1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. जिम्बाब्वे के 'विराट कोहली' हैं ब्रायन बेनेट! बैटिंग के आंकड़े हैं बेजोड़, 277 के औसत से बनाए रन

जिम्बाब्वे के 'विराट कोहली' हैं ब्रायन बेनेट! बैटिंग के आंकड़े हैं बेजोड़, 277 के औसत से बनाए रन

Brian Bennett Record: टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में ब्रायन बेनेट ने पांच पांरियों मे 277 की औसत से 277 रन बनाए हैं। इस वर्ल्ड कप में ब्रायन बेनेट सिर्फ एक पारी में आउट हुए।

Brain Benett- India TV Hindi
Image Source : AP ब्रायन बेनेट

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 चरण में जिम्बाब्वे को भारत के खिलाफ हार क  सामना करना पड़ा है। इस हार के साथ ही जिम्बाब्वे की टीम इस टी20 वर्ल्ड कप से बाहर हो गई। जिम्बाब्वे के लिए इस टूर्नामेंट में उनके सलामी बल्लेबाज ब्रायन बेनेट ने अपनी लाजवाब बैटिंग से सभी को इम्प्रेस किया। 22 साल के इस युवा ब्रायन बेनेट ने इस वर्ल्ड कप में जिस अंदाज में बैटिंग की है उसको देखने के बाद उन्हें जिम्बाब्वे का ‘विराट कोहली’ कहा जा रहा है।  आपको यह जानकर हैरानी होगी कि ब्रायन बेनेट ने इस टी20 वर्ल्ड कप में अभी तक 5 मैच खेले हैं, जिसमें वह सिर्फ एक ही बार आउट हुए।

भारत के खिलाफ शतक लगाने से चूके ब्रायन बेनेट

ब्रायन बेनेट टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में दूसरे पायदान पर हैं। ब्रायन बेनेट ने भारत के खिलाफ सुपर-8 मुकाबले में 97 रनों की नाबाद पारी खेली। इस पारी के दौरान उन्होंने 59 गेंदों पर 8 चौके और 6 गगनचुंबी छक्के लगाए। बेनेट का स्ट्राइक रेट 164.41 का रहा। इस पारी के दम पर वह टी20 वर्ल्ड कप 2026 में दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। इस मैच में अगर बेनेट 7 रन और बना लेते तो वह इस वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन सकते थे और उनके नाम शतक भी दर्ज हो जाता।

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में ब्रायन बेनेट ने बनाए खूब रन

बेनेट के अगर टी20 वर्ल्ड कप 2026 के रिकॉर्ड पर नजर डालें तो, उन्होंने अभी तक इस टूर्नामेंट में 5 पारियां खेली है जिसमें 277 की औसत और 135.78 के स्ट्राइक रेट के साथ 277 रन बनाए हैं।बेनेट का औसत इस टी20 वर्ल्ड कप में 277 का है, क्योंकि वह एक ही बार आउट हुए हैं, वो भी वेस्टइंडीज के खिलाफ। ग्रुप स्टेज में उन्होंने श्रीलंका और ऑस्ट्रलिया जैसी तगड़ी टीमों के खिलाफ भी मैच खेले, मगर उनके गेंदबाज बेनेट को आउट नहीं कर पाए। भारत के खिलाफ मैच में भी वह नॉट आउट रहे थे।

ब्रायन बेनेट ने तोड़ा विराट कोहली का रिकॉर्ड

आपको बता दें कि टी20 वर्ल्ड कप के एक एडिशन में कम से कम 200 रन बनाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में अगर बेस्ट औसत की बात करें तो वहां भी बेनेट ने विराट कोहली का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। कोहली ने 2016 में 136.50 के औसत से, 2014 में 106.33 के औसत से और 2022 में 98.66 की औसत से रन बनाए थे, मगर बेनेट ने एक ही वर्ल्ड कप में में विराट को पछाड़ दिया है।

 

Latest Cricket News