CSK vs KKR: केकेआर ने 8 विकेट से दी सीएसके को मात, सुनील नारायण का दिखा बल्ले और गेंद दोनों से कमाल
CSK vs KKR: आईपीएल 2025 का 25वां लीग मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला गया जिसमें केकेआर की टीम ने 8 विकेट से इस मुकाबले को अपने नाम किया।

CSK vs KKR: आईपीएल 2025 का 25वां लीग मुकाबला चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच में खेला गया। इस मैच को केकेआर की टीम 8 विकेट से एकतरफा अपने नाम करने में कामयाब रही। इस मैच में केकेआर टीम के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने टॉस जीतने के बाद पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया था। चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से बल्लेबाजी में काफी खराब प्रदर्शन देखने को मिला जिसमें वह 20 ओवर्स में 9 विकेट के नुकसान पर सिर्फ 103 रनों का ही स्कोर बनाने में कामयाब हो सके। सीएसके की तरफ से बल्लेबाजी में सबसे ज्यादा 31 रनों की नाबाद पारी शिवम दुबे ने खेली। वहीं केकेआर की तरफ से गेंदबाजी में सुनील नारायण ने तीन विकेट जबकि हर्षित राणा और वरुण चक्रवर्ती ने 2-2 विकेट लिए। वहीं केकेआर की टीम ने इस टारगेट को सिर्फ 10.1 ओवर्स में 2 विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया जिसमें सुनील नारायण ने जहां 44 रनों की पारी खेली तो वहीं क्विंटन डी कॉक के बल्ले से भी 23 रन देखने को मिले।
यहां पर देखिए चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच मैच लाइव स्कोर
Live updates : IPL 2025 CSK vs KKR 25th Match Live Cricket Score Online
-
April 11, 2025 10:30 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
केकेआर ने 8 विकेट से जीता मैच
सीएसके के खिलाफ मैच में केकेआर की टीम ने 104 रनों के टारगेट को 10.1 ओवर्स में 8 विकेट के नुकसान पर हासिल करने के साथ इस मैच को अपने नाम कर लिया है। केकेआर की ये इस सीजन में तीसरी जीत है।
-
April 11, 2025 10:14 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
सुनील नारायण 44 रन बनाकर हुए आउट
केकेआर की टीम को सीएसके के खिलाफ मुकाबले में 104 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए 85 के स्कोर पर दूसरा झटका सुनील नारायण के रूप में लगा है, जो 44 के निजी स्कोर पर नूर अहमद की गेंद पर बोल्ड हो गए। अब बल्लेबाजी करने के लिए रिंकू सिंह मैदान पर उतरे हैं।
-
April 11, 2025 10:13 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
केकेआर ने 7 ओवर्स में बनाए 85 रन
सीएसके के खिलाफ मैच में केकेआर की टीम ने 104 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए 7 ओवर्स का खेल खत्म होने पर एक विकेट के नुकसान पर 85 रन बना लिए हैं, जिसमें सुनील नारायण 44 जबकि रहाणे 15 रन बनाकर खेल रहे हैं।
-
April 11, 2025 10:00 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
क्विंटन डी कॉक 23 रन बनाकर हुए आउट
केकेआर की टीम को सीएसके के खिलाफ 104 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए 46 के स्कोर पर पहला झटका क्विंटन डी कॉक के रूप में लगा है जो 23 रनों की पारी खेलने के बाद अंशुल कंबोज की गेंद पर बोल्ड हो गए। अब बल्लेबाजी करने के लिए अजिंक्य रहाणे मैदान पर उतरे हैं।
-
April 11, 2025 9:57 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
केकेआर ने 4 ओवर्स में बनाए 46 रन
सीएसके के खिलाफ 104 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए केकेआर की टीम ने 4 ओवर्स का खेल खत्म होने के बाद बिना किसी नुकसान के 46 रन बना लिए हैं, क्विंटन डी कॉक 23 और सुनील नारायण 21 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। केकेआर को अब जीत के लिए 58 रन और बनाने हैं।
-
April 11, 2025 9:47 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
केकेआर ने 2 ओवर्स में बनाए 19 रन
केकेआर ने सीएसके के खिलाफ 104 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए 2 ओवर्स का खेल खत्म होने पर बिना किसी नुकसान के 19 रन बना लिए हैं। क्विंटन डी कॉक 9 और सुनील नारायण 9 रन बनाकर खेल रहे हैं।
