1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. टी20 इंटरनेशनल में पहली बार हुआ ऐसा, बिना छक्का लगाए इस खिलाड़ी ने बना दिए सबसे ज्यादा रन

टी20 इंटरनेशनल में पहली बार हुआ ऐसा, बिना छक्का लगाए इस खिलाड़ी ने बना दिए सबसे ज्यादा रन

ZIM vs SL: जिम्बाब्वे टीम के 21 साल के ओपनिंग बल्लेबाज ब्रायन बेनेट ने श्रीलंका के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज के पहल मैच में 81 रनों की बेहतरीन पारी खेली जिसके दम पर उन्होंने एक बड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।

Brian Bennett- India TV Hindi
Image Source : AP ब्रायन बेनेट

जिम्बाब्वे और श्रीलंका के बीच तीन सितंबर से 3 मैचों की टी20 सीरीज का आगाज हुआ जिसके पहले मुकाबले को श्रीलंकाई टीम ने 4 विकेट से अपने नाम किया। हरारे के मैदान पर खेले गए इस टी20 सीरीज के पहले मैच में जिम्बाब्वे क्रिकेट के ओपनिंग बल्लेबाज ब्रायन बेनेट ने एक बड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया जिसमें उन्होंने बाबर आजम और फाफ डु प्लेसिस के रिकॉर्ड को तोड़ने का काम किया। ब्रायन के बल्ले से इस मैच में 57 गेंदों में 81 रनों की शानदार पारी देखने को मिली लेकिन वह अपनी टीम को जीत दिलाने में कामयाब नहीं हो सके।

ब्रायन ने बिना छक्का लगाए टी20 इंटरनेशनल में खेली सबसे ज्यादा रनों की पारी

हरारे के मैदान पर खेले गए पहले टी20 मैच में मेजबान जिम्बाब्वे को टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने का मौका मिला जिसमें वह 20 ओवर्स में 7 विकेट के नुकसान पर 175 रनों के स्कोर तक पहुंचने में कामयाब रहे। जिम्बाब्वे की टीम को इस स्कोर तक पहुंचाने में ब्रायन बेनेट ने अहम भूमिका अदा की जिसमें उन्होंने 57 गेंदों में खेली 81 रनों की अपनी पारी के दौरान कुल 12 चौके लगाए लेकिन उनके बल्ले से एक भी छक्का देखने को नहीं मिला। इसी के साथ फुल मेंबर्स टीम के तौर ब्रायन बेनेट अब टी20 इंटरनेशनल में एक मैच में बिना छक्का लगाए सबसे ज्यादा रनों की पारी खेलने वाले खिलाड़ी बन गए। ब्रायन से पहले ये रिकॉर्ड संयुक्त रूप से बाबर आजम और फाफ डु प्लेसिस के नाम पर था जिन्होंने 79-79 रनों की पारी खेली थी।

टी20 इंटरनेशनल में बिना छक्का लगाए सबसे ज्यादा रनों की पारी खेलने वाले खिलाड़ी (फुल मेंबर्स)

  • ब्रायन बेनेट (जिम्बाब्वे) - 81 बनाम श्रीलंका
  • फाफ डु प्लेसिस (साउथ अफ्रीका) - 79 बनाम बांग्लादेश
  • बाबर आजम (पाकिस्तान) - 79 बनाम न्यूजीलैंड
  • मोहम्मद रिजवान (पाकिस्तान) - 78 बनाम वेस्टइंडीज
  • रिकी पोंटिंग (ऑस्ट्रेलिया) - 76 बनाम भारत

अब तक ऐसा रहा है ब्रायन बेनेट का करियर

21 साल के ओपनिंग बल्लेबाज ब्रायन बेनेट के अब तक के इंटरनेशनल करियर को देखा जाए तो उन्होंने जिम्बाब्वे की तरफ से 40 टी20 इंटरनेशनल मैचों में खेलते हुए 21.17 के औसत से कुल 978 रन बनाए हैं, जिसमें 6 अर्धशतकीय पारियां शामिल है। इसके अलावा ब्रायन ने 10 टेस्ट मैचों में 503 रन जबकि 11 वनडे मैचों में खेलते हुए 348 रन बनाए हैं।

ये भी पढ़ें

IND vs PAK: टी20 में अब तक नहीं हुआ ये करिश्मा, क्या अब रचा जाएगा इतिहास

वर्ल्ड कप 2025 के लिए साउथ अफ्रीकी टीम का ऐलान, 17 साल की धाकड़ खिलाड़ी को मिला मौका

Latest Cricket News