Jasprit Bumrah at COE: आईपीएल 2026 के शुरू होने में सिर्फ 4 दिनों का वक्त बाकी रह गया है। लेकिन टूर्नामेंट के शुरू होने से पहले तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने मुंबई इंडियंस की टेंशन बढ़ा दी है। वह अभी तक टीम के साथ नहीं जुड़े हैं। ऐसे में अब फैंस उनको लेकर चिंता में है कि वो क्यों अभी तक मुंबई इंडियंस के साथ नहीं जुड़े हैं। इस बीच उनको लेकर जो खबर आई है उसे सुनकर मुंबई इंडियंस और उनके फैंस की टेशन ुऔर बढ़ सकती है। आईपीएल का आगाज 28 मार्च से होगा वहीं मुंबई इंडियंस अपना पहला मैच 29 मार्च को केकेआर के साथ खेलेगी।
सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में मौजूद हैं जसप्रीत बुमराह
कुछ मीडिया रिपोर्ट में सामने आई जानकारी के मुताबिक जसप्रीत बुमराह अभी मुंबई में नहीं बल्कि बेंगलुरु के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में हैं। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार बुमराह आईपीएल शुरू होने से पहले इन दिनों सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में हैं। वो वहां रूटीन चेक अप के लिए गए हैं या चोट से जुड़ी समस्या के लिए गए हैं इसको लेकर अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है। ऐसे में फैंस के मन में लगातार ये सवाल उठ रहा है कि क्या आईपीएल से पहले बुमराह चोटिल हो गए हैं। लेकिन इसको लेकर आधिकारिक तौर पर अभी कुछ नहीं कहा जा सकता।
टी20 वर्ल्ड कप में जसप्रीत बुमराह ने किया था शानदार प्रदर्शन
जसप्रीत बुमराह आखिरी बार टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में खेलते हुए नजर आए थे, वहां उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ कातिलाना गेंदबाजी करते हुए 15 रन देकर चार विकेट अपने नाम किए थे। फाइनल मुकाबले में उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड का मिला था। बुमराह टूर्नामेंट में संयुक्त रूप से सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज रहे थे। उन्होंने 9 मुकाबलों में 14 विकेट हासिल किए थे। अब वह आईपीएल में इसी फॉर्म को जारी रख पाते हैं या नहीं ये देखने वाली बात होगी।
मुंबई इंडियंस का पेस अटैक है काफी मजबूत
मुंबई इंडियंस का पेस अटैक इस सीजन काफी मजबूत नजर आ रहा है। उनके पास स्क्वॉड में जसप्रीत बुमराह, ट्रेंट बोल्ट, दीपक चाहर जैसे धाकड़ गेंदबाज हैं। इन सभी गेंदबाजों से आगामी सीजन में मुंबई इंडियंस को काफी उम्मीदें होंगी। पिछले आईपीएल सीजन में भी बुमराह ने मुंबई के पेस अटैक की कमान संभाली थी। आईपीएल 2025 में उन्होंने 12 मैचों में 18 विकेट अपने नाम किए थे। वह आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट चटकाने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में छठे नंबर पर मौजूद हैं। वह अब तक 145 आईपीएल मैचों में 183 विकेट हासिल कर चुके हैं।
यह भी पढ़ें
ODI World Cup 2027: रोचक हो गई है अब जंग, क्या 2 बार की चैंपियन टीम हो जाएगी बाहर
आईपीएल मैच शुरू होने का सही वक्त नोट कीजिए, नहीं तो छूट जाएगा मुकाबला
Latest Cricket News