A
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. RCB vs GT: चिन्नास्वामी में बल्लेबाजों का होगा राज या गेंदबाज बरपाएंगे कहर, पढ़ें इस मैच की Pitch रिपोर्ट

RCB vs GT: चिन्नास्वामी में बल्लेबाजों का होगा राज या गेंदबाज बरपाएंगे कहर, पढ़ें इस मैच की Pitch रिपोर्ट

IPL 2025 का 14वां मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच खेला जाएगा। इस सीजन पहली बार RCB की टीम अपने होमग्राउंड पर खेलती हुई नजर आएगी।

M.Chinnaswamy Stadium- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV एम चिन्नस्वामी स्टेडियम

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 का 14वां मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और गुजरात टाइटंस (GT) के बीच 2 अप्रैल को होगा। रजत पाटीदार की कप्तानी में RCB ने अब तक अपने दोनों मुकाबले में जीत दर्ज की है। वहीं शुभमन गिल की अगुआई वाली गुजरात टाइटंस ने भी 2 मैच खेले हैं जिसमें से 1 मैच में उन्हें जीत और 1 में हार मिली है। RCB और GT के बीच ये मुकाबला एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में होगा। इस सीजन पहली बार RCB की टीम अपने होमग्राउंड एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेलेगी। ऐसे में हम आज आपको बताएंगे कि इस मुकाबले के दौरान चिन्नास्वामी स्टेडियम के पिच का मिजाज कैसा रहेगा।

RCB vs GT: चिन्नस्वामी की पिच रिपोर्ट

बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के लिए अनुकूल रहती हैं। इस मैदान पर बल्लेबाज जमकर रन बनाते हुए नजर आते हैं। आईपीएल के मौजूदा सीजन में भी ऐसा ही कुछ देखने को मिलने की संभावना है। शुरुआत में इस मैदान पर तेज गेंदबाजों को मदद मिल सकती है। लेकिन बाद में बॉलर्स को यहां पर विकेट लेने के लिए संघर्ष करना पड़ सकता है। इस मैदान पर टॉस जीतने वाली टीम पहले फील्डिंग का फैसला करती है, क्योंकि लक्ष्य का पीछा करना यहां आसान होता है।

RCB vs GT: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम के आईपीएल स्टैट्स

बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में अब तक IPL के कुल 95 मैच खेले गए हैं। जिसमें पहले बैटिंग करने वाली टीम ने 41 मैच में जीत दर्ज की है, जबकि लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम ने 50 मुकाबलों में बाजी मारी है। टॉस जीतने वाली टीम ने यहां 50 मैच में जीत हासिल की है, जबकि टॉस हारने वाली टीम को 41 मैचों में जीत नसीब हुई है। इस मैदान पर 4 मुकाबले ऐसे रहे हैं जिसका कोई रिजल्ट नहीं निकला है। इस मैदान पर हाईएस्ट टीम टोटल 287/3 रन है, यह स्कोर सनराइजर्स हैदराबाद ने 2024 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ बनाया था। इस मैदान पर लोएस्ट टीम स्कोर 82 रन है, यह स्कोर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 2008 में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ बनाया था।

यह भी पढ़ें

RCB vs GT: बेंगलुरु के सामने होगी गुजरात की चुनौती, हेड टू हेड में किसका पलड़ा है भारी, जानें यहां

इस खिलाड़ी ने रोक दिया अर्जुन तेंदुलकर का रास्ता, अब कैसे मिलेगी प्लेइंग इलेवन में एंट्री

Latest Cricket News