A
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. मोहम्मद शमी और आकाश दीप को स्क्वाड में मिला मौका, अचानक ले लिया गया बड़ा फैसला

मोहम्मद शमी और आकाश दीप को स्क्वाड में मिला मौका, अचानक ले लिया गया बड़ा फैसला

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के लिए बंगाल की टीम में भारतीय टीम की तरफ से खेलने वाले कई स्टार प्लेयर्स को चांस मिला है। इनमें मोहम्मद शमी और आकाश दीप के नाम शामिल हैं।

mohammad shami- India TV Hindi
Image Source : PTI मोहम्मद शमी

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2025 के लिए बंगाल की टीम के स्क्वाड का ऐलान कर दिया गया है। कप्तानी की जिम्मेदारी अभिमन्यु ईश्वरन को सौंपी गई है। वहीं स्क्वाड में आकाश दीप और मोहम्मद शमी को भी शामिल किया गया है। शमी ने रणजी ट्रॉफी में बंगाल की टीम के लिए कमाल का प्रदर्शन किया था और सबसे बड़े मैच विनर साबित हुए थे।

बंगाल के लिए रणजी ट्रॉफी में शमी ने किया अच्छा प्रदर्शन

रणजी ट्रॉफी के पहले चरण के चार मैचों में मोहम्मद शमी ने 20 विकेट हासिल किए थे। पैर की चोट से उबरकर फिट हुए शमी ने इस सेशन में बंगाल के लिए चार रणजी मैच खेले। पहले दो मैचों में उनके 15 विकेट की मदद से बंगाल ने उत्तराखंड और गुजरात को हराया। शमी को आस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मौजूदा टेस्ट सीरीज के लिए टीम में जगह नहीं मिली। यह तेज गेंदबाज हालांकि वापसी को बेताब है।

मोहम्मद शमी ने कही ये बात

मोहम्मद शमी ने की गिनती भारत के बेहतरीन प्लेयर्स में होती है और उन्होंने अपने दम पर टीम को कई मैचों में जीत दिलाई थी। उन्होंने रणजी ट्रॉफी के दौरान कहा था कि मैं फिट रहकर भारतीय टीम में चयन के लिए उपलब्ध रहना चाहता हूं। अपनी फिटनेस पर सेलेक्टर्स को अपडेट करना मेरा काम नहीं है।

बड़ौदा के खिलाफ होगा बंगाल का पहला मुकाबला

बंगाल की टीम को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के ग्रुप स्टेज में कुल 7 मुकाबले खेलने हैं। टीम अपना पहला मुकाबला बड़ौदा के खिलाफ हैदराबाद के मैदान पर 26 नवंबर को खेलेगी। वहीं आखिरी मैच टीम हरियाणा के खिलाफ 8 दिसंबर को खेलेगी।

बंगाल की टीम : 

अभिमन्यु ईश्वरन (कप्तान), सुदीप घरामी, अभिषेक पोरेल, शाकिर हबीब गांधी, युवराज केसवानी, प्रियांशु श्रीवास्तव, शाहबाज अहमद, प्रदीप्ता प्रामाणिक, रितिक चटर्जी , करण लाल , सक्षम चौधरी, मोहम्मद शमी, आकाश दीप, सायन घोष, कनिष्क सेठ, युधजीत गुहा, श्रेयन चक्रवर्ती। 

यह भी पढ़ें:

WTC Points Table: ऑस्ट्रेलिया से हारते ही इंग्लैंड को PCT में झेलना पड़ा नुकसान, जानें भारत का हाल

सबसे तेज चेज हुआ 200+ रनों का टारगेट, टेस्ट में नया वर्ल्ड रिकॉर्ड; ऑस्ट्रेलिया ने रचा इतिहास

Latest Cricket News