CSK vs SRH: सनराइजर्स हैदराबाद ने 5 विकेट से दर्ज की जीत, ईशान किशन और मेंडिस ने बल्ले से निभाई अहम भूमिका
CSK vs SRH: आईपीएल 2025 का 43वां लीग मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला गया जिसे सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने 5 विकेट से अपने नाम किया।

CSK vs SRH: आईपीएल 2025 का 43वां लीग मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला गया जिसे हैदराबाद की टीम 5 विकेट से अपने नाम करने में कामयाब रही। इस मैच में सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने टॉस जीतने के बाद पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया था। चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से काफी खराब बल्लेबाजी प्रदर्शन देखने को मिला जिसमें वह 19.5 ओवर्स में 154 रन बनाकर सिमट गए। सीएसके की तरफ से बल्लेबाजी में डेवाल्ड ब्रेविस ने 42 और आयुष म्हात्रे ने 30 रनों की पारी खेली। वहीं सनराइजर्स हैदराबाद की तरफ से गेंदबाजी में हर्षल पटेल ने सबसे ज्यादा 4 विकेट हासिल किए। सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने इस टारगेट को 18.4 ओवर्स में 5 विकेट के नुकसान पर हासिल करने के साथ इस सीजन में अपनी तीसरी जीत हासिल की है। हैदराबाद के लिए टारगेट का पीछा करते हुए ईशान किशन और कामेंदु मेंडिस ने अहम भूमिका अदा की।
यहां पर देखिए चेन्नई सुपर किंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच मैच का स्कोर
Live updates : IPL 2025 Match 43rd CSK vs SRH Live Score Update
-
April 25, 2025 11:24 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
हैदराबाद ने 5 विकेट से जीता मुकाबला
सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 155 रनों के टारगेट को 18.4 ओवर्स में हासिल करने के साथ इस मैच को 5 विकेट से अपने नाम कर लिया है। हैदराबाद की ये इस आईपीएल सीजन की तीसरी जीत है।
-
April 25, 2025 11:01 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
सनराइजर्स हैदराबाद ने 16 ओवर्स में बनाए 127 रन
सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मैच में 155 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए 16 ओवर्स का खेल खत्म होने के बाद 5 विकेट के नुकसान पर 127 रन बना लिए हैं। अब उन्हें जीत हासिल करने के लिए बाकी बची 24 गेंदों में 28 रन और बनाने हैं।
-
April 25, 2025 10:47 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
सनराइजर्स हैदराबाद ने गंवाया छठा विकेट
चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने 155 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए 106 के स्कोर पर अपना छठा विकेट अनिकेत वर्मा के रूप में गंवा दिया है जो 19 रन बनाकर नूर अहमद का शिकार बने।
-
April 25, 2025 10:36 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
ईशान किशन लौटे पवेलियन
सनराइजर्स हैदराबाद ने चेन्नई सुपर किंग्स की टीम के खिलाफ 155 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए 90 के स्कोर पर अपना चौथा विकेट ईशान किशन के रूप में गंवाया है, जो 44 रनों की पारी खेलने के बाद पवेलियन लौटे हैं।
-
April 25, 2025 10:27 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
10 ओवर्स में हैदराबाद ने बनाए 69 रन
सनराइजर्स हैदराबाद ने सीएसके के खिलाफ 155 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए 10 ओवर्स में तीन विकेट के नुकसान पर 69 रन बना लिए हैं, जिसमें ईशान किशन 33 और अनिकेत वर्मा 8 रन बनाकर खेल रहे हैं। हैदराबाद को अब जीत के लिए बाकी बची 60 गेंदों में 86 रन और बनाने हैं।
-
April 25, 2025 10:19 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
हेनरिक क्लासेन को रवींद्र जडेजा ने भेजा पवेलियन
सनराइजर्स हैदराबाद की टीम को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मैच में 155 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए 54 के स्कोर पर तीसरा झटका हेनरिक क्लासेन के रूप में लगा है जो सिर्फ 7 रन बनाकर रवींद्र जडेजा का शिकार बने। अभी हैदराबाद को जीत हासिल करने के लिए बाकी बची 71 गेंदों में 101 रन और बनाने हैं।
-
April 25, 2025 10:12 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
सनराइजर्स हैदराबाद ने 7 ओवर्स में बनाएं 42 रन
चेन्नई सुपर किंग्स की टीम के खिलाफ 155 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने 7 ओवर्स का खेल खत्म होने के बाद 2 विकेट के नुकसान पर 42 रन बना लिए हैं, जिसमें ईशान किशन 20 और हेनरिक क्लासेन 2 रन बनाकर खेल रहे हैं तो वहीं अब उन्हें बाकी बची 78 गेंदों में जीत के लिए 113 रन और बनाने हैं।
