IND vs PAK, Colombo Weather Live Updates: कोलंबो में बारिश बिगाड़ सकती है खेल! भारत-पाकिस्तान मैच पर छाए काले बादल
India vs Pakistan, T20 World Cup, Colombo Weather Live Updates: भारत और पाकिस्तान के बीच कोलंबो में बहुत बड़ा मुकाबला खेला जाना है। इस मुकाबले से पहले सभी की निगाहें कोलंबो के आसमान पर टिकी हैं।

Colombo Weather Updates Today: ICC T20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत और पाकिस्तान के बीच हाई-वोल्टेज मुकाबला 15 फरवरी को कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाना है, लेकिन इस हाई-वोल्टेज मैच पर बारिश का खतरा मंडरा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार दिन के समय बारिश की संभावना है, हालांकि शाम तक मौसम कुछ हद तक सुधर सकता है। दोनों टीमों ने टूर्नामेंट की शुरुआत सकारात्मक अंदाज में की है। डिफेंडिंग चैंपियन भारत ने पहले अमेरिका को हराया और फिर नामीबिया को 93 रनों से करारी शिकस्त दी। वहीं पाकिस्तान की शुरुआत नीदरलैंड के खिलाफ थोड़ी डगमगाई, लेकिन टीम ने करीबी मुकाबला जीत लिया और इसके बाद अमेरिका को आराम से मात दी।
अगर बारिश ने मैच पर फेरा पानी?
नियमों के मुताबिक किसी भी मुकाबले का परिणाम आने के लिए दोनों टीमों का कम से कम 5-5 ओवर खेलना जरूरी है। यदि लगातार बारिश के कारण यह संभव नहीं हो पाता, तो मैच रद्द घोषित कर दिया जाएगा। ग्रुप स्टेज में रिजर्व डे नहीं है, इसलिए ऐसी स्थिति में दोनों टीमों को एक-एक पॉइंट मिल जाएगा। हालांकि, अगर पूरा मैच धुल गया तो इसका असर सिर्फ पॉइंट्स टेबल पर ही नहीं पड़ेगा, बल्कि आर्थिक रूप से भी बड़ा झटका लगेगा। इस मैच के धुलने से ब्रॉडकास्टर को बड़ा नुकसान हो सकता है। साथ ही दर्शकों को टिकट रिफंड देना पड़ सकता है।
Live updates : IND vs PAK Colombo Weather Updates Today
-
February 15, 2026 8:09 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
भारत और पाकिस्तान के बीच खेला जा रहा शानदार मुकाबला
भारत और पाकिस्तान के बीच कोलंबो में एक बेहतरीन मैच खेला जा रहा है। इस मैच में 16 ओवर का खेल हो चुका है और अभी तक बारिश देखने को नहीं मिली है। प्लेयर्स और फैंस यही चाहेंगे कि इस मैच में आगे भी बारिश न हो।
-
February 15, 2026 6:58 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
कोलंबो में बारिश नहीं, समय पर शुरू होगा मुकाबला
इंडिया वर्सेस पाकिस्तान मैच अपने तय समयनुसार शाम 7 बजे शुरू हुआ है। अच्छी खबर ये है कि अभी तक इस मुकाबले में बारिश नहीं हुई है।
-
February 15, 2026 6:31 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
थोड़ी देर में टॉस, साफ है आसमान
इंडिया वर्सेस पाकिस्तान मैच के लिए थोड़ी देर में टॉस होने वाला है। टॉस से पहले कोलंबो का मौसम इस वक्त साफ है।
-
February 15, 2026 6:18 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
कोलंबो में इस वक्त साफ है मौसम
कोलंबो में इस वक्त मौसम साफ है। वहां बारिश नहीं हो रही है, जो फैंस के लिए इस वक्त एक अच्छी खबर है। इस मैच के लिए प्रेमदासा स्टेडियम हॉउसफुल है। भारी संख्या में फैंस इस मैच को देखने के लिए पहुंचे हैं। उम्मीद है कि तय समयनुसार 15 मिनट बाद यानी कि शाम 6:30 बजे टॉस होगा।
-
February 15, 2026 5:55 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
बाउंड्री के पास रखे गए हैं कवर्स
IND vs PAK मैच के लिए फैंस के बीच रोमांच चरम पर है। फैंस के लिए अच्छी बात ये है कि कोलंबो में इस वक्त बारिश नहीं हो रही लेकिन आसमान में काले बादल छाए हुए हैं। ऐसे में कवर्स को बाउंड्री के पास रखा गया है। अगर थोड़ी भी बारिश की संभावना बनती है तो तुरंत ही कवर्स को मैदान में लाया जा सकता है।
-
February 15, 2026 5:43 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
आसमान में छाए हैं बादल
