A
Hindi News खेल क्रिकेट IND vs PAK Weather Report: भारत- पाकिस्तान मैच में हुई बारिश तो किसे होगा फायदा, बन रहे हैं ये समीकरण

IND vs PAK Weather Report: भारत- पाकिस्तान मैच में हुई बारिश तो किसे होगा फायदा, बन रहे हैं ये समीकरण

भारत और पाकिस्तान के बीच कोलंबो में टी20 विश्व कप 2026 का मैच खेला जाना है। इससे पहले कोलंबो में बारिश की आशंका है। शाम सात बजे के बाद मौसम कैसा रहेगा, चलिए एक बार इस बारे में जान लीजिए।

colombo weathe india vs pakistan- India TV Hindi Image Source : AFP कोलंबो का मौसम भारत बनाम पाकिस्तान मैच

भारत और पाकिस्तान के बीच आज टी20 विश्व कप 2026 का सबसे बड़ा मुकाबला खेला जाएगा। ये मैच कोलंबो में है। ये मैच दोनों टीमों के लिए अहम है, लेकिन सवाल ये है कि क्या इस मैच में बारिश खलल डालेगी। अभी तक तो यही लग रहा है कि मैच के दौरान थोड़ी बहुत देर के लिए बारिश आ सकती है, लेकिन इस बात की संभावना कम है कि पूरा मैच बारिश से धुल जाए। लेकिन अगर ऐसा होता है। यानी मैच के दौरान बारिश होती है और पूरा मैच नहीं हो पाता है तो क्या होगा। चलिए आपको​ पूरे समीकरण बताते हैं। 

कोलंबो में खेला जाएगा भारत और पाकिस्तान के बीच महामुकाबला

कोलं​बो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में आज भारत और पाकिस्तान के बीच टी20 विश्व कप 2026 का अहम मुकाबला खेला जाएगा। इसके लिए दोनों टीमें तैयार हैं। पाकिस्तान ने तो अपने इससे पहले के दोनों मैच श्रीलंका में ही खेले हैं, वहीं टीम इंडिया ने पहला मैच मुंबई में खेला और दूसरा मैच दिल्ली में खेलकर कोलंबो पहुंची है। लेकिन कोलंबो में बारिश की आशंका जताई जा रही है, जो मैच का मजा किरकिरा कर सकती है। 

कोलंबो में कितने फीसदी बारिश की आशंका

अभी की बात करें तो एक्यूवैदर के अनुसार शाम सात बजे के करीब कोलंबो में आठ प्रतिशत बारिश की आशंका जताई गई है। इसके बाद आठ बजे से लेकर 9 और 10 बजे तक भी बारिश की इतनी ही आशंका है। यानी बारिश नहीं होगी, ऐसा नहीं माना जा सकता, लेकिन ये भी नहीं कहा जा सकता है कि बारिश बहुत ज्यादा होगी, जिससे कि मैच धुला जाएगा। अगर बारिश आती है तो पहले तो ओवर कम करके मैच को पूरा कराने का प्रयास किया जाएगा। लेकिन अगर ज्यादा बारिश होती है तो ये जरूर कोशिश होगी कि कम से कम 6 ओवर का मुकाबला कराया जाए, ताकि रिजल्ट निकाला जा सके। 

बारिश के कारण मैच रद हुआ तो दोनों टीमों को मिलेगा एक एक अंक

इस बीच अगर मैच पूरी तरह से नहीं हो पाया, यानी रद कर दिया गया तो दोनों टीमों को एक एक अंक ​दे दिया जाएगा। इससे भारत और पाकिस्तान के पांच पांच अंक हो जाएंगे। दोनों टीमें अपने पहले दो मैच जीतकर यहां पहुंची हैं, यानी उनके पास चार अंक पहले से ही मौजूद हैं। यानी पांच अंक लेकर दोनों सुपर 8 में चली जाएंगी। यानी किसी भी टीम को ज्यादा या कम फायदा नुकसान नहीं होगा। हां, इतना जरूर है कि टीम इंडिया का नेट रन रेट पाकिस्तान के मुकाबले काफी ज्यादा है तो भारतीय टीम अंक ता​लिका में पहले नंबर पर रहते हुए सुपर 8 में जाएगी, वहीं पाकिस्तानी टीम दूसरे नंबर पर रहेगी। 

इंडिया टीवी पर पढ़ें लाइव अपडेट्स और हिन्दी कमेंट्री

इंडिया टीवी पर आज के मैच की सारी लाइव अपडेट्स आपको लगातार मिलती रहेगी। मैच शुरू होने से पहले और मैच के दौरान भी सारी ताजा खबरें आपको यहां पर मिलेंगी। इसलिए आपको कहीं और जाने की जरूरत नहीं होगा। इंडिया टीवी के स्पेशल टी20 विश्व कप 2026 के पहले पर आपको इस मैच का लाइव स्कोर कार्ड, हिन्दी में बॉल टू बॉल कमेंट्री मिलेगी। 

यह भी पढ़ें 

IND vs PAK Match Time: कितने बजे शुरू होगा भारत बनाम पाकिस्तान मुकाबला, टॉस का टाइम भी नोट कीजिए

IND A vs PAK A: भारतीय टीम ने पाकिस्तान को बुरी तरह से पटका, 8 विकेट से दर्ज की जीत

Latest Cricket News