1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. भुवनेश्वर कुमार ने टीम इंडिया में अपने कमबैक को लेकर तोड़ी चुप्पी, कहा - मैं जहां हूं, वहां खुश हूं

भुवनेश्वर कुमार ने टीम इंडिया में अपने कमबैक को लेकर तोड़ी चुप्पी, कहा - मैं जहां हूं, वहां खुश हूं

टीम इंडिया के लिए एक समय प्रमुख तेज गेंदबाज की भूमिका निभाने वाले भुवनेश्वर कुमार पिछले काफी लंबे समय से स्क्वाड में वापसी करने में कामयाब नहीं हो सके हैं। वहीं अब इसको भुवी क का बयान सामने आया है।

Bhuvneshwar Kumar- India TV Hindi
Image Source : AFP भुवनेश्वर कुमार

आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2027 को लेकर टीम इंडिया ने अपनी तैयारियों का आगाज कर दिया है, लेकिन इंग्लैंड के दौरे पर तीन मैचों की वनडे सीरीज में मिली 2-1 से हार के बाद गेंदबाजों के प्रदर्शन पर काफी सवाल उठ रहे थे, जिसमें कई क्रिकेट एक्सपर्ट का मानना है कि भुवनेश्वर कुमार की स्क्वाड में फिर से वापसी होने चाहिए। हालांकि अभी तक टीम इंडिया के चयनकर्ताओं ने इसको लेकर कुछ भी बयान नहीं दिया है। वहीं भुवनेश्वर कुमार का भारतीय टीम में कमबैक को लेकर बयान सामने आया है जिसमें उन्होंने साफ कर दिया कि वह जहां हैं वहां खुश हैं।

मैं यह अनुभव करने वाला पहला खिलाड़ी नहीं हूं

भुवनेश्वर कुमार ने साल 2022 में आखिरी बार वनडे मुकाबला खेला था, जिसके बाद से वह टीम इंडिया में अपने कमबैक की राह देख रहे हैं। वहीं इस दौरान भुवी ने घरेलू क्रिकेट और आईपीएल में खेलना जारी रखा जिसमें पिछले IPL सीजन में उनका गेंद से शानदार प्रदर्शन देखने को मिला। भुवनेश्वर कुमार ने अब RCB पॉडकास्ट में बातचीत करते हुए कहा कि मैं काफी शांत रहता हूं और इसका क्रेडिट मैं अपने परिवार को देता हूं क्योंकि हम घर पर कभी क्रिकेट की बात नहीं करते हैं। हम कभी ये बात नहीं करते कि मैं भारतीय टीम में वापसी कर पाऊंगा या नहीं या फिर मेरा चयन क्यों नहीं किया गया। मैं ये समझता हूं कि बदलाव खेल का एक बड़ा हिस्सा है और समय के साथ नई पीढ़ी आती है और यह खेल का हिस्सा है। अभी मैं जहां हूं, वहां खुश हूं।

मुझे पता है कि मुझे डिसिप्लिन में रहना है

अपने बयान में भुवनेश्वर कुमार ने आगे कहा कि भारतीय टीम के लिए मैं खेल चुका हूं और यह कुछ ऐसा नहीं जो अब मुझे हासिल करना है। अगर मुझे मौका मिलता है तो यह बहुत अच्छा है। मुझे पता है कि मुझे डिसिप्लिन में रहना है। मैं डोमेस्टिक क्रिकेट खेलता हूं, मैं UP T20 लीग खेलता हूं। कई सारे बेहतरीन तेज गेंदबाज आने का श्रेय IPL को दिया जाना चाहिए, क्योंकि जब आप उनको सेटअप में लाते हैं तो उन्हें मौका दिया जाना भी जरूरी है। बता दें कि भुवनेश्वर कुमार ने 121 वनडे मैचों में खेलते हुए 35.11 के औसत से 141 विकेट हासिल किए हैं।

ये भी पढ़ें

हार्दिक पांड्या गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा संग पहुंचे श्री वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर, मुंडवाया हुआ था सिर, देखें VIDEO

दलीप ट्रॉफी के लिए सेंट्रल जोन के स्क्वॉड का हुआ ऐलान, रिंकू सिंह को मिली उपकप्तानी

Latest Cricket News