1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. CSK को लगा बड़ा झटका, बीच सीजन में ये खिलाड़ी हुआ चोटिल, रिप्लेसमेंट का भी हुआ ऐलान

CSK को लगा बड़ा झटका, बीच सीजन में ये खिलाड़ी हुआ चोटिल, रिप्लेसमेंट का भी हुआ ऐलान

आईपीएल 2025 के बीच चेन्नई सुपर किंग्स का एक युवा खिलाड़ी चोट के चलते पूरे सीजन से बाहर हो गया है। टीम ने उनके रिप्लेसमेंट का भी ऐलान कर दिया है।

Chennai Super Kings- India TV Hindi
Image Source : PTI Chennai Super Kings

आईपीएल 2025  के बीच में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम को बड़ा झटका लगा है। इस सीजन उनका प्रदर्शन काफी खराब रहा है। वह 11 मैचों में 9 हार के साथ पॉइंट्स टेबल में आखिरी पायदान पर हैं। सीजन के बीच में चेन्नई की टीम को एक बड़ा झटका लगा है। सीएसके का एक युवा खिलाड़ी चोट की वजह से बचे हुए मुकाबलों से बाहर हो गया है। चेन्नई सुपर किंग्स ने इस चोटिल खिलाड़ी के रिप्लेसमेंट का ऐलान भी कर दिया है।

वंश बेदी हुए टूर्नामेंट से बाहर

चेन्नई के युवा खिलाड़ी वंश बेदी चोट की वजह से आईपीएल के इस सीजन से बाहर हो गए हैं। वंश को इस सीजन एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला था। चेन्नई की फ्रेंचाइजी ने चोटिल वंश बेदी की जगह उर्विल पटेल को टीम में शामिल किया है। इससे पहले उर्विल पटेल आईपीएल में गुजरात टाइटंस की टीम का हिस्सा रह चुके हैं। अब उन्हें चेन्नई ने अपनी टीम में शामिल किया है। आईपीएल ने वंश बेदी को लेकर प्रेस रिलीज जारी करते हुए बताया कि CSK  ने वंश बेदी की जगह उर्विल पटेल को टीम में शामिल किया है, जो बाएं टखने में चोट के कारण टूर्नामेंट के बाकी मैचों से बाहर हो गए हैं।

टी-20 फॉर्मेट में उर्विल पटेल का रिकॉर्ड रहा है शानदार

बता दें कि गुजरात के विकेटकीपर-बल्लेबाज उर्विल के नाम भारत के लिए टी-20 में संयुक्त रूप से सबसे तेज शतक लगाने का रिकॉर्ड है। उन्होंने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में त्रिपुरा के खिलाफ सिर्फ 28 गेंदों में शतक लगाया था। उन्होंने अब तक अपने करियर में 47 टी20 मैच खेले हैं, जहां उन्होंने 1162 रन बनाए हैं। उन्होंने ये सभी रन 170 की स्ट्राइक रेट से बनाए हैं। इस दौरान उर्विल ने 2 शतक और 4 अर्धशतक लगाया है।

उर्विल का हाईएस्ट स्कोर नाबाद 115 रन का है। लिस्ट ए क्रिकेट के 22 मैचों में उनके नाम 748 रन हैं। इस फॉर्मेट में उनका औसत 44 और स्ट्राइक रेट 121 का है। गुजरात से पहले घरेलू क्रिकेट में वह बड़ौदा से खेलते थे। अब देखना ये होगा कि चेन्नई की टीम इस सीजन अपने बचे हुए मैचों में इस खिलाड़ी को मौका देती है या नहीं।

यह भी पढ़ें

प्लेऑफ से पहले गुजरात टाइटंस के लिए आई बड़ी खुशखबरी, अब खेलेगा ये घातक गेंदबाज

30 लाख रुपए में किया बड़ा धमाका, 3 प्लेयर्स ने कम पैसे लेकर भी विरोधियों की खड़ी कर दी खटिया!

Latest Cricket News