1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. रोहित की तरह टॉस के समय Playing 11 ही भूले कप्तान सूर्या, सिर्फ एक बदलाव ही रह गया याद

रोहित की तरह टॉस के समय Playing 11 ही भूले कप्तान सूर्या, सिर्फ एक बदलाव ही रह गया याद

ओमान के खिलाफ मैच के लिए भारतीय क्रिकेट टीम की प्लेइंग इलेवन में दो बदलाव हुए हैं। जसप्रीत बुमराह और वरुण चक्रवर्ती को प्लेइंग इलेवन से बाहर रखा गया है। वहीं हर्षित राणा और अर्शदीप सिंह की एंट्री हुई है।

suryakumar yadav- India TV Hindi
Image Source : PTI सूर्यकुमार यादव

India vs Oman Asia Cup 2025: भारत और ओमान के बीच टी20 एशिया कप 2025 में मुकाबला खेला जा रहा है। इस मैच में भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। इस मैच के लिए भारतीय प्लेइंग इलेवन में दो बदलाव हुए हैं। टॉस के समय असमंजस की स्थिति पैदा हो गई, जब भारतीय टीम के कप्तान प्लेइंग इलेवन भूल गए। भारतीय टीम शुरुआती दोनों मुकाबले जीतकर सुपर-4 के लिए क्वालीफाई कर चुकी है।

टॉस के समय प्लेइंग इलेवन भूले कप्तान सूर्या

भारतीय टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने कहा कि हमने इस टूर्नामेंट में भी तक पहले बैटिंग नहीं की है। सुपर-4 में जाने से पहले खेलने का समय मिलना जरूरी है। पहले दो मैचों में हमने अच्छा प्रदर्शन किया है। सूर्या ने कहा कि विकेट अच्छा लग रहा है और हमारे ओपनर्स इसका आकलन करेंगे कि यह विकेट कैसा है? हमने प्लेइंग इलेवन में दो बदलाव किए हैं। हर्षित राणा को प्लेइंग इलेवन में जगह मिली है। इसके बाद वह दूसरे बदलाव को भूल गए। उन्होंने याद करने की काफी कोशिश की, लेकिन उन्हें याद नहीं आया। इसके बाद उन्होंने कहा कि मैं रोहित शर्मा जैसा हो गया हूं। फिर वह हंसने लगे। रोहित भी कप्तान रहते हुए टॉस के समय कई बार पहले प्लेइंग इलेवन भूल चुके हैं।

जसप्रीत बुमराह को मिला रेस्ट

ओमान के खिलाफ मैच के लिए भारतीय टीम की प्लेइंग इलेवन में हर्षित राणा को स्पिनर वरुण चक्रवर्ती की जगह मौका मिला है। वहीं स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को रेस्ट दिया गया है और उनकी जगह अर्शदीप सिंह को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया है। मौजूदा एशिया कप में अर्शदीप को पहली बार खेलने का मौका मिला है।

पहली बार हो रहा दोनों टीमों के बीच मैच

भारत और ओमान के बीच पहली बार इंटरनेशनल क्रिकेट में कोई मुकाबला खेला जा रहा है। इससे पहले दोनों टीमों के बीच कभी भी इंटरनेशनल क्रिकेट में कोई मैच नहीं हुआ था।

दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन:

भारत: अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, संजू सैमसन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव।

ओमान: आमिर कलीम, जतिंदर सिंह (कप्तान), हम्माद मिर्जा, विनायक शुक्ला (विकेटकीपर), शाह फैसल, जिक्रिया इस्लाम, आर्यन बिष्ट, मोहम्मद नदीम, शकील अहमद, समय श्रीवास्तव, जितेन रामानंदी।

यह भी पढ़ें:

पाकिस्तानी टीम में सब हो रहा उल्टा! ओपनर ने लिए सबसे ज्यादा विकेट; बॉलर ने लगाए सबसे ज्यादा छक्के

सुपर-4 में पहुंचे वाली चारों टीमों के कप्तानों की ICC T20 Rankings, सूर्या सबसे आगे

Latest Cricket News