1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. CSK vs PBKS: चेपॉक का ​किला हो चुका है ध्वस्त, नए अवतार में नजर आएगा चेन्नई का स्टेडियम

CSK vs PBKS: चेपॉक का ​किला हो चुका है ध्वस्त, नए अवतार में नजर आएगा चेन्नई का स्टेडियम

चेन्नई सुपरकिंग्स और पंजाब किंग्स के बीच आईपीएल का अहम मुकाबला आज चेपॉक स्टेडियम में खेला जाएगा। मैच शुरू होने से पहले आपको यहां के बारे में कुछ ​रोचक बातें पता होनी चाहिए।

Chennai Super Kings vs Punjab Kings- India TV Hindi
Image Source : PTI चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम पंजाब किंग्स

सीएसके यानी चेन्नई सुपरकिंग्स ने अब तक पांच बार आईपीएल का खिताब अपने नाम किया है। इसमें सबसे बड़ा योगदान यहां के स्टेडियम यानी चेपॉक का रहा है। एक वक्त ऐसा था, जब आईपीएल में सीएसके का सबसे बड़ा किला यही होता था, लेकिन अब लगता है कि ये ध्वस्त हो रहा है। वैसे भी चेपॉक का रिनोवेशन हुआ है, उसके बाद पहली बार कोई आईपीएल मैच होने जा रहा है। चलिए जरा पंजाब और चेन्नई के बीच होने वाले मैच से पहले आपको कुछ दिलचस्प बातें बताते हैं। 

चेपॉक के नए स्टेडियम में पहली बार होगा आईपीएल का मैच

चेन्नई का चेपॉक स्टेडियम अब नए अवतार में आ चुका है। पिछले ही दिनों इसका रिनोवेशन हुआ था। इसके बाद टी20 विश्व कप के मैच हुए, लेकिन बदलाव के बाद आईपीएल का पहला मैच होने जा रहा है। पहले यहां की पिच स्पिनर्स के लिए काफी मददगार मानी जाती थी। यही वजह थी कि सीएसके में कई बड़े स्पिनर नजर आते थे, लेकिन अब तस्वीर बदल चुकी है। टी20 विश्व कप 2026 में जो कुछ देखने को मिला, उससे पता चलता है कि अब यहां का विकेट बैटिंग फ्रेंडली हो चुका है। यानी यहां अगर खूब रन बनें और स्पिनर विकेट के लिए तरसते हुए नजर आएंगे तो चौंकने वाली बात नहीं है। 

पंजाब ने चेन्नई के ​किले में घुसकर जीता है मुकाबला

इस बीच पिछले कुछ साल से पंजाब की टीम चेपॉक में आकर मैच जीत रही है। यानी चेन्नई को अपने घर में ही पंजाब से हार ​मिल रही है। पंजाब किंग्स ने चेपॉक में पिछले तीन लगातार मैच जीते हैं। वहीं आंकड़े ये भी बताते हैं कि पंजाब ने पिछले आठ में से छह मैच यहां जीतने में कामयाबी हासिल की है। जो सीएसके के लिए टेंशन का विषय हो सकता है। 

संजू सैमसन और युजवेंद्र चहल के बीच होगी दिलचस्प जंग

इस बीच आज के मैच में एक और दिलचस्प जंग देखने के लिए मिलेगी। ये होगी संजू सैमसन बनाम युजवेंद्र चहल। आज की तारीख में ये दोनों आमने सामने होंगे, लेकिन आपको याद होगा कि चहल राजस्थान रॉयल्स में संजू सैमसन की कप्तानी में खेल चुके हैं। युजवेंद्र चहल संजू सैमसन को 12 पारियों में पांच बार आउट कर चुके हैं, जो एक अच्छा आंकड़ा माना जा सकता है। इस दौरान 53 बॉल पर संजू केवल 61 ही रन बना सके हैं। संजू सैमसन एक बार फिर से सीएसके के लिए पारी का आगाज करेंगे। अगर संजू टिके तो ही चहल उन्हें बॉल डाल पाएंगे। क्योंकि चहल छह ओवर के बाद ही गेंदबाजी के लिए आएंगे। इस बीच याद रखिएगा कि चहल ने इस स्टेडियम पर आईपीएल में हैट्रिक भी ली है। 

यह भी पढ़ें 

CSK vs PBKS: कौन जीतेगा आज का मैच, अब तक रही है बराबरी की टक्कर

अभिषेक शर्मा पर हो गया बड़ा एक्शन, आईपीएल ने क्यों ठोका बड़ा जुर्माना

Latest Cricket News