A
Hindi News खेल क्रिकेट बेन डकेट बने खास क्लब का हिस्सा, अब तक सिर्फ तीन बल्लेबाज कर पाए हैं ऐसा

बेन डकेट बने खास क्लब का हिस्सा, अब तक सिर्फ तीन बल्लेबाज कर पाए हैं ऐसा

इंग्लैंड के बाएं हाथ के बल्लेबाज बेन डकेट इन दिनों द हंड्रेड टूर्नामेंट में खेल रहे हैं। इस टूर्नामेंट में खेलते हुए उन्होंने एक बड़ी उपलब्धि अपने नाम की है।

Ben Duckett- India TV Hindi Image Source : GETTY बेन डकेट

ट्रेंट इंग्लैंड के धाकड़ बल्लेबाज बेन डकेट इन दिनों इंग्लैंड के फेमस लीग द हंड्रेड मेंस टूर्नामेंट में खेल रहे हैं। इस टूर्नामेंट में वह बर्मिंघम फीनिक्स की टीम का हिस्सा हैं। जारी सीजन के 31वें मैच में बर्मिंघम फीनिक्स का सामना ट्रेंट रॉकेट्स से हुआ। इस मैच में डकेट ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल की। वह द हंड्रेड मेंस टूर्नामेंट में 1000 रन बनाने वाले तीसरे बल्लेबाज बन गए हैं। उनसे पहले अब तक दो बल्लेबाज ही ऐसा कर पाए थे।

सिर्फ तीन बल्लेबाज द हंड्रेड मेंस में बना पाए हैं 1000 रन

द हंड्रेड में 1000 रन बनाने वाले बल्लेबाजों की बात करें तो सबसे पहले ये कारनामा फिल साल्ट ने किया था। साल्ट इस टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज भी हैं। उन्होंने अब तक 43 मैचों में 1138 रन बनाए हैं। दूसरे नंबर पर जेम्स विंस का नाम है। विंस ने अब तक 43 मैचों की 41 पारियों में 1080 रन बनाए हैं। वहीं अब बेन डकेट की बात करें तो उन्होंने 36 पारियों में 1000 रन पूरे किए और वह अब तक 1014 रन बना चुके हैं।

द हंड्रेड मेंस टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी

  • फिल साल्ट - 1138 रन - 43 मैच
  • जेम्स विंस - 1080 रन - 43 मैच
  • बेन डकेट - 1014 रन - 38 मैच

ट्रेंट रॉकेट्स के खिलाफ बर्मिंघम फीनिक्स को मिली हार

मैच की बात करें तो पहले बल्लेबाजी करते हुए बर्मिंघम फीनिक्स की टीम अच्छी शुरुआत का फायदा नहीं उठा पाई और 100 गेंद में 9 विकेट खोकर केवल 111 रन ही बना पाई। टीम के लिए विल स्मीड ने 12 गेंदों में 2 चौके और 1 छक्का की मदद से 23 रनों की पारी खेली। वहीं बेन डकेट ने 15 गेंदों में 3 चौकों की मदद से 20 रन बनाए।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी ट्रेंट रॉकेट्स की टीम की शुरुआत भी अच्छी नहीं रही। 2 के स्कोर पर ही टीम को पहला झटका लगा। पहला विकेट जल्दी गिरने के बाद जो रूट और रेहान अहमद ने मिलकर पारी को संभाला और 40 गेंदों में 64 रनों की साझेदारी की। अंत में विकेटकीपर बल्लेबाज बेन कॉक्स ने 12 गेंदों में 2 चौकों की मदद से नाबाद 17 रन बनाकर टीम को जीत दिलाई। यह इस सीजन बर्मिंघम फीनिक्स के लिए पांचवीं हार है।

Latest Cricket News