1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. नहीं मिल रहा है IPL का टिकट तो घबराइए मत, BCCI ने किया है खास इंतजाम, बड़े स्क्रीन पर फ्री में देख पाएंगे मैच

नहीं मिल रहा है IPL का टिकट तो घबराइए मत, BCCI ने किया है खास इंतजाम, बड़े स्क्रीन पर फ्री में देख पाएंगे मैच

IPL Fan Park: IPL 2026 की शुरुआत 28 मार्च से होने वाली है। इस टूर्नामेंट के पहले तीन हफ्ते में कहां-कहां फैन पार्क का आयोजन किया जाएगा, इसका लिस्ट सामने आ गया है।

Cricket Fans In Stadium- India TV Hindi
Image Source : AP क्रिकेट फैंस स्टेडियम में

IPL 2026 Fan Park: 28 मार्च से इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 का आगाज होने वाला है। इस सीजन के लिए बीसीसीआई ने अभी पहले 20 मैच का शेड्यूल जारी किया है। सीजन का पहला मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच खेला जाएगा। फैंस अभी से ही टिकट का इंतजाम करने में लग गए हैं। इस बीच कई फैंस ऐसे होंगे जिन्हें टिकट नहीं मिल पाएगा। अगर आपको आईपीएल के मैचों का टिकट नहीं मिल पाता है तो आपको घबराने की जरूरत नहीं है। बीसीसीआई अपने फैंस के लिए एक खास इंतजाम कर रही है, जिसके तहत आप फ्री में बड़े स्क्रीन पर मुकाबला देख पाएंगे।

बीसीसीआई हर सीजन अपने फैंस के लिए फैन पार्क का आयोजन करता है। इस फैन पार्क में क्रिकेट प्रेमी विशाल एलईडी स्क्रीन पर स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क या जियोसिनेमा ऐप के माध्यम से लाइव-स्ट्रीम किए गए मैचों का आनंद ले पाते हैं। खुले मैदानों में क्रिकेट का मजा लेने वाले दर्शकों के लिए यहां फैमिली जोन, किड्स जोन, फूड एंड बेवरेज और जियो-सिनेमा एक्सपीरियंस जोन भी बनाए जाते हैं और क्रिकेट प्रेमी यहां बड़े मजे के साथ मैच का लुत्फ उठाते हुए नजर आते हैं।

28 और 29 मार्च को होगा फैन पार्क का आयोजन

IPL 2026 के पहले तीन हफ्ते में कहां-कहां फैन पार्क का आयोजन किया जाएगा इसको लेकर बोर्ड ने पूरा डिटेल्स जारी कर दिया है। शेड्यूल के मुताबिक आईपीएल 2026 के पहले हफ्ते में 28 और 29 मार्च को फैन पार्क का आयोजन होगा। इन दो दिनों में रोहतक, भोपाल, तुमकुरु, नागपुर और कृष्णा नगर में फैन पार्क का आयोजन किया जाएगा।

दूसरे और तीसरे हफ्ते में कहां-कहां लगेगा फैन पार्क

दूसरे हफ्ते में 4 और 5 अप्रैल को फैन पार्क लगेगा। इन दो दिनों में मथुरा, जोधपुर, निजामाबाद, मैसूर और भुवनेश्वर में बड़ी LED स्क्रीन पर मैच दिखाया जाएगा। तीसरे हफ्ते में 11 और 12 मार्च को मेरठ, नडियाद, रत्नागिरी, कोयमबटूर और राउरकेला में फैन पार्क लगेगा। इन शहरों के लोग अपने नजदीकी फैन पार्क में जाकर बड़े स्क्रीन पर मैच का आनंद ले सकते हैं। वहीं अगले हफ्ते के फैन पार्क का शेड्यूल बाकी के आईपीएल मैचों का शेड्यूल जारी होने के बाद किया जाएगा।

आईपीएल 2026 का पहला मैच किन टीमों के बीच होगा?

आईपीएल 2026 की बात करें तो सीजन का पहला मैच डिफेंडिंग चैंपियंस रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच RCB के होम ग्राउंड एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। ये मुकाबला 28 मार्च को शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा। दोनों ही टीमें इस मुकाबले को अपने नाम कर जीत के साथ टूर्नामेंट का आगाज करना चाहेगी। SRH के लिए पहले मैच में उनके रेगुलर कप्तान पैट कमिंस मौजूद नहीं रहेंगे। उनकी गैरमौजूदगी में ईशान किशन कप्तानी का जिम्मा संभालेंगे।

फैन पार्क का वेन्यू 

पहला हफ्ता 28 और 29 मार्च: 2026

  • रोहतक, हरियाणा - छोटू राम पॉलिटेक्निक ग्राउंड
  • भोपाल, मध्य प्रदेश - एमवीएम कॉलेज ग्राउंड
  • नागपुर, महाराष्ट्र - मेकोसाबाग मेथोडिस्ट हाई स्कूल प्लेग्राउंड
  • तुमकुरु, कर्नाटक - Govt. जूनियर कॉलेज फील्ड
  • कृष्णानगर, पश्चिम बंगाल - डीएल रॉय स्टेडियम

दूसरा हफ्ता: 4 और 5 अप्रैल, 2026

  • मथुरा, उत्तर प्रदेश - अमरनाथ विद्या आश्रम
  • जोधपुर, राजस्थान - बरकतुल्लाह खान स्टेडियम
  • निजामाबाद, तेलंगाना - वुमेंस एजुकेशनल सोसायटी ग्राउंड
  • मैसूर, कर्नाटक - एसबीआरआर महाजन फर्स्ट ग्रेड कॉलेज
  • भुवनेश्वर, ओडिशा - किट्स यूनिवर्सिटी स्टेडियम

तीसरा हफ्ता: 11 और 12 अप्रैल, 2026

  • मेरठ, उत्तर प्रदेश - भैंसाली मैदान
  • नडियाद, गुजरात- राधे फार्म
  • रत्नागिरी, महाराष्ट्र - स्वर्गीय प्रमोद महाजन क्रीड़ा संकुल
  • कोयंबटूर, तमिलनाडु - हिंदुस्तान कॉलेज ऑफ आर्ट्स एंड साइंस
  • राउरकेला, ओडिशा - सेक्टर 17 ग्राउंड

यह भी पढ़ें 

PSL 2026 में खेलने से मना कर सकते हैं बांग्लादेश के प्लेयर्स, खेल मंत्री ने टूर्नामेंट से पहले दिया बड़ा बयान

IPL के किस सीजन में अभी तक लगे हैं सबसे ज्यादा छक्के, 2025 में बना था एक नया रिकॉर्ड

Latest Cricket News