1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. भुवनेश्वर कुमार ने वापसी के बाद हासिल की एक और बड़ी उपलब्धि, अब इस मामले में बने नंबर-1 गेंदबाज

भुवनेश्वर कुमार ने वापसी के बाद हासिल की एक और बड़ी उपलब्धि, अब इस मामले में बने नंबर-1 गेंदबाज

भारतीय टीम में लंबे समय के बाद वापसी करने वाले अनुभवी तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने न्यूजीलैंड के खिलाफ क्राइस्टचर्च के स्टेडियम में खेले गए 5 मैचों की टी20 सीरीज के पहले मुकाबले में एक बड़ी उपलब्धि अपने नाम की जिसमें अब वह पावरप्ले में सबसे ज्यादा डॉट गेंद फेंकने वाले गेंदबाज बन गए हैं।

Indian Cricket Team- India TV Hindi
Image Source : ANI भारतीय क्रिकेट टीम

भारत और न्यूजीलैंड के बीच में खेली जा रही 5 मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला क्राइस्टचर्च के स्टेडियम में खेला गया, जिसको टीम इंडिया 4 विकेट से अपने नाम करने में कामयाब रही। इस मुकाबले में सबसे ज्यादा नजरें लंबे समय के बाद टीम इंडिया के स्क्वाड में वापसी करने वाले भुवनेश्वर कुमार को लेकर थी, जिन्होंने अपनी गेंदबाजी से कुछ खास प्रभावित तो नहीं किया लेकिन एक बड़ा कारनामा करने में कामयाब जरूर हो गए, जिसमें अब वह टी20 इंटरनेशनल में फुल मेंबर्स टीमों में पावरप्ले के दौरान सबसे ज्यादा डॉट बॉल फेंकने वाले गेंदबाज बन गए हैं।

भुवनेश्वर कुमार ने टिम साउदी को छोड़ा पीछे

आईपीएल के पिछले कुछ सीजन में लगातार अपने बेहतरीन प्रदर्शन के दम पर भुवनेश्वर कुमार टीम इंडिया के स्क्वाड में अपनी वापसी करने में कामयाब रहे, जिसमें उनको वेस्टइंडीज के खिलाफ घर पर खेली गई टी20 सीरीज के आखिरी मुकाबले में प्लेइंग 11 में शामिल किया गया था, लेकिन बारिश के खलल की वजह से वह मुकाबला रद्द हो गया था। वहीं अब न्यूजीलैंड के खिलाफ भुवनेश्वर को गेंदबाजी करने का मौका मिला हालांकि वह अपने 4 ओवर्स में जहां कोई विकेट हासिल नहीं कर सके तो वहीं 49 रन भी दे दिए। इस दौरान भुवनेश्वर ने 2 ओवर्स पावरप्ले के दौरान फेंके थे, जिसमें वह चार डॉट बॉल फेंकने में कामयाब रहे और इसके दम पर भुवनेश्वर कुमार ने टी20 इंटरनेशनल में फुल मेंबर्स टीम के खिलाड़ी के रूप में पावरप्ले के दौरान सबसे ज्यादा डॉट बॉल फेंकने के रिकॉर्ड को अपने नाम कर लिया जो इससे पहले न्यूजीलैंड के पूर्व खिलाड़ी टिम साउदी के नाम पर था, जिन्होंने 679 डॉट गेंदें फेंकी थी, तो वहीं अब भुवनेश्वर कुमार के नाम पर 680 डॉट बॉल दर्ज हो गई हैं।

टी20 इंटरनेशनल में पावरप्ले में सबसे ज्यादा डॉट बॉल फेंकने वाले गेंदबाज (फुल मेंबर्स टीम)

  • भुवनेश्वर कुमार (भारत) - 680 डॉट गेंदें
  • टिम साउदी (न्यूजीलैंड) - 679 डॉट गेंदें
  • रिचर्ड नगारवा (जिम्बाब्वे) - 674 डॉट गेंदें
  • शाहीन अफरीदी (पाकिस्तान) - 625 डॉट गेंदें
  • ब्लेसिंग मुजरबानी (जिम्बाब्वे) - 614 डॉट गेंदें
  • अर्शदीप सिंह (भारत) - 576 डॉट गेंदें
  • जसप्रीत बुमराह (भारत) - 569 डॉट गेंदें

दूसरे टी20 मैच में अब भुवनेश्वर से वापसी की उम्मीद

न्यूजीलैंड के खिलाफ पहला टी20 मैच भुवनेश्वर कुमार के लिए बतौर गेंदबाज बिल्कुल भी उम्मीद के अनुसार नहीं रहा, ऐसे में अब उनसे 24 अक्टूबर को क्राइस्टचर्च के स्टेडियम में खेले जाने वाले दूसरे टी20 मैच में वापसी की उम्मीद की जा सकती है, क्योंकि उनकी स्विंग गेंदबाजी के न्यूजीलैंड के हालात काफी माकूल हैं।

ये भी पढ़ें

हैरी ब्रूक ने वनडे में ठोक दी सबसे तेज डबल सेंचुरी, शुभमन गिल का वर्ल्ड रिकॉर्ड चकनाचूर

भारतीय टीम बन गई T20I में सिक्सर किंग, वेस्टइंडीज को पीछे छोड़ नंबर-1 की कुर्सी पर किया कब्जा

Latest Cricket News