BCCI NAMAN Awards 2026: BCCI ने वर्ल्ड चैंपियंस को किया सम्मानित, गिल और मंधाना बने बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर
BCCI NAMAN awards 2026: BCCI के नमन अवॉर्ड्स 2026 में भारतीय पुरुष और महिला खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया।

BCCI NAMAN Awards 2026: भारतीय क्रिकेट की शानदार उपलब्धियों का जश्न मनाने के लिए 15 मार्च को नई दिल्ली में नमन अवॉर्ड्स 2026 का आयोजन हुआ। इस भव्य समारोह में भारतीय क्रिकेट के सितारों और दिग्गजों को सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम में खास तौर पर उन खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया, जिन्होंने हाल के सालों में ICC टूर्नामेंट्स में देश का नाम रोशन किया है। इनमें ICC T20 वर्ल्ड कप 2026, ICC चैंपियंस ट्रॉफी 2025, ICC वूमेन्स ODI वर्ल्ड कप 2025, ICC U19 वूमेन्स T20 वर्ल्ड कप 2025 और ICC U19 मेन्स वर्ल्ड कप के विजेता खिलाड़ी और टीमें शामिल हैं।
दिग्गजों को मिला लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड
नमन अवॉर्ड्स 2026 में भारतीय क्रिकेट के कई दिग्गजों को लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से भी नवाजा गया। इनमें पूर्व भारतीय कोच और कप्तान राहुल द्रविड़, मिताली राज और पूर्व BCCI अध्यक्ष रोजर बिन्नी का नाम शामिल है।
Live updates : BCCI NAMAN Awards 2026 LIVE
-
March 15, 2026 9:31 PM (IST) Posted by Vanson Soral
नमन अवॉर्ड्स सम्पन्न
मंच पर पुरुष, महिला और U19 वर्ल्ड कप विजेता खिलाड़ियों के ग्रुप फोटोशूट के साथ ही नमन अवॉर्ड्स 2026 का समापन हो गया है।
-
March 15, 2026 9:16 PM (IST) Posted by Vanson Soral
रोजर बिन्नी सम्मानित
-
March 15, 2026 9:12 PM (IST) Posted by Vanson Soral
लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड
नमन अवॉर्ड्स में BCCI ने भारतीय क्रिकेट के तीन महान खिलाड़ियों को कर्नल सी. के. नायडू लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से सम्मानित किया। इनमें राहुल द्रविड़, मिताली राज और रोजर बिन्नी शामिल हैं।
-
March 15, 2026 8:54 PM (IST) Posted by Vanson Soral
जय शाह सम्मानित
ICC के चेयरमैन जय शाह को स्टेज पर BCCI सचिव देवजीत सैकिया और BCCI अध्यक्ष मिथुन मन्हास द्वारा सम्मानित किया गया।
-
March 15, 2026 8:15 PM (IST) Posted by Vanson Soral
मंच पर तीन कप्तान
भारत के तीन कप्तान- शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव और हरमनप्रीत कौर मंच पर हैं। तीनों कप्तान अपनी अलग-अलग ट्रॉफियों के बारे में बात कर रहे हैं।
-
March 15, 2026 8:00 PM (IST) Posted by Vanson Soral
मंधाना ने 5वीं बार जीता बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर
भारत की स्टार महिला क्रिकेटर स्मृति मंधाना को वूमेन्स कैटेगिरी में बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर मिला। मंधाना ने अपने करियर में पांचवीं बार यह प्रतिष्ठित अवॉर्ड जीता है।
-
March 15, 2026 7:58 PM (IST) Posted by Vanson Soral
गिल बने बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर ऑफ द ईयर
भारतीय टेस्ट और ODI कप्तान शुभमन को 2024-25 सीजन के लिए बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर (मेन्स) का अवॉर्ड दिया गया है।
-
March 15, 2026 7:54 PM (IST) Posted by Vanson Soral
महिला अवॉर्ड्स की लिस्ट
- ODI में सबसे ज्यादा विकेट (2024-25) महिला: दीप्ति शर्मा
- ODI में सबसे ज्यादा रन (2024-25) महिला: स्मृति मंधाना
-
March 15, 2026 7:50 PM (IST) Posted by Vanson Soral
मंधाना को मिला बेस्ट बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर का अवॉर्ड
