1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. बेन डकेट ने 167 रनों की पारी में नहीं लगाया एक भी छक्का, वनडे इतिहास में बन गए सचिन-लारा के इस खास क्लब का हिस्सा

बेन डकेट ने 167 रनों की पारी में नहीं लगाया एक भी छक्का, वनडे इतिहास में बन गए सचिन-लारा के इस खास क्लब का हिस्सा

इंग्लैंड के ओपनिंग बल्लेबाज बेन डकेट का शानदार फॉर्म ट्राई सीरीज में देखने को मिल रहा है, जिसमें उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ लाहौर के मैदान पर खेले गए मुकाबले में 167 रनों की पारी के दम पर एक खास क्लब का भी हिस्सा बन गए हैं।

Ben Duckett- India TV Hindi
Image Source : AP बेन डकेट

इंग्लैंड की टीम अभी पाकिस्तान की मेजबानी में खेली जा रही वनडे ट्राई सीरीज में हिस्सा ले रही है, जिसमें वह फाइनल की दौड़ से बाहर हो चुकी है। इस ट्राई सीरीज में इंग्लैंड का उनके आखिरी मुकाबले में सामना लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में श्रीलंकाई टीम से हो रहा है जिसमें उन्होंने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर्स में 5 विकेट के नुकसान पर 386 रनों का स्कोर बनाया है, जिसमें उनके ओपनिंग बल्लेबाज बेन डकेट का बल्ले से कमाल देखने को मिला जिन्होंने सीरीज में अपना दूसरा शतक लगाने के साथ एक ऐसे खास क्लब में अपनी जगह बना ली जिसमें सचिन तेंदुलकर और ब्रायन लारा का नाम भी शामिल है।

डकेट ने बिना छक्का लगाए खेली 167 रनों की पारी

श्रीलंका की टीम ने इस मुकाबले में टॉस जीतने के बाद पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया जिसके बाद बेन डकेट ने एक छोर से पारी को संभालने के साथ 167 रनों की पारी खेलने में कामयाब रहे, जिसके लिए उन्होंने 132 गेंदों का सामना किया और 24 चौके लगाए। बेन डकेट अपनी इस पारी में एक भी छक्का लगाने में कामयाब नहीं हो सके और यह उनका वनडे फॉर्मेट में सर्वाधिक रनों की भी पारी है। डकेट अब वनडे इतिहास में सिर्फ 7वें ऐसे खिलाड़ी हैं जो किसी मुकाबले में 150 या फिर उससे अधिक रन बनाने में तो कामयाब रहे लेकिन एक भी छक्का नहीं लगा सके। इस लिस्ट में डेविड वॉर्नर का नाम पहले नंबर पर है जिन्होंने साल 2016 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ मैच में अपनी 173 रनों की पारी के दौरान एक भी छक्का नहीं लगाया था। सचिन तेंदुलकर और ब्रायन लारा भी इस क्लब का हिस्सा हैं।

वनडे में किसी बिना छक्का लगाए 150 या उससे अधिक रनों की पारी खेलने वाले खिलाड़ी

  • डेविड वॉर्नर (ऑस्ट्रेलिया) - 173 रन बनाम साउथ अफ्रीका (साल 2016)
  • बेन डकेट (इंग्लैंड) - 167 रन बनाम श्रीलंका (साल 2026)
  • तिलकरत्ने दिलशान - 161 रन बनाम बांग्लादेश (साल 2015)
  • हाशिम अमला (साउथ अफ्रीका) - 153 रन बनाम वेस्टइंडीज (साल 2015)
  • ब्रायन लारा (वेस्टइंडीज) - 152 रन बनाम पाकिस्तान (साल 1993)
  • सचिन तेंदुलकर (भारत) - 152 रन बनाम नामीबिया (साल 2003)
  • एंड्रयू स्ट्रॉस (इंग्लैंड) - 152 रन बनाम बांग्लादेश (साल 2005)

बेन डकेट के पास था ब्रूक का रिकॉर्ड तोड़ने का मौका

बेन डकेट का वनडे सीरीज में बल्ले से काफी शानदार फॉर्म देखने को मिला है, जिसमें उन्होंने 4 मुकाबलों में खेलते हुए 86.50 के औसत से कुल 346 रन बनाए हैं, जिसमें उनके बल्ले से 2 शतकीय पारी भी देखने को मिली। वहीं डकेट के पास श्रीलंका के खिलाफ इस मुकाबले में अपने कप्तान हैरी ब्रूक का रिकॉर्ड तोड़ने का भी शानदार मौका था, जिसके लिए उनको 203 रनों की पारी खेलनी होती लेकिन तेज से रन बनाने के चक्कर में वह पारी के 41.4 ओवर्स में अपना विकेट गंवा बैठे।

ये भी पढ़ें

मुंबई इंडियंस से अलग हुए लसिथ मलिंगा, कोचिंग सेटअप से दो और लोगों की हुई छुट्टी

अभिषेक शर्मा 35 रन बनाते ही रचेंगे इतिहास, ईशान किशन की बादशाहत पर मंडरा रहा खतरा

Latest Cricket News