-
April 25, 2025 10:06 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
ट्रैविस हेड 19 रन बनाकर हुए आउट
सनराइजर्स हैदराबाद की टीम को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मैच में 155 रनों के स्कोर का पीछा करते हुए 37 के स्कोर पर दूसरा झटका ट्रैविस हेड के रूप में लगा है जो सिर्फ 19 रन बनाने के बाद अंशुल कंबोज का शिकार बने।
-
April 25, 2025 9:56 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
हैदराबाद ने चार ओवर्स में बनाए 29 रन
सनराइजर्स हैदराबाद ने सीएसके के खिलाउ 155 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए चार ओवर्स का खेल खत्म होने के बाद एक विकेट के नुकसान पर 29 रन बना लिए हैं, जिसमें ट्रैविस हेड 14 और ईशान किशन 14 रन बनाकर खेल रहे हैं। हैदराबाद ने एक विकेट अभिषेक शर्मा के रूप में गंवाया है जो बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए।
-
April 25, 2025 9:25 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
सीएसके की पारी 154 रनों पर सिमटी
चेन्नई सुपर किंग्स की टीम सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच में 20 ओवर्स में 154 रनों के स्कोर पर सिमट गई जिसमें उनकी तरफ से डेवाल्ड ब्रेविस ने 42 रनों की पारी खेली। वहीं हैदराबाद के लिए गेंदबाजी में हर्षल पटेल ने 4 विकेट अपने नाम किए।
-
April 25, 2025 9:11 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
सीएसके ने गंवाया 9वां विकेट
चेन्नई सुपर किंग्स को हैदराबाद के खिलाफ मैच में 137 के स्कोर पर 9वां झटका नूर अहमद के रूप में लगा है जो सिर्फ 2 रन बनाकर हर्षल पटेल का शिकार बने।
-
April 25, 2025 9:00 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
धोनी 6 रन बनाकर हुए आउट
सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम को पहले बल्लेबाजी करते हुए 131 के स्कोर पर 7वां झटका कप्तान एमएस धोनी के रूप में लगा है जो सिर्फ 6 रन बनाकर हर्षल पटेल का शिकार बने।
-
April 25, 2025 8:56 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
सीएसके ने 16 ओवर्स में बनाए 130 रन
चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच में 16 ओवर्स का खेल खत्म होने के बाद 6 विकेट के नुकसान पर 130 रन बना लिए हैं, जिसमें एमएस धोनी 6 और दीपक हुडा 8 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं।
-
April 25, 2025 8:47 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
शिवम दुबे 12 रन बनाकर हुए आउट
चेन्नई सुपर किंग्स की टीम को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच में 118 के स्कोर पर छठा झटका शिवम दुबे के रूप में लगा है जो सिर्फ 12 रन बनाकर जयदेव उनादकट का शिकार बने।
-
April 25, 2025 8:40 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
डेवाल्ड ब्रेविस 42 रन बनाकर लौटे पवेलियन
सीएसके की टीम को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 114 के स्कोर पर 5वां झटका डेवाल्ड ब्रेविस के रूप में लगा जो 25 गेंदों में 42 रनों की पारी खेलने के बाद हर्षल पटेल का शिकार बने।
-
April 25, 2025 8:31 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
सीएसके ने 11 ओवर्स में बनाए 87 रन
चेन्नई सुपर किंग्स ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 11 ओवर्स में 4 विकेट के नुकसान पर 87 रनों का स्कोर बना लिया है, जिसमें शिवम दुबे 9 और डेवाल्ड ब्रेविस 17 रन बनाकर खेल रहे हैं।
-
April 25, 2025 8:24 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
रवींद्र जडेजा लौटे पवेलियन
सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम को 74 के स्कोर पर चौथा झटका रवींद्र जडेजा के रूप में लगा है जो सिर्फ 21 रनों की पारी खेलने के बाद कामेंदु मेंडिस का शिकार बने।
-
April 25, 2025 8:18 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
सीएसके ने 9 ओवर्स में बनाए 73 रन
चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए 9 ओवर्स का खेल खत्म होने के बाद 3 विकेट के नुकसान पर 73 रन बना लिए हैं। रवींद्र जडेजा 21 और डेवाल्ड ब्रेविस 12 रन बनाकर खेल रहे हैं।
-
April 25, 2025 8:04 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
आयुष म्हात्रे 30 रन बनाकर लौटे पवेलियन
चेन्नई सुपर किंग्स की टीम को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच में 47 के स्कोर पर तीसरा झटका आयुष म्हात्रे के रूप में लगा है जो 30 रनों की पारी खेलने के बाद पैट कमिंस का शिकार बने। अब बल्लेबाजी करने मैदान पर डेवाल्ड ब्रेविस उतरे हैं।
-
