1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND vs ZIM: क्या इंडिया वर्सेस जिम्बाब्वे मैच के दौरान होगी बारिश? मुकाबले के दौरान कुछ ऐसा रहेगा चेन्नई का मौसम

IND vs ZIM: क्या इंडिया वर्सेस जिम्बाब्वे मैच के दौरान होगी बारिश? मुकाबले के दौरान कुछ ऐसा रहेगा चेन्नई का मौसम

T20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत को अगर सेमीफाइनल की रेस में बने रहना है तो उन्हें जिम्बाब्वे को हर हाल में हराना होगा। लेकिन अगर किसी वजह से यह मैच पूरा नहीं हो पाया, या बारिश के चलते रद्द हो गया तो भारत टूर्नामेंट से लगभग बाहर हो जाएगा।

MA Chidambram Stadium- India TV Hindi
Image Source : AFP एमए चिदंबरम स्टेडियम

IND vs ZIM Chennai Weather: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया अपने अगले सुपर-8 मैच में जिम्बाब्वे का सामना करेगी। ये मुकाबला चेन्नई के एम ए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा। टीम इंडिया को अगर इस वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में पहुंचना है तो उन्हें हर हाल में जिम्बाब्वे को इस मुकाबले में हराना होगा। लेकिन इस मैच से पहले फैंस के मन में एक सवाल ये है कि क्या इस मैच के दौरान बारिश खलल डालेगी। अगर बारिश की वजह से मैच रद्द हो गया तो उस स्थिति में क्या होगा। तो चलिए हम आपके इन सवालों का जवाब देते हैं।

बारिश की वजह से रद्द हुआ मुकाबला तो क्या होगा?

ये बात तो पक्की है कि अगर भारत को सेमीफाइनल की रेस में बने रहना है तो उन्हें इस मैच में जीत दर्ज करनी होगी। लेकिन अगर किसी वजह से यह मैच पूरा नहीं हो पाया, या बारिश के चलते रद्द हो गया तो उस स्थिति में भारत टूर्नामेंट से लगभग बाहर हो जाएगा। क्योंकि अगर मैच हुआ तो उस स्थिति में टीम इंडिया को एक अंक मिलेंगे। इसके बाद भारतीय टीम अधिकतम तीन पॉइंट्स तक ही पहुंच पाएगी। ऐसे में उनके लिए सेमीफाइनल का सफर का लगभग खत्म हो जाएगा। हालांकि फैंस के लिए राहत भरी खबर ये है कि मैच के दौरान बारिश की संभावना नहीं है।

IND vs ZIM मैच के दौरान कैसा रहेगा जिम्बाब्वे का मौसम?

एक्यूवेदर के मुताबिक मैच के दिन गुरुवार को चेन्नई का आसमान साफ रहने वाला है। सुबह के वक्त तापमान तकरीबन 31 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। दिन में धूप खिली रहेगी। शाम तक वहां का तापमान 27 डिग्री तक गिर सकता है। बारिश का फिलहाल कोई पूर्वानुमान नहीं है। हालांकि, सोमवार को जब मौसम का अनुमान देखा गया था तो गुरुवार को दोपहर में 25 प्रतिश बारिश का पूर्वानुमान एक्यूवेदर ने बताया था। लेकिन मैच का दिन आते-आते यह अनुमान शून्य तक पहुंच गया है।

IND vs ZIM मैच के लिए दोनों टीमों का स्क्वॉड

इंडिया स्क्वॉड: ईशान किशन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), वॉशिंगटन सुंदर, शिवम दुबे, हार्दिक पांड्या, रिंकू सिंह, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, संजू सैमसन

जिम्बाब्वे स्क्वॉड: तदिवानाशे मारुमानी (विकेटकीपर), ब्रायन बेनेट, डियोन मायर्स, रयान बर्ल, सिकंदर रजा (कप्तान), टोनी मुनयोंगा, ताशिंगा मुसेकिवा, ब्रैड इवांस, ग्रीम क्रेमर, ब्लेसिंग मुजरबानी, रिचर्ड नगारवा, बेन करन, क्लाइव मडांडे, टिनोटेंडा मापोसा, वेलिंगटन मसाकाद्जा

यह भी पढ़ें

T20 वर्ल्ड कप से बाहर होने के बाद छलका श्रीलंकाई कप्तान का दर्द, नेगेटिविटी को लेकर दिया बड़ा बयान

IND vs ZIM Live Streaming: फ्री में कैसे देख पाएंगे भारत बनाम जिम्बाब्वे का लाइव मैच? पढ़ें पूरी डिटेल्स

Latest Cricket News