1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. SA vs NZ सेमीफाइनल के लिए ऐसी होनी चाहिए आपकी ड्रीम 11 टीम, इन प्लेयर्स को बनाए कप्तान और उपकप्तान

SA vs NZ सेमीफाइनल के लिए ऐसी होनी चाहिए आपकी ड्रीम 11 टीम, इन प्लेयर्स को बनाए कप्तान और उपकप्तान

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के दूसरे सेमीफाइनल मैच में न्यूजीलैंड की साउथ अफ्रीका से टक्कर होगी। दोनों टीमों का लक्ष्य फाइनल में जगह बनाना होगा।

SA vs NZ - India TV Hindi
Image Source : GETTY न्यूजीलैंड बनाम साउथ अफ्रीका

SA vs NZ Dream11 prediction: भारतीय टीम चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के सेमीफाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम बन चुकी है और अब दूसरे फाइनलिस्ट का बेसब्री से इंतजार हो रहा है। लाहौर के गद्दाफी में खेले जाने वाले दूसरे सेमीफाइनल मैच के नतीजे के साथ ही साफ हो जाएगा कि कौन सी टीम फाइनल में भारतीय टीम का सामना करेगी। दूसरे सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका के बीच जबरदस्त टक्कर होगी। इस मैच से पहले एडेन मारक्रम पूरी तरह से फिट हो चुके हैं जबकि कप्तान टेम्बा बावुमा के भी सेमीफाइनल में खेलने की पूरी उम्मीद जताई जा रही है।

दूसरी तरफ, न्यूजीलैंड की टीम में ज्यादा बदलाव की संभावना नहीं है। डेवोन कॉनवे की प्लेइंग इलेवन में एंट्री हो सकती है। ऐसे में डेरिल मिचेल को बाहर बैठना पड़ सकता है। मिचेल इस टूर्नामेंट में बल्ले से अब तक फ्लॉप रहे हैं। कीवी टीम की कोशिश साउथ अफ्रीका को चौंकाते हुए फाइनल में जाने की होगी। दोनों ही टीमें इस नॉकआउट मैच में मजबूत प्लेइंग इलेवन के साथ उतरेंगी। ऐसे में बेस्ट ड्रीम 11 टीम बनाना आसान टॉस्क नहीं होगा। आइए जानते हैं SA vs NZ सेमीफाइनल मैच की बेस्ट ड्रीम 11 टीम....

साउथ अफ्रीका बनाम न्यूजीलैंड, चैंपियंस ट्रॉफी 2025 सेमीफाइनल मैच डिटेल्स 

  • तारीख और दिन: 5 मार्च 2025, बुधवार
  • समय: दोपहर 2 बजकर 30 मिनट (भारतीय समयानुसार)
  • वेन्यू: गद्दाफी स्टेडियम, लाहौर
  • कहां देखें: स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क 
  • लाइव स्ट्रीमिंग: जियो हॉटस्टार (JioHotStar) 

SA vs NZ ड्रीम 11 प्रेडिक्शन: टेम्बा बावुमा, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), केन विलियमसन, रचिन रवींद्र, टॉम लैथम (कप्तान), एडेन मारक्रम, मार्को येनसन (उपकप्तान), वियान मुल्डर, मैट हेनरी, विल ओ'रूर्के, कगिसो रबाडा।

संभावित प्लेइंग इलेवन

साउथ अफ्रीका की संभावित प्लेइंग इलेवन: रयान रिकेल्टन, टेम्बा बावुमा (कप्तान), रासी वान डेर डुसेन, एडेन मारक्रम, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), डेविड मिलर, मार्को येनसन, वियान मुल्डर, केशव महाराज, कगिसो रबाडा, लुंगी एनगिडी।

न्यूजीलैंड की संभावित प्लेइंग इलेवन: विल यंग, ​​डेवोन कॉनवे, केन विलियमसन, रचिन रवींद्र, टॉम लैथम (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, माइकल ब्रेसवेल, मिचेल सेंटनर (कप्तान), नाथन स्मिथ/काइल जैमीसन, मैट हेनरी, विल ओ'रूर्के। 

यह भी पढ़ें:

सचिन-गांगुली को पछाड़ विराट कोहली ने की युवराज सिंह के महाकीर्तिमान की बराबरी, किसी को पता भी नहीं चला

SA vs NZ सेमीफाइनल मैच से पहले आई बड़ी खबर, धाकड़ खिलाड़ी हुआ फिट

Latest Cricket News