April 25, 2025 7:57 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
सैम करन 9 रन बनाकर हुए आउट
चेन्नई सुपर किंग्स की टीम को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 39 के स्कोर पर दूसरा झटका सैम करन के रूप में लगा है जो सिर्फ 9 रन बनाने के बाद हर्षल पटेल का शिकार बने। अब आयुष म्हात्रे का साथ देने के लिए बल्लेबाजी करने रवींद्र जडेजा उतरे हैं।
-
April 25, 2025 7:47 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
तीन ओवर्स में सीएसके ने बनाए 27 रन
चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए तीन ओवर्स का खेल खत्म होने के बाद एक विकेट के नुकसान पर 27 रन बना लिए हैं, जिसमें आयुष म्हात्रे 19 और सैम करन 7 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं।
-
April 25, 2025 7:36 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
सीएसके का स्कोर 7 रन
सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मुकाबले में पहला ओवर खत्म होने के बाद एक विकेट के नुकसान पर 7 रन बना लिए हैं, जिसमें आयुष म्हात्रे 5 और सैम करन एक रन बनाकर खेल रहे हैं।
-
April 25, 2025 7:31 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
सीएसके को लगा पहला झटका
चेन्नई सुपर किंग्स को सनराइजर्स हैदराबाद की टीम के खिलाफ पारी की पहली ही गेंद पर पहला झटका शेख रशीद के रूप में लगा जो बिना खाता खोले मोहम्मद शमी का शिकार बने।
-
April 25, 2025 7:10 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
दोनों टीमों के इम्पैक्ट प्लेयर्स लिस्ट
चेन्नई सुपर किंग्स - अंशुल कंबोज, रविचंद्रन अश्विन, कमलेश नागरकोटी, रामकृष्ण घोष, जेमी ओवरटन।
सनराइजर्स हैदराबाद - ट्रैविस हेड, अभिनव मनोहर, सचिन बेबी, राहुल चाहर, वियान मुल्डर।
-
April 25, 2025 7:09 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
सनराइजर्स हैदराबाद टीम की प्लेइंग 11
अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, नितीश कुमार रेड्डी, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), अनिकेत वर्मा, कामिंडु मेंडिस, पैट कमिंस (कप्तान), हर्षल पटेल, जयदेव उनादकट, जीशान अंसारी, मोहम्मद शमी।
-
April 25, 2025 7:07 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
चेन्नई सुपर किंग्स टीम की प्लेइंग 11
शेख रशीद, आयुष म्हात्रे, सैम करन, रवींद्र जडेजा, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, एमएस धोनी (विकेटकीपर/कप्तान), दीपक हुडा, नूर अहमद, खलील अहमद, मथीशा पथिराना।
-
April 25, 2025 7:03 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने जीता टॉस
सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मुकाबले में टॉस जीतने के बाद पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जा रहा है।
-
April 25, 2025 6:44 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
एमए चिदंबरम स्टेडियम की पिच रिपोर्ट
चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम की पिच को लेकर बात की जाए तो यहां पर स्पिन गेंदबाजों को काफी मदद मिलते हुए देखने को मिली हैं। यहां पर अब तक खेले गए आईपीएल के 89 मैचों में पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने जहां 51 बार जीत हासिल की है तो वहीं 38 मैचों को टारगेट का पीछा करने वाली टीम जीतने में कामयाब हुई है। इस सीजन अब तक यहां पर चार मुकाबले खेले जा चुके हैं, जिसमें 2 बार पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम जीती है तो वहीं 2 बार टारगेट का पीछा करने वाली टीम जीतने में कामयाब हुई है।
-
April 25, 2025 6:35 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
सनराइजर्स हैदराबाद टीम का स्क्वाड
ट्रैविस हेड, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, नीतीश कुमार रेड्डी, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), अनिकेत वर्मा, पैट कमिंस (कप्तान), हर्षल पटेल, जयदेव उनादकट, जीशान अंसारी, ईशान मलिंगा, अभिनव मनोहर, मोहम्मद शमी, राहुल चाहर, सचिन बेबी, वियान मुल्डर, कामिंडु मेंडिस, अथर्व तायदे, सिमरजीत सिंह, स्मरण रविचंद्रन।
-
April 25, 2025 6:02 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
चेन्नई सुपर किंग्स टीम का स्क्वाड
शेख रशीद, रचिन रवींद्र, आयुष म्हात्रे, विजय शंकर, रवींद्र जडेजा, शिवम दुबे, एमएस धोनी (विकेटकीपर/कप्तान), जेमी ओवरटन, नूर अहमद, खलील अहमद, मथीशा पथिराना, रविचंद्रन अश्विन, अंशुल कंबोज, कमलेश नागरकोटी, सैम करन, रामकृष्ण घोष, राहुल त्रिपाठी, दीपक हुडा, श्रेयस गोपाल, डेवोन कॉन्वे, मुकेश चौधरी, नाथन एलिस, डेवाल्ड ब्रेविस, आंद्रे सिद्दार्थ सी, वंश बेदी।