1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. टी20 वर्ल्ड कप के बीच टीम इंडिया को बड़ा झटका लगना लगभग तय, श्रेयंका पाटिल के रिप्लेसमेंट का BCCI जल्द कर सकता ऐलान

टी20 वर्ल्ड कप के बीच टीम इंडिया को बड़ा झटका लगना लगभग तय, श्रेयंका पाटिल के रिप्लेसमेंट का BCCI जल्द कर सकता ऐलान

आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारतीय टीम ने अपना दूसरा मुकाबला नीदरलैंड्स की टीम के खिलाफ हेडिंग्ले के मैदान पर खेला जिसमें ऑलराउंडर खिलाड़ी श्रेयंका पाटिल टखने की चोट के चलते बीच मैच से बाहर हो गई थी, जिसमें अब उनके टूर्नामेंट से भी बाहर होना लगभग तय माना जा रहा है।

Shreyanka Patil- India TV Hindi
Image Source : AFP श्रेयंका पाटिल

आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारतीय टीम ने ग्रुप-ए के अपने शुरुआती दो मुकाबलों को एकतरफा जीतने के साथ शानदार शुरुआत की है। वहीं नीदरलैंड्स के खिलाफ हुए हेडिंग्ले के मैदान पर पिछले मुकाबले में टीम इंडिया की स्पिन ऑलराउंडर खिलाड़ी श्रेयंका पाटिल अपनी गेंद पर फील्डिंग करने के दौरान बुरी तरह से चोटिल हो गई थी, जिसके बाद उनको मैदान से बाहर स्ट्रेचर पर लादकर लेकर जाया गया था। श्रेयंका की स्थिति को लेकर अभी तक बीसीसीआई की तरफ से कोई आधिकारिक अपडेट 24 घंटें बीतने के बाद भी नहीं आया है लेकिन टखना मुड़ने के बाद जिस तकलीफ में वह दिखाई दी थी उसके बाद उनका टूर्नामेंट से बाहर होना लगभग तय माना जा रहा है।

श्रेयंका के रिप्लेसमेंट का जल्द कर सकता बीसीसीआई ऐलान

नीदरलैंड्स के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप 2026 के मुकाबले में श्रेयंका पाटिल को पारी के छठे ओवर में गेंदबाजी करने के लिए लाया गया था, जिसमें पहली गेंद पर वह फील्डिंग करते समय अपने टखने को चोटिल कर बैठी और फिर वह मुकाबले में दुबारा हिस्सा लेने के लिए मैदान पर नहीं लौटी। ईएसपीएन क्रिकइंफो की खबर के अनुसार श्रेयंका को स्कैन के लिए भेजा गया था, जिसमें टखने के लिगामेंट में चोट के कारण महिला टी20 वर्ल्ड कप से लगभग बाहर हो गई हैं। अभी बीसीसीआई ने उनकी जगह पर रिप्लेसमेंट प्लेयर के नाम का ऐलान नहीं किया है, जिसमें इंडिया-ए महिला टीम जो अभी इंग्लैंड में तीन टी20 और तीन लिस्ट-ए मुकाबले खेलने वहां पहुंची हुई है उसी में किसी खिलाड़ी को श्रेयंका की जगह पर शामिल किया जा सकता है। इससे पहले साल 2024 में भी श्रेयंका पाटिल टी20 वर्ल्ड कप से ठीक पहले उंगली में चोट के चलते बाहर हो गईं थी।

टीम इंडिया का अब शुरू होगा असली टेस्ट

भारतीय महिला टीम का टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अब असली टेस्ट शुरू होने वाला क्योंकि शुरुआती दो मुकाबलों में उनके जीतने की पूरी उम्मीद सभी को थी। वहीं अब टीम इंडिया को अपना तीसरा मुकाबला 21 जून को साउथ अफ्रीका महिला टीम के खिलाफ मैनचेस्टर के स्टेडियम में खेलना है जो बिल्कुल भी आसान नहीं रहने वाला है। अभी ग्रुप-ए की अंकतालिका में शुरुआती दो मुकाबलों में बड़ी हासिल करने से टीम इंडिया 4 अंकों और बेहतर नेट रनरेट के साथ पहले नंबर पर काबिज है।

ये भी पढ़ें

वैभव सूर्यवंशी पर क्या होगा कोई एक्शन! बीसीसीआई ने पूरी तस्वीर से हटा दिया पर्दा

पाकिस्तानी महिला टीम के नाम जुड़ा शर्मनाक रिकॉर्ड, T20 WC के इतिहास में हुए सबसे ज्यादा खिलाड़ी रन आउट

Latest Cricket News