1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. कैमरन ग्रीन का अद्भुत कारनामा, साउथ अफ्रीका के खिलाफ ऐसा करने वाले बने पहले ऑस्ट्रेलियन

कैमरन ग्रीन का अद्भुत कारनामा, साउथ अफ्रीका के खिलाफ ऐसा करने वाले बने पहले ऑस्ट्रेलियन

ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के बीच 3 मैचों की ODI सीरीज खेली जा रही है। इस सीरीज में साउथ अफ्रीका की टीम 1-0 से आगे चल रही है।

Cameron Green- India TV Hindi
Image Source : GETTY कैमरन ग्रीन

ऑस्ट्रेलिया की सरजमीं पर 3 मैचों की ODI सीरीज खेली जा रही है। इस सीरीज में ऑस्ट्रेलिया की टीम साउथ अफ्रीका का सामना कर रही है। साउथ अफ्रीका के हाथों पहला ODI मैच 98 रनों से हारने के बाद ऑस्ट्रेलिया को दूसरे ODI मैच में 278 रनों का टारगेट मिला है। मकाय में खेले जा रहे दूसरे ODI में पहले बल्लेबाजी करते साउथ अफ्रीका की टीम 49.1 ओवर में 277 रनों पर सिमट गई। ऑस्ट्रेलिया की ओर से स्पिनर एडम जम्पा ने सबसे ज्यादा 3 शिकार किए। जेवियर बार्टलेट, नाथन एलिस और मार्नस लाबुशेन ने 2-2 विकेट अपने नाम किए। 

साउथ अफ्रीका को 50 ओवर से पहले समेटने में कैमरन ग्रीन का भी अहम योगदान रहा, जिन्होंने शानदार फील्डिंग करते हुए 4 बेहतरीन कैच लपके। उन्होंने ट्रिस्टन स्टब्स, डेवाल्ड ब्रेविस, वियान मुल्डर और नांद्रे बर्गर का कैच लपका। इस तरह ग्रीन के नाम शानदार रिकॉर्ड दर्ज हो गया। 

ऐसा करने वाले बने पहले ऑस्ट्रेलियन

दरअसल, ग्रीन एक ODI मैच में बतौर फील्डर एक मैच में सबसे ज्यादा 4 कैच लपकने वाले 7वें ऑस्ट्रेलियन खिलाड़ी बन गए। ग्रीन से पहले मार्क टेलर, माइकल क्लार्क, एंड्र्यू साइमंड्स, ग्लेन मैक्सवेल और मार्नश लाबुशेन ने एक ODI मैच में 4 कैच लपकने का बड़ा कारनामा किया था। ग्लेन मैक्सवेल 2 बार यह कमाल कर चुके हैं।

आपको जानकर हैरानी होगी कि कैमरन ग्रीन साउथ अफ्रीका के खिलाफ ODI मैच की एक पारी में चार कैच लेने वाले पहले ऑस्ट्रेलियाई फील्डर हैं। इससे पहले कोई भी ऑस्ट्रेलियन फील्डर ODI में ऐसा कमाल नहीं कर सका था। 

ऑस्ट्रेलियाई टॉप आर्डर ने किया निराश

साउथ अफ्रीका के 277 रनों के जवाब में ऑस्ट्रेलियाई पारी का आगाज बेहद खराब रहा। ऑस्ट्रेलिया के 3 बल्लेबाज 38 रन के भीतर पवेलियन लौट गए। सलामी बल्लेबाज ट्रेविस हेड सिर्फ 6 रन बना सके। कप्तान मिचेल मार्श ने 18 रनों का योगदान दिया। वहीं, मार्नश लाबुशेन एक रन बनाकर पवेलियन लौट गए। फील्डिंग में कमाल करने वाले ग्रीन ने क्रीज पर टिकने की कोशिश की लेकिन वो भी 35 रन बनाकर पवेलियन लौट गए।

Latest Cricket News