स्मृति मंधाना को वूमेन्स कैटेगिरी में बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर अवॉर्ड से नवाजा गया है। मंधाना के लिए पिछला साल बेहद शानदार बीता।
-
March 15, 2026 7:47 PM (IST) Posted by Vanson Soral
भारतीय टीम सम्मानित
नमन अवॉर्ड्स 2026 में अब T20 WC विजेता भारतीय टीम को सम्मानित किया जा रहा है। भारतीय खिलाड़ियों को मेमेंटो दिया गया है।
-
March 15, 2026 7:43 PM (IST) Posted by Vanson Soral
विजय मर्चेंट ट्रॉफी (U16) 2024–25 विनर्स की लिस्ट
- एलीट ग्रुप में सबसे ज्यादा विकेट: यशबर्धन सिंह चौहान (मध्य प्रदेश)
- प्लेट ग्रुप में सबसे ज्यादा विकेट: किशन सरकार (त्रिपुरा)
- एलीट ग्रुप में सबसे ज्यादा रन: शांतनु सिंह (उत्तर प्रदेश)
- प्लेट ग्रुप में सबसे ज्यादा रन: प्रीतम राज (बिहार)
-
March 15, 2026 7:38 PM (IST) Posted by Vanson Soral
एमए चिदंबरम ट्रॉफी विनर्स
-
March 15, 2026 7:37 PM (IST) Posted by Vanson Soral
माधवराव सिंधिया अवॉर्ड विनर्स की लिस्ट
- रणजी ट्रॉफी 2024–25 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले खिलाड़ी – एलीट ग्रुप – हर्ष दुबे (विदर्भ)
- रणजी ट्रॉफी 2024–25 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले खिलाड़ी – प्लेट ग्रुप – सुचित जे (नागालैंड)
- रणजी ट्रॉफी 2024–25 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी – एलीट ग्रुप – यश राठौड़ (विदर्भ)
- रणजी ट्रॉफी 2024–25 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी – प्लेट ग्रुप – स्नेहल कौथंकर (गोवा)
-
March 15, 2026 7:35 PM (IST) Posted by Vanson Soral
एमए चिदंबरम ट्रॉफी-कूच बिहार ट्रॉफी (U19) 2024–25 अवॉर्ड जीतने वाले खिलाड़ी
- एलीट ग्रुप में सबसे ज्यादा विकेट: हेमचुदेशन जे (तमिलनाडु)
- प्लेट ग्रुप में सबसे ज्यादा विकेट: अरकजीत रॉय (त्रिपुरा)
- एलीट ग्रुप में सबसे ज्यादा रन: नित्या जे पंड्या (बड़ौदा)
- प्लेट ग्रुप में सबसे ज्यादा रन: राघवन रामामूर्ति (पुडुचेरी)
-
March 15, 2026 7:30 PM (IST) Posted by Vanson Soral
U19 महिला वर्ल्ड कप टीम सम्मानित
2025 का U19 महिला वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम मेमेंटो प्राप्त कर रही है। यह अब तक की सर्वश्रेष्ठ U19 टीम है, जिसने अपने सभी मैच बेहद शानदार ढंग से जीते।
-
March 15, 2026 7:29 PM (IST) Posted by Vanson Soral
BCCI अवॉर्ड्स में जूनियर खिलाड़ियों की धूम
-
March 15, 2026 7:27 PM (IST) Posted by Vanson Soral
3 खिलाड़ियों को मिला जगमोहन डालमिया ट्रॉफी अवॉर्ड
- जगमोहन डालमिया ट्रॉफी: 2024-25 में (U16) विजय मर्चेंट ट्रॉफी में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले खिलाड़ी - प्लेट ग्रुप: किशन सरकार (त्रिपुरा)
- जगमोहन डालमिया ट्रॉफी: 2024-25 में विजय मर्चेंट ट्रॉफी (U16) में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी - एलीट ग्रुप: शांतनु सिंह (उत्तर प्रदेश)
- जगमोहन डालमिया ट्रॉफी: 2024-25 में विजय मर्चेंट ट्रॉफी (U16) में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी - प्लेट ग्रुप: प्रीतम राज (बिहार)
-
March 15, 2026 7:26 PM (IST) Posted by Vanson Soral
शेफाली वर्मा सम्मानित
नमन अवॉर्ड्स 2026 में विजेताओं को अवॉर्ड देने का सिलसिला शुरू हो चुका है। मुंबई की इरा जाधव को जूनियर वूमेन क्रिकेटर ऑफ द ईयर अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। वहीं, शेफाली वर्मा को सीनियर वूमेन क्रिकेटर ऑफ द ईयर अवॉर्ड से नवाजा गया है।
-
March 15, 2026 7:17 PM (IST) Posted by Vanson Soral
नमन अवॉर्ड्स 2026 शुरू
सभी खिलाड़ी और ऑफिशियल्स अपना-अपना स्थान ग्रहण कर चुके हैं। इस बीच हर्षा भोगले की स्पीच के साथ ही नमन अवॉर्ड्स 2026 का आधिकारिक तौर पर आगाज हो गया है।