-
April 11, 2025 9:25 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
सीएसके ने बनाया 103 रनों का स्कोर
केकेआर के खिलाफ मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने 20 ओवर्स में 9 विकेट के नुकसान पर 103 रनों का स्कोर बनाया है, जिसमें उनकी तरफ से शिवम दुबे ने 31 रनों की नाबाद पारी खेली। वहीं केकेआर की तरफ से सबसे ज्यादा तीन विकेट सुनील नारायण ने हासिल किए।
-
April 11, 2025 8:52 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
धोनी सिर्फ एक रन बनाकर हुए आउट
चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने केकेआर के खिलाफ मैच में अपना 8वां विकेट एमएस धोनी के रूप में गंवाया है जो सिर्फ एक रन बनाने के बाद सुनील नारायण की गेंद पर आउट हो गए। सीएसके ने अपना 8वां विकेट 75 के स्कोर पर गंवाया है।
-
April 11, 2025 8:45 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
सीएसके को लगा 7वां झटका
केकेआर के खिलाफ मैच में सीएसके की टीम ने अपना 7वां विकेट दीपक हुडा के रूप में गंवा दिया है जो बिना खाता खोले वरुण चक्रवर्ती की गेंद पर आउट हो गए। अब बल्लेबाजी करने मैदान पर एमएस धोनी उतरे हैं।
-
April 11, 2025 8:38 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
रवींद्र जडेजा बिना खाता खोले हुए आउट
सीएसके की टीम को 71 के स्कोर पर छठा झटका रवींद्र जडेजा के रूप में लगा है, जो बिना खाता खोले सुनील नारायण की गेंद पर बोल्ड हो गए। अब दीपक हुडा इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर बल्लेबाजी करने उतरे हैं।
-
April 11, 2025 8:35 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
रविचंद्रन अश्विन एक रन बनाकर हुए आउट
चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने केकेआर के खिलाफ 70 के स्कोर पर अपना 5वां विकेट रविचंद्रन अश्विन के रूप में गंवा दिया है, जो सिर्फ एक रन बनाकर हर्षित राणा की गेंद पर अपना विकेट गंवा बैठे। अब रवींद्र जडेजा बल्लेबाजी करने उतरे हैं।
-
April 11, 2025 8:25 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
राहुल त्रिपाठी 16 रन बनाकर हुए आउट
सीएसके की टीम ने केकेआर के खिलाफ मुकाबले में अपना चौथा विकेट 65 के स्कोर पर राहुल त्रिपाठी के रूप में गंवा दिया है, जो 16 के निजी स्कोर पर सुनील नारायण की गेंद पर बोल्ड हो गए। अब बल्लेबाजी करने मैदान पर रविचंद्रन अश्विन उतरे हैं।
-
April 11, 2025 8:19 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
विजय शंकर 29 रन बनाकर हुए आउट
सीएसके की टीम को केकेआर के खिलाफ मुकाबले में 59 के स्कोर पर तीसरा झटका विजय शंकर के रूप में लगा है, जो 29 के निजी स्कोर पर वरुण चक्रवर्ती की गेंद पर बड़ा शॉट खेलने के प्रयास में अपना विकेट गंवा बैठे। अब बल्लेबाजी करने मैदान पर शिवम दुबे उतरे हैं।
-
April 11, 2025 8:10 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
सीएसके ने 8 ओवर्स में बनाए 50 रन
केकेआर के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए सीएसके की टीम ने 8 ओवर्स का खेल खत्म होने पर 2 विकेट के नुकसान पर 50 रन बना लिए हैं, जिसमें राहुल त्रिपाठी 11 और विजय शंकर 24 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं।
-
April 11, 2025 8:02 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
सीएसके ने 6 ओवर्स में बनाए 31 रन
चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने केकेआर के खिलाफ पहले 6 ओवर्स का खेल खत्म होने के बाद 2 विकेट के नुकसान पर 31 रन बना लिए हैं, जिसमें विजय शंकर 12 और राहुल त्रिपाठी तीन रन बनाकर खेल रहे हैं।
-
April 11, 2025 7:53 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
रचिन रवींद्र हुए आउट
केकेआर के खिलाफ मैच में सीएसके की टीम ने 16 के स्कोर पर अपना दूसरा विकेट रचिन रवींद्र के रूप में गंवा दिया है, जो हर्षित राणा की गेंद पर 4 के निजी स्कोर पर आउट हो गए। अब बल्लेबाजी करने विजय शंकर मैदान पर उतरे हैं।
-
April 11, 2025 7:48 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
डीवोन कॉन्वे हुए आउट
चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने केकेआर के खिलाफ मैच में 16 के स्कोर पर अपना पहला विकेट डीवोन कॉन्वे के रूप में गंवाया है, जो 12 के निजी स्कोर पर मोईन अली की गेंद पर आउट हो गए। अब बल्लेबाजी करने मैदान पर राहुल त्रिपाठी आए हैं।
-
April 11, 2025 7:44 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
3 ओवर्स में सीएसके ने बनाए 16 रन
चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने केकेआर के खिलाफ मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए तीन ओवर्स का खेल खत्म होने के बाद बिना किसी नुकसान के 16 रन बना लिए हैं। कॉन्वे 12 और रचिन 4 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं।
-
April 11, 2025 7:35 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
एक ओवर में सीएसके ने बनाए 5 रन
केकेआर के खिलाफ मैच में टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने पहला ओवर खत्म होने के बाद बिना किसी नुकसान के 5 रन बना लिए हैं। डीवोन कॉन्वे 5 जबकि रचिन रवींद्र एक रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं।
-
April 11, 2025 7:11 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
दोनों टीमों के इम्पैक्ट प्लेयर लिस्ट
केकेआर - अंगकृष रघुवंशी, मनीष पांडे, रोवमन पॉवेल, लवनीथ सिसौदिया, अनुकूल रॉय।
सीएसके - मथीशा पथिराना, जेमी ओवरटन, दीपक हुडा, शेख रशीद, कमलेश नागरकोटी।
-
April 11, 2025 7:09 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
केकेआर टीम की प्लेइंग 11
क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), सुनील नारायण, अजिंक्य रहाणे (कप्तान), वेंकटेश अय्यर, रिंकू सिंह, मोईन अली, आंद्रे रसेल, रमनदीप सिंह, हर्षित राणा, वैभव अरोड़ा, वरुण चक्रवर्ती।
-
April 11, 2025 7:07 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
चेन्नई सुपर किंग्स टीम की प्लेइंग 11
रचिन रवींद्र, डेवोन कॉन्वे, राहुल त्रिपाठी, विजय शंकर, शिवम दुबे, एमएस धोनी (विकेटकीपर/कप्तान), रवींद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, नूर अहमद, अंशुल कंबोज, खलील अहमद।
-
April 11, 2025 7:03 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
केकेआर ने जीता टॉस
कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ आईपीएल 2025 के मुकाबले में टॉस जीतने के बाद पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया है।
-
April 11, 2025 6:42 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
एमए चिदंबरम स्टेडियम की पिच रिपोर्ट
चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम यानी चेपॉक की पिच को लेकर बात की जाए तो यहां पर स्पिन गेंदबाजों का कमाल देखने को मिलता है। शाम के समय मुकाबला होने की वजह से टारगेट का पीछा करना थोड़ा मुश्किल हो सकता है। इस मैदान पर 200 या उससे अधिक का स्कोर बनाना आसान नहीं है। अभी तक इस सीजन यहां तीन मुकाबले खेले गए हैं और किसी में भी 200 का स्कोर नहीं बना।
-
April 11, 2025 6:14 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
कोलकाता नाइट राइडर्स टीम का स्क्वाड
क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), सुनील नारायण, अजिंक्य रहाणे (कप्तान), वेंकटेश अय्यर, रिंकू सिंह, आंद्रे रसेल, रमनदीप सिंह, हर्षित राणा, वैभव अरोड़ा, स्पेंसर जॉनसन, वरुण चक्रवर्ती, अंगकृष रघुवंशी, मनीष पांडे, अनुकूल रॉय, रोवमन पॉवेल, लवनीथ सिसौदिया, मोइन अली, एनरिक नॉर्खिया, मयंक मारकंडे, रहमानुल्लाह गुरबाज, चेतन सकारिया।
-
April 11, 2025 5:58 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
चेन्नई सुपर किंग्स टीम का स्क्वाड
रचिन रवींद्र, डेवोन कॉन्वे, विजय शंकर, रवींद्र जडेजा, शिवम दुबे, एमएस धोनी (विकेटकीपर/कप्तान), रविचंद्रन अश्विन, नूर अहमद, मुकेश चौधरी, खलील अहमद, मथीशा पथिराना, जेमी ओवरटन, राहुल त्रिपाठी, दीपक हुडा, अंशुल कंबोज, श्रेयस गोपाल, सैम करन, कमलेश नागरकोटी, नाथन एलिस, गुरजापनीत सिंह, शेख रशीद, रामकृष्ण घोष, आंद्रे सिद्दार्थ सी, वंश बेदी।