BANW vs UAEW HIGHLIGHTS: डिफेंडिंग चैंपियन बांग्लादेश टूर्नामेंट से हुई बाहर, बारिश ने बिगाड़ा खेल, यूएई के खिलाफ मैच रद्द
BANW vs UAEW HIGHLIGHTS: डिफेंडिंग चैंपियन बांग्लादेश टूर्नामेंट से हुई बाहर, बारिश ने बिगाड़ा खेल, यूएई के खिलाफ मैच रद्द
Written By : Rajeev Rai
Published : Oct 11, 2022 09:06 am IST,
Updated : Oct 11, 2022 10:53 am IST
BANW vs UAEW: बांग्लादेश और यूएई के बीच होने वाला महिला एशिया कप टी20 टूर्नामेंट का अहम मुकाबला बारिश की वजह से हुआ रद्द।
Image Source : GETTYBangladesh women cricket file photo
BANW vs UAEW HIGHLIGHTS: महिलाओं के बीच खेले जा रहे एशिया कप टी20 टूर्नामेंट का आज 20वां मुकाबला बारिश की वजह से रद्द हो गया है। यह मैच बांग्लादेश और यूएई के बीच खेला जाना था लेकिन लगातार बारिश की वजह से बिना टॉस के ही इस रद्द करना पड़ा। इसके बाद दोनों टीमों के बीच 1-1 अंकों को बांट दिया गया है। वहीं गत विजेता बांग्लादेश मैच रद्द होने के साथ ही टूर्नामेंट से बाहर हो गई। उसके थाईलैंड की टीम से कम अंक हैं।