-
March 15, 2026 7:16 PM (IST) Posted by Vanson Soral
हार्दिक पांड्या की धमाकेदार एंट्री
नमन अवॉर्ड्स में एक छत के नीचे महिला और पुरुष भारतीय क्रिकेटर नजर आ रहे हैं। T20 वर्ल्ड कप 2026 के हीरो संजू सैमसन और वरुण चक्रवर्ती टूर्नामेंट का अनुभव शेयर कर रहे हैं। इस बीच हार्दिक पांड्या की सेरेमनी में एंट्री हो गई है।
-
March 15, 2026 7:02 PM (IST) Posted by Vanson Soral
महिला खिलाड़ियों ने सेरेमनी में लगाए चार चांद
भारतीय महिला क्रिकेट टीम की खिलाड़ी नमन अवॉर्ड्स सेरेमनी में पहुंच चुकी है। पूर्व क्रिकेटर मिताली राज भी नजर आ रही हैं। मिताली राज को खास सम्मान से नवाजा जाएगा। वह आज शाम लाइफटाइम अचीवमेंट पाने वाली तीन दिग्गजों में शामिल हैं।
-
March 15, 2026 6:54 PM (IST) Posted by Vanson Soral
शुभमन गिल बनेंगे बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर
शुभमन गिल को इस बार बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर अवॉर्ड से नवाजा जाएगा। पिछले साल उन्होंने बल्ले से बेहतरीन प्रदर्शन किया।
-
March 15, 2026 6:51 PM (IST) Posted by Vanson Soral
सूर्यकुमार पहुंचे
T20 वर्ल्ड कप 2026 जीतने वाले भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव नमन अवॉर्ड्स सेरेमनी में आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। उनके पीछे-पीछे भारतीय खिलाड़ी भी पहुंच रहे हैं।
-
March 15, 2026 6:47 PM (IST) Posted by Vanson Soral
नमन अवॉर्ड्स में हो रहा सितारों का आगमन
नमन अवॉर्ड्स में भारतीय खिलाड़ियों का आने का सिलसिला शुरू हो चुका है। वैभव सूर्यवंशी और आयुष म्हात्रे सेरेमनी में पहुंच चुके हैं। वाशिंगटन सुंदर और वरुण चक्रवर्ती की भी एंट्री हो चुकी है।
-
March 15, 2026 6:44 PM (IST) Posted by Vanson Soral
श्री चरणी को मिलेगा खास सम्मान
भारतीय महिला क्रिकेटर श्री चरणी को सर्वश्रेष्ठ इंटरनेशनल डेब्यू अवॉर्ड से नवाजा जाएगा। उन्होंने वर्ल्ड कप को घर लाने में उन्होंने एक बड़ी भूमिका निभाई। इस साल 18 मैचों में उन्होंने 23 विकेट लिए, जहां उनकी इकॉनमी 6 से कम रही।
-
March 15, 2026 6:29 PM (IST) Posted by Vanson Soral
बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर (वूमेन्स)
स्मृति मंधाना को वूमेन्स कैटेगिरी में बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर के अवॉर्ड से नवाजा जाएगा। साल 2025 में T20 मैचों में उन्होंने 38 की औसत से 341 रन बनाए। इसमें उन्होंने एक शतक और दो अर्धशतक जड़े। ODI में 23 मैचों में उन्होंने 1362 रनों का अंबार लगाया, जिसमें 5 शतक शामिल हैं।
-
March 15, 2026 6:25 PM (IST) Posted by Vanson Soral
3 दिग्गजों को मिलेगा लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड
BCCI नई दिल्ली में आयोजित होने वाले नमन अवॉर्ड्स 2026 में रोजर बिन्नी, राहुल द्रविड़ और मिताली राज को लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड्स से सम्मानित करेगा।
-
March 15, 2026 6:24 PM (IST) Posted by Vanson Soral
कब होगा आगाज?
भारतीय फैंस BCCI NAMAN Awards 2026 का सीधा प्रसारण Star Sports 1 पर देख सकते हैं, जबकि इसकी लाइव स्ट्रीमिंग JioHotstar पर उपलब्ध होगी। शाम 6:45 बजे (IST) अवॉर्ड सेरेमनी का आगाज होगा।
-
March 15, 2026 6:21 PM (IST) Posted by Vanson Soral
नमन अवॉर्ड्स में लगेगा सितारों का जमघट
BCCI के नमन अवॉर्ड्स 2026 का कुछ देर में आगाज होगा। इस अवॉर्ड सेरेमनी में भारतीय क्रिकेट के कई बड़े सितारे जलवा बिखेरते नजर आएंगे। BCCI ने पहले ही अवॉर्ड के लिए चुने गए खिलाड़ियों का ऐलान कर दिया था। आज अवॉर्ड सेरेमनी में खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाएगा।