Connor Carroll World Record: क्रोएशिया के सलामी बल्लेबाज कोनोर कैरोल ने अपने करियर की शुरुआती चार मैचों में ही इतिहास रचते हुए एक वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। वह इन दिनों एपिस्कोपी में मेंस टी20 वर्ल्ड कप सब रीजनल यूरोप क्वालिफायर ए' में खेल रहे हैं। उन्होंने फ्रांस के खिलाफ मैच में अपना डेब्यू किया। उन्होंने अब तक अपने करियर में 4 टी20 इंटरनेशनल के मुकाबले खेले हैं और सभी में उन्होंने अर्धशतक लगाया। इसके साथ ही उन्होंने एक वर्ल्ड रिकॉर्ड भी अपने नाम किया है। चार टी-20 इंटरनेशनल (T20I) पारियों में कैरोल ने 130 के बेहतरीन औसत और 201.03 के स्ट्राइक रेट के साथ 390 रन बनाए हैं।
कोनोर कैरोल ने टी20 इंटरनेशनल में बनाया अनोखा वर्ल्ड रिकॉर्ड
मेंस टी20 इंटरनेशनल में 4 मैचों में सबसे ज्यादा रन बनाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड अब क्रोएशिया के कोनोर कैरोल के नाम हो गया है। इस मामले में उन्होंने फ्रांस के गुस्ताव मैककॉन का रिकॉर्ड तोड़ दिया है, जिन्होंने इससे पहले टी20 इंटरनेशनल में लगातार चार पारियों में 373 रन बनाए थे। हैरानी वाली बात ये है कि मैककॉन ने भी यह रिकॉर्ड अपनी शुरुआती पहली चार पारियों में ही बनाया था।
कैरोल और मैक्केन के नाम है एक खास रिकॉर्ड
क्रोएशिया के कैरोल और फ्रांस के मैक्केन ये दोनों ऐसे बल्लेबाज हैं जिन्होंने अपने T20I करियर की शुरुआत लगातार चार अर्धशतकीय पारियों के साथ की है। ऐसे में अगर कैरोल ऑस्ट्रिया के खिलाफ भी ऐसा करने में सफल रहते हैं, तो वह T20I करियर की शुरुआत में लगातार पांच 50+ स्कोर से करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बन जाएंगे। कैरोल अभी जिस तरह की फॉर्म में हैं, उसे देखकर ऐसा लग रहा है कि वह आसानी से इस रिकॉर्ड को तोड़ देंगे।
डेब्यू मैच के बाद से लगातार शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं कैरोल
कैरोल की बात करें तो फ्रांस के खिलाफ डेब्यू करने के बाद उन्होंने अपना अगला मैच स्विट्जरलैंड के खिलाफ खेला। इस मैच में क्रोएशिया ने पहले बल्लेबाजी की। इस बार, कैरोल ने नाबाद 150 रनों की तूफानी पारी खेली और उनकी टीम ने इस मैच में 199 रन बोर्ड पर लगाए। इस मुकाबले को क्रोएशिया ने 16 रनों से जीता। इसके बाद इस बाएं हाथ के बल्लेबाज ने जर्सी के खिलाफ 281 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए 74 रन बनाए, हालांकि टीम यह मैच हार गई। इसके बाद शुक्रवार को उन्होंने 95 रन बनाए, जिसकी बदौलत क्रोएशिया ने साइप्रस को सात रनों से हरा दिया।
यह भी पढ़ें
टेस्ट, वनडे और टी20 में ICC कर सकता है बड़ा चेंज, एक ही मैच में मिलेगा रेड और पिंक बॉल का मजा!
रोहित शर्मा की फिटनेस को लेकर अनजान है BCCI? मुंबई इंडियंस के कोच ने हिटमैन को लेकर किया बड़ा दावा
Latest Cricket News