A
Hindi News खेल क्रिकेट जिम्बाब्वे के खिलाड़ी ने ताबड़तोड़ सेंचुरी ठोक बना दिया वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया का कोई भी बल्लेबाज नहीं कर पाया था ऐसा कारनामा

जिम्बाब्वे के खिलाड़ी ने ताबड़तोड़ सेंचुरी ठोक बना दिया वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया का कोई भी बल्लेबाज नहीं कर पाया था ऐसा कारनामा

Brian Bennett: ब्रायन बेनेट ने तंजानिया के खिलाफ शानदार शतक ठोकने का काम किया है। ये उनका टी20 इंटरनेशनल में पहला शतक है, लेकिन इसी से उन्होंने वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया है।

brian bennett- India TV Hindi Image Source : AP ब्रायन बेनेट

Brian Bennett World Record: टी20 विश्व कप 2026 का आयोजन अगले साल फरवरी में होना है, इसके लिए कई टीमों ने तो अपनी जगह पक्की कर ली है, लेकिन कुछ टीमें अभी क्वालीफायर खेलने में व्यस्त हैं। इस दौरान जिम्बाब्वे के खिलाड़ी ब्रायन बेनेट ने एक शानदार शतक ठोककर इतिहास रचने का काम किया है। ब्रायन बेनेट ने वो काम दिखाया है, जो इससे पहले दुनिया के किसी भी बल्लेबाज ने नहीं किया था। ब्रायन बेनेट की पारी की बदौलत जिम्बाब्वे ने तंजानिया को 113 रनों के भारी अंतर से हरा दिया। 

ब्रायन बेनेट ने 60 बॉल पर ठोक दिए 111 रन

जिम्बाब्वे और तंजानिया के बीच खेले गए टी20 मुकाबले में ब्रायन बेनेट ने केवल 60 बॉल पर ताबड़तोड़ अंदाज में 111 रनों की पारी खेल दी। इस पारी के दौरान ब्रायन बेनेट ने 15 चौके और दो छक्के लगाए। पहले बल्लेबाजी करने उतरी जिम्बाब्वे की टीम ने 20 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 221 रनों का बड़ा स्कोर खड़ा दिया। इसके जवाब में तंजानिया की टीम केवल 108 रन ही बना सकी और 113 रनों से ये मैच हार गई। तंजानिया की पूरी टीम मिलकर इतने रन भी नहीं बना सकी, जितने अकेले ब्रायन बेनेट ने बना दिए थे। यानी तंजानिया अकेले ब्रायन बेनेट से ही हार गई। 

तीनों फॉर्मेट में शतक लगाने वाले सबसे कम उम्र के बल्लेबाज बने ब्रायन बेनेट

जिम्बाब्वे के ब्रायन बेनेट अभी केवल 21 साल और 324 दिन के हैं। अ​​ब वे तीनों फॉर्मेट में शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। इतनी कम उम्र में तीनों फॉर्मेट में शतक लगाने वाले ब्रायन बेनेट दुनिया के अकेले बल्लेबाज हैं। इससे पहले ये काम कई और बल्लेबाजों ने किया है, लेकिन ब्रायन बेनेट उनमें सबसे कम उम्र के खिलाड़ी हैं। ये अपने आप में एक वर्ल्ड रिकॉर्ड है। 

अब तक ऐसा रहा है ब्रायन बेनेट का प्रदर्शन

ब्रायन बेनेट ने जिम्बाब्वे के लिए 10 टेस्ट खेलकर अब तक 503 रन बनाए हैं। इसमें दो शतक शामिल हैं। वनडे की बात की जाए तो उन्होंने 11 मुकाबले खेलकर 348 रन बनाए हैं और वहां भी उनके नाम एक शतक दर्ज है। अब 43 टी20 इंटरनेशनल मैच खेलकर उन्होंने इस फॉर्मेट में भी अपना शतक पूरा कर लिया है। ब्रायन बेनेट गेंदबाजी भी करते हैं। उन्होंने टेस्ट में छह और टी20 इंटरनेशनल में भी इतने ही विकेट अपने नाम करने में कामयाबी हासिल की है।

यह भी पढ़ें 

भारत से मिली 3-0 की हार के बाद बौखलाया PCB, अब विदेशी लीग नहीं खेल पाएंगे पाकिस्तानी खिलाड़ी!

वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने से बाल- बाल चूकी अमनजोत कौर, महिला वनडे विश्व कप में ऐसा करने वाली केवल दूसरी क्रिकेटर

Latest Cricket News