इंडिया और पाकिस्तान के बीच मुकाबला थोड़ी देर में शुरू होने वाला है। इस मैच से पहले कोलंबो के वेदर को लेकर बात करें तो वहां इस वक्त आसमान में काले बादल छाए हुए हैं लेकिन अच्छी बात ये है कि वहां बारिश नहीं हो रही है। दोनों टीमों के प्लेयर्स इस वक्त प्रैक्टिस कर रहे हैं।
-
February 15, 2026 5:20 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
मैदान पर अभ्यास कर रहे हैं प्लेयर्स
इस मैच के लिए टीमें कोलंबो पहुंच चुकी हैं। वहां कोई बारिश की संभावना इस वक्त नजर नहीं आ रही है और पाकिस्तान टीम के प्लेयर्स इस वक्त मैदान पर अभ्यास करते हुए नजर आ रहे हैं।
-
February 15, 2026 5:06 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
कैसा है कोलंबो का मौसम
कोलंबो के मौसम को लेकर बात करें तो कोलंबो का तापमान इस वक्त 29 डिग्री सेल्सियस है। मौसम विभाग के रिपोर्ट के मुताबिक इस वक्त कोलंबो में बारिश की संभावना 63 प्रतिशत बताई जा रही है। लेकिन वहां कोई बारिश हो नहीं रही है।
-
February 15, 2026 4:43 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
कोलंबो में साफ है आसमान
प्रेमदासा स्टेडियम से सामने आ रही तस्वीरों और वीडियो में पता चला है कि कोलंबो में मौसम इस वक्त साफ है। फिलहाल बारिश की कोई संभावना नजर नहीं आ रही है। उम्मीद है कि टॉस तय समयनुसार शाम 6:30 बजे होगा।
-
February 15, 2026 4:03 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
पिच पर नहीं हैं कवर्स
IND vs PAK मैच से पहले फैंस के लिए एक अच्छी खबर आई है। इस वक्त पिच पर कवर्स मौजूद नहीं हैं और आसमान भी साफ है। मौजूदा हालात को देखते हुए ऐसा लग रहा है कि मैच के लिए टॉस समय पर हो सकता है।
-
February 15, 2026 3:30 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
कोलंबो में छाए हैं काले बादल
भारत बनाम पाकिस्तान मैच से पहले कोलंबो में इस वक्त काले बादल छाए हुए हैं और ऐसा लग रहा है कि वह कभी भी बारिश हो सकती है। लेकिन हैरानी की बात है कि अभी तक बारिश नहीं हुई है। क्या मैच से ठीक पहले बारिश होगी? ये तो हमें आने वाले वक्त में पता चलेगा।
-
February 15, 2026 2:16 PM (IST) Posted by Vanson Soral
फिर से घिरे बादल
स्टेडियम के पास फिर से कुछ बादल दिख रहे हैं, लेकिन अभी बारिश की संभावना बहुत कम लग रही है। शाम 6 बजे से 8 बजे के बीच बारिश का अनुमान है, लेकिन क्या ऐसा होगा? हमें इंतजार करना होगा और देखना होगा कि टॉस सही समय पर हो पाता है या नहीं।
-
February 15, 2026 1:45 PM (IST) Posted by Vanson Soral
नो हैंडशेक चर्चा में
बारिश के बीच एक बड़ा सवाल ये भी बना हुआ है कि क्या सूर्यकुमार और सलमान अली आगा के बीच हैंडशेक होगा। पिछले कुछ मैचों में टीम इंडिया ने पाकिस्तान के खिलाड़ियों से हाथ नहीं मिलाने का फैसला किया है।
-
February 15, 2026 1:10 PM (IST) Posted by Vanson Soral
बारिश की चुनौती के लिए तैयार ग्राउंड स्टाफ
कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में बारिश से मैदान को बचाने के सभी इंतजाम हैं। ऐसा मानना है कि ग्राउंड स्टाफ बारिश रुकने के 35 से 45 मिनट के अंदर पिच तैयार कर सकता है।
-
February 15, 2026 12:42 PM (IST) Posted by Vanson Soral
अच्छी खबर!
दुनिया भर के लाखों क्रिकेट फैंस के लिए अच्छी खबर है। कोलंबो में ज्यादा बारिश की उम्मीद नहीं है। कोलंबो के मौसम विभाग ने बताया है कि सिर्फ बादल छाए रहेंगे। शाम को हल्की बारिश की उम्मीद है। हालांकि, इसका गेम पर कोई असर नहीं पड़ेगा।
-
February 15, 2026 12:01 PM (IST) Posted by Vanson Soral
कोलंबो पहुंच रहे फैंस
भारत और पाकिस्तान के मैच को देखने के लिए हजारों फैंस कोलंबो पहुंच चुके हैं। आर प्रेमदासा स्टेडियम में आज जबदस्त रोमांच देखने को मिलेगा। कोलंबो में कई दिनों से इस मैच की तैयारियां चल रही थी।
-
February 15, 2026 11:21 AM (IST) Posted by Vanson Soral
पाकिस्तान को मिलेगा फायदा?
भारत T20 वर्ल्ड कप 2026 के दौरान कोलंबो में पहली बार खेलेगा। पाकिस्तान ने अपने दोनों मैच इसी जगह पर खेले हैं। एक्सपर्ट्स के मुताबिक, इन हालात में खेलने के अपने अनुभव को देखते हुए पाकिस्तान को आज के मैच में थोड़ा फायदा होगा। हालांकि, भारत के कप्तान सूर्यकुमार यादव इस बात से सहमत नहीं हैं।
-
February 15, 2026 11:10 AM (IST) Posted by Vanson Soral
भारत की संभावित प्लेइंग XI
अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेट कीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह।
-
February 15, 2026 10:54 AM (IST) Posted by Vanson Soral
ICC ने जारी किया लाइव वीडियो
ICC ने कोलंबो के मौसम को लेकर ताजा अपडेट जारी किया है। यहां क्लिक करके कोलंबो के मौसम की पल-पल की जानकारी प्राप्त की जा सकती है।
-
February 15, 2026 10:47 AM (IST) Posted by Vanson Soral
सुपर-8 पर निगाहें
अगर आज रात भारत को जीत मिलती है, तो टीम टूर्नामेंट के सुपर आठ में पहुंच जाएगी। अगर आज रात पाकिस्तान जीतता है, तो वे सुपर आठ स्टेज के लिए क्वालिफाई कर लेगा। अगर मैच बारिश की वजह से रद्द हो जाता है, तो दोनों टीमों को एक-एक पॉइंट मिलेगा और दोनों सुपर आठ के लिए क्वालिफाई कर लेंगी।
-
February 15, 2026 10:43 AM (IST) Posted by Vanson Soral
ताजा अपडेट
कोलंबो में अभी बारिश नहीं हो रही है। आसमान में कुछ बादल हैं लेकिन अभी ऐसा नहीं लग रहा कि बारिश होगी। हालांकि, मौसम की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि T20 वर्ल्ड कप मैच के दौरान बारिश की बहुत ज्यादा संभावना है।
-
February 15, 2026 10:28 AM (IST) Posted by Vanson Soral
हेड टू हेड
T20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के खिलाफ भारत का हेड-टू-हेड रिकॉर्ड शानदार रहा है। उन्होंने आठ में से सात मुकाबले जीते हैं और वे रविवार को भी अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखना चाहेंगे।
-
February 15, 2026 10:17 AM (IST) Posted by Vanson Soral
कोलंबो में बारिश की आहट?
सुबह से ही कोलंबो के आसमान में हल्के काले बादल छाए हुए हैं, लेकिन बहुत ज्यादा बारिश का कोई अपडेट नहीं है। हालांकि, मौसम कब बदल जाए, कुछ कहा नहीं जा सकता है। बारिश की आशंका को देखते हुए आज के मैच में टॉस काफी अहम होने वाला है।
-
February 15, 2026 10:12 AM (IST) Posted by Vanson Soral
कोलंबो में छाए हुए हैं बादल
अभी कोलंबो में तापमान 31 डिग्री सेल्सियस है और बादल छाए हुए हैं। कहीं-कहीं हल्की बारिश की भी सूचना है। अब देखना होगा कि भारत-पाकिस्तान मैच के आगाज तक मौसम साफ होता है या और बिगड़ता है। हालांकि, मैच शुरू होने में अभी कई घंटे हैं, इसलिए क्रिकेट फैंस बादल छंटने की दुआ मना रहे हैं।
-
February 15, 2026 10:10 AM (IST) Posted by Vanson Soral
खेल का मजा होगा किरकिरा?
श्रीलंका के मौसम विभाग ने 15 फरवरी के आसपास दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का सिस्टम बनने की चेतावनी जारी की थी, जिससे बेमौसम बारिश होने की उम्मीद है।
-
February 15, 2026 10:08 AM (IST) Posted by Vanson Soral
IND vs PAK मैच में बारिश की संभावना
भारत और पाकिस्तान शाम 7 बजे से कोलंबो में आमने-सामने होंगे। इस मैच से पहले सभी की निगाहें मौसम विभाग पर टिकी हैं। मौसम विभाग ने IND vs PAK मैच के दौरान कोलंबो में बारिश की आशंका जताई है।