होगा। ये मैच सिलहट में खेला जाएगा। जो शनिवार यानी 16 मई से शुरू होने जा रहा है। 

बांग्लादेश बनाम पाकिस्तान दूसरा मैच फैन कोड पर देख सकेंगे लाइव

बांग्लादेश बनाम पाकिस्तान टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच शनिवार से खेला जाएगा। जो भारतीय समय अनुसान साढ़े नौ बजे से शुरू होगा। जो शाम को करीब पांच बजे तक चलेगा। सीरीज का पहला मैच तो पूरे पांच दिन तक चला था, उम्मीद की जानी चाहिए कि अगला मैच भी ऐसा ही कुछ होगा। जहां तक मैच को लाइव देखने की बात है तो भारत में किसी भी टीवी चैनल पर मैचों क प्रसारण नहीं किया जाएगा। लेकिन मोबाइल एप्प फैनकोड पर मैच को लाइव देखा जा सकेगा। हां, अगर आपके पास स्मार्ट टीवी है तो इसी एप्प पर मैच देख सकते हैं। बाकी कहीं और मैच नहीं आएगा, इसका ध्यान रखिएगा। 

अभी डब्ल्यूटीसी अंक तालिका में क्या है पाकिस्तान और बांग्लादेश की स्थिति

पाकिस्तान क्रिकेट टीम इस वक्त आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप अंक तालिका में नंबर सात पर चल रही है। उसने तीन मैच खेलकर केवल एक जीता है और दो में हार मिली है। उसका पीसीटी 33.33 का है। बांग्लादेश की की टीम ने तीन मैच खेलकर एक जीता, एक हारा और एक ड्रॉ रहा है। उसका पीसीटी 44.44 का है। टीम अभी छठे स्थान पर है। 

पाकिस्तान का स्क्वाड: इमाम-उल-हक, अजान अवैस, शान मसूद (कप्तान), सऊद शकील, मोहम्मद रिजवान (विकेट कीपर), सलमान आगा, नोमान अली, साजिद खान, शाहीन अफरीदी, खुर्रम शहज़ाद, हसन अली, अमद बट, मोहम्मद अब्बास, खुर्रम शहजाद, गाजी गोरी, अब्दुल्ला फजल

बांग्लादेश का स्क्वाड: जाकिर हुसैन, महमूदुल हसन जॉय, मोमिनुल हक, नजमुल हुसैन शान्तो (कप्तान), मुशफिकुर रहीम (विकेट कीपर), लिटन दास, मेहदी हसन मिराज, तैजुल इस्लाम, नईम हसन, नाहिद राणा, तस्कीन अहमद, एबादोत हुसैन, शोरीफुल इस्लाम, तंजीद हसन तमीम, अमित हसन। 

यह भी पढ़ें 

ODI World Cup 2027: इस टीम पर बाहर होने का खतरा, ICC नियमों का चक्रव्यूह, ये है पेचीदा गणित

आज का आईपीएल मैच LSG vs CSK: प्लेऑफ में पहुंचेगी चेन्नई सुपरकिग्स! एमएस धोनी, बाहर किसे मिली एंट्री

Latest